Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

देखें वीडीओ…कोरबा: पटेल पारा निवासी 52 वर्षीय महिला लापता, परिजनों ने तलाश में आमजन से की सहयोग की अपील

November 12, 2026

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026: बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला तृतीय पुरस्कार

November 6, 2026

राताखार में बहुप्रतीक्षित सामुदायिक भवन का भूमिपूजन, विकास में बालको के योगदान की सराहना,17 हजार से अधिक लोगों को मिलेगा लाभ

November 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Thursday, November 12
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»कोरबा

जन्मदिन बना सेवा पर्व : गौतम अडाणी के जन्मदिवस पर 2800 से अधिक यूनिट रक्तदान, 37,000 से ज्यादा पौधों का रोपण

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaJune 25, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

 

00 अदाणी फाउंडेशन की पहल पर छत्तीसगढ़ में चार दिवसीय विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

TTN Desk

कोरबा/रायपुर: 25 जून, 2025: अदाणी फाउंडेशन की सामाजिक सरोकार की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए, छत्तीसगढ़ के सात जिलों में 20 से 24 जून तक चार दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह पहल अदाणी समूह के चेयरमैन श्री गौतम अदाणी के 63वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में की गई, जिसे ‘अदाणी दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। यह आयोजन समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और सेवा भावना से प्रेरित था।

रक्तदान अभियान के दौरान रायपुर, बिलासपुर, सरगुजा, रायगढ़, कोरबा, बलोदाबाजार और दुर्ग जिलों में समूह के अधिकारियों, कर्मचारियों और ठेका श्रमिकों ने मिलकर कुल 2,846 यूनिट रक्तदान किया।

0 37150 पौधों का रोपण

अदाणी नेचुरल रिसोर्सेज द्वारा सरगुजा में न केवल 269 यूनिट रक्तदान किया गया, बल्कि स्थानीय जैव विविधता को सहेजते हुए 37,150 से अधिक स्थानीय प्रजातियों के पौधों का रोपण भी किया गया। रायगढ़ की गारेपेल्मा-3 परियोजना में 140 यूनिट से अधिक रक्तदान किया गया।

0 कोरबा में 655 यूनिट रक्त दान हुआ

इसके अलावाअदाणी पॉवर लिमिटेड: रायपुर- 824 यूनिट, रायगढ़- 499 यूनिट, कोरबा- 655 यूनिट
अदाणी सीमेंट लिमिटेड: अंबुजा सीमेंट, भाटापारा- 149 यूनिट, एसीसी सीमेंट, जामुल- 308 यूनिट।सभी रक्त यूनिट संबंधित जिलों की रेड क्रॉस सोसाइटी और शासकीय अस्पतालों को प्रदान किए गए।

0 राम मंदिर में हुआ प्रसाद का आयोजन

इस उपलक्ष्य पर रायपुर स्थित अदाणी समूह के राज्य कार्यालय द्वारा राम मंदिर, वीआईपी रोड में सामूहिक भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें 500 से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

0 11 हजार लीटर रक्त दान मिला,83 हजार मरीजों को मिलेगा लाभ

गौरतलब है कि अदाणी समूह ने देशभर में एक विशाल रक्तदान अभियान का आयोजन किया है, जो 21 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के 206 शहरों में आयोजित किया गया। इस अभियान ने इस बार 27661 यूनिट (लगभग 11,100 लीटर) रक्त एकत्र किया। यह पहल अदाणी हेल्थकेयर टीम के नेतृत्व में संचालित की गई। इस रक्त संग्रह से 83000 से अधिक मरीजों को लाभ मिलने की संभावना है, क्योंकि इससे संपूर्ण रक्त, पीसीवी, प्लेटलेट कंसंट्रेट्स, प्लाज़्मा, एफएफपी, क्रायोप्रेसिपिटेट और एल्ब्यूमिन जैसे कई जीवनरक्षक रक्त घटकों की आपूर्ति संभव होगी।

0 सेवा को सार्थक बनाने का धन्यवाद ; प्रीति अदानी

अदाणी फाउंडेशन की चेयरपर्सन डॉ. प्रीति अदाणी ने कहा, “मैं हमारे अदाणी परिवार का दिल से धन्यवाद् करती हूँ, जिन्होंने आगे आकर इस सेवा कार्य को सार्थक बनाया। आपकी उदारता अनगिनत जीवनों को छूएगी।”

0 स्थानीय समुदायों का सशक्तिकरण है प्रमुख लक्ष्य

छत्तीसगढ़ में अदाणी फाउंडेशनके माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, सतत आजीविका और सामुदायिक विकास जैसे अनेक क्षेत्रों में सतत रूप से कार्य किया जा रहा है। श्री गौतम अदाणी की दूरदृष्टि और सेवा भाव से प्रेरित होकर, समूह का प्रयास है कि ऐसे सामाजिक उपक्रमों से न केवल स्थानीय समुदायों का सशक्तिकरण हो, बल्कि एक समावेशी और समृद्ध भारत की नींव भी मजबूत हो।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

देखें वीडीओ…कोरबा: पटेल पारा निवासी 52 वर्षीय महिला लापता, परिजनों ने तलाश में आमजन से की सहयोग की अपील

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026: बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला तृतीय पुरस्कार

शोक समाचार :पूर्व बालकोकर्मी एच.बी. कुलश्रेष्ठ का ग्वालियर में निधन

खास रिपोर्ट : हीरे के बाद अब लैब में बना सोना, क्या गिरेंगी कीमतें?

पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: 33 अधिकारियों का तबादला, राम गोपाल करियारे की कोरबा वापसी

देखिए वीडियो…कोरबा : भाजपा का बड़ा शक्ति प्रदर्शन: ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब

Editors Picks

देखें वीडीओ…कोरबा: पटेल पारा निवासी 52 वर्षीय महिला लापता, परिजनों ने तलाश में आमजन से की सहयोग की अपील

November 12, 2026

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026: बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला तृतीय पुरस्कार

November 6, 2026

शोक समाचार :पूर्व बालकोकर्मी एच.बी. कुलश्रेष्ठ का ग्वालियर में निधन

November 3, 2026

खास रिपोर्ट : हीरे के बाद अब लैब में बना सोना, क्या गिरेंगी कीमतें?

October 31, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.