Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

JNU छात्राओं से दुर्व्यवहार मामला: कांग्रेस सांसद आकोइजाम के विरोध में कल टी.पी. नगर में प्रदर्शन और कांग्रेस कार्यालय का घेराव करेगी भाजपा

October 11, 2026

​सेवाभावी अशोक मोदी होंगे राजनांदगांव में अग्रसेन जयंती समारोह के मुख्य अतिथि

October 10, 2026

जियो ने पेश किया ‘सॉवरेन सैटेलाइट कनेक्टिविटी’ का विजन, अंतरिक्ष से देश के हर कोने तक पहुंचेगा इंटरनेट

October 8, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Sunday, October 11
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»Featured

कोरोना से लड़ने जिला प्रशासन के साथ बालको का समन्वयन उत्कृष्ट

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaApril 28, 2021
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

 

 

बालकोनगर, 26 अप्रैल। भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने कोरोना से निपटने की दिशा में जिला प्रशासन के साथ उत्कृष्ट समन्वयन करते हुए राहत के अनेक कार्य संचालित किए हैं। कोरबा जिला प्रशासन को बालको ने विभिन्न दवाइयां और स्वास्थ्य उपकरण मुहैया कराए हैं। स्वास्थ्य उपकरणों के अंतर्गत प्रशासन को 10 एनआई वेंटीलेटर, 2000 पल्स ऑक्सीमीटर, 10000 पीपीई किट एवं दवाइयों के अंतर्गत 2 लाख डॉक्सिसाइक्लीन टेबलेट, 50 हजार ज़िंक टेबलेट, 50 हजार आईवरमेक्टीन टेबलेट और 1 लाख डी3 टेबलेट प्रदान किए। कोरबा के डिप्टी कलेक्टर श्री आशीष देवांगन को दवाइयां और स्वास्थ्य उपकरण बालको के प्रशासन एवं सिक्योरिटी प्रमुख श्री अवतार सिंह ने सौंपे।

 

बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री अभिजीत पति ने कहा है कि बालको अपने सामुदायिक उत्तरदायित्वों के प्रति दृढ़संकल्प है। कोविड-19 की आपदापूर्ण परिस्थितियों में हम सभी को कंधे से कंधा मिलाकर काम करने की आवश्यकता है ताकि जरूरतमंदों को उत्कृष्ट चिकित्सा सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों और कोविड की रोकथाम एवं उससे बचाव के लिए तैनात अग्रिम पंक्ति के योद्धाओं को साधुवाद दिया जो लगातार जरूरतमंदों की सेवा में जुटे हैं।

 

बालको ने कोरोना के प्रति सामुदायिक जागरूकता के लिए जिला प्रशासन और जन प्रतिनिधियों के सहयोग से अभियान संचालित किए हैं। बालको की प्रशासनिक टीम ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए नारियल पानी सहित फूड सप्लीमेंट उपलब्ध कराए। ध्वनि विस्तारक यंत्रों के जरिए प्रतिदिन बालको टाउनशिप के नागरिकों को दिशानिर्देशोें के पालन के प्रति प्रोत्साहित किया जा रहा है। बालको टाउनशिप के विभिन्न स्थानों पर सैनिटाइजेशन किया जा रहा है।

 

बालको के चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ और सामुदायिक उत्तरदायित्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी पूरी मुस्तैदी के साथ अपनी सेवाएं दे रहे हैं। बालको अस्पताल में हेल्प डेस्क बनाए गए हैं जो निरंतर प्रचालन में है। सभी प्रकार के व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों (पीपीई) से सुसज्जित एंबुलेंस की तैनाती की गई है ताकि आवश्यकता पड़ने पर संदिग्ध मरीजों को पूरी सुरक्षा के साथ आवागमन सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। बालको के चिकित्सकों, चिकित्साकर्मियों तथा बालको में कार्यरत कर्मचारियों को पर्याप्त मात्रा में सैनिटाइजर, मास्क तथा अन्य व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराए गए हैं। शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले विटामिन सी जैसे सूक्ष्म पोषक तत्वों की उपलब्धता कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों के लिए सुनिश्चित की गई है.

 

सैनिटाइजेशन के मानक कार्यप्रणाली के अनुपालन में बालको अस्पताल परिसर को प्रतिदिन दो बार क्लोरीन घोल की मदद से निष्कीटित किया जा रहा है। कोरबा क्षेत्र में कोरोना पर नियंत्रण के लिए बालको अस्पताल शासकीय प्रणाली के विशेष विस्तृत अंग के रूप में निरंतर अपनी सेवाएं दे रहा है।

 

———

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

JNU छात्राओं से दुर्व्यवहार मामला: कांग्रेस सांसद आकोइजाम के विरोध में कल टी.पी. नगर में प्रदर्शन और कांग्रेस कार्यालय का घेराव करेगी भाजपा

साहित्य सृजन संस्थान की गोल्डन जुबली काव्य संध्या 11 को, 50 कवि और पत्रकार होंगे सम्मानित

देखिए वीडीओ…..दीपका चौक खूनी संघर्ष:चाकूबाजी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

BALCO Champions Workplace Safety, Training Over 27,000 Individuals in Five Years

देखिए वीडीओ…कोरबा:दीपका में धमासान पर किन्नर शैली बोलीं—’मेरे साथ अभद्र व्यवहार का रिएक्शन हुआ, चाकू चलाने वाले को नहीं जानती’

देखें लाइव चाकूबाज़ी…कोरबा:​ये किसी एक्शन फिल्म की शूटिंग नहीं,दीपका में बीच चौराहे हुआ घमासान; किन्नरों के साथ आए युवक ने की चाकुबाजी

Editors Picks

JNU छात्राओं से दुर्व्यवहार मामला: कांग्रेस सांसद आकोइजाम के विरोध में कल टी.पी. नगर में प्रदर्शन और कांग्रेस कार्यालय का घेराव करेगी भाजपा

October 11, 2026

साहित्य सृजन संस्थान की गोल्डन जुबली काव्य संध्या 11 को, 50 कवि और पत्रकार होंगे सम्मानित

October 8, 2026

देखिए वीडीओ…..दीपका चौक खूनी संघर्ष:चाकूबाजी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

October 7, 2026

BALCO Champions Workplace Safety, Training Over 27,000 Individuals in Five Years

October 5, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.