Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

छत्तीसगढ़ : पिकअप के सीक्रेट चैंबर से 4 करोड़ कैश बरामद: सवाल ये कि क्या रायपुर से नागपुर बन रहा काले धन का ट्रांजिट रूट ?

October 26, 2026

पटना :भड़के खरगे की बदज़ुबानी, ‘मोदी का बाप भी…’; बीजेपी ने की कड़ी निंदा,कहा “गाली की यही संस्कृति कांग्रेस को डुबो रही”

October 25, 2026

कोरबा : करतला में ग्रामीणों ने धूमधाम से मनाई हाथी के नवजात बच्चे की ‘छठी’

October 25, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Monday, October 26
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»कोरबा

कोरबा नगर निगम : 897 करोड़ 99 लाख का बजट पारित, ना नया कर नहीं वृद्धि,इनडोर स्टेडियम बनेगा,स्टूडेंट को सिटी बस यात्रा फ्री

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaMarch 28, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

OO 165 करोड़ से हसदेव को प्रदूषण मुक्त करेंगे,NTPC हर दिन खरीदेगा 3.30 करोड़ लीटर पानी

कोरबा। कोरबा जिले की जीवनदायिनी हसदेव नदी को प्रदूषण मुक्त करने की दिशा में ठोस कार्य होंगे। इसके लिये केंद्र सरकार की योजना में 165 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। यह जानकारी महापौर श्रीमती संजूदेवी सिंह राजपूत द्वारा गुरुवार को नगर निगम की सामान्य सभा में बजट प्रस्तुत करते हुए दी गई। महापौर द्वारा प्रस्तुत उनका प्रथम व निगम का 26 वां बजट (पुनरीक्षित बजट वर्ष 2024-25 एवं बजट वर्ष 2025-26) सदन द्वारा बहुमत से अंगीकृत किया गया। अन्य प्रस्ताव भी सर्वसम्मति व बहुमत के साथ पारित किए गए। सभापति नूतन सिंह ठाकुर की अध्यक्षता व महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत एवं आयुक्त आशुतोष पाण्डेय की उपस्थिति में निगम की साधारण सभा आयोजित हुई। सभा के दौरान कुछ विषयों पर सत्तापक्ष और विपक्ष में तीखी नोंक-झोंक भी हुई। उद्यान और अप्पू गार्डन कैफेटेरिया के मुद्दे पर लम्बी बहस हुई। इससे पहले सभा के प्रारम्भ में सभापति को पार्षद अशोक चावलानी द्वारा एक्सीडेंटल सभापति बोले जाने पर विपक्ष ने हंगामा किया।

0 हसदेव नदी का पानी साफ कर बेचेंगे एनटीपीसी को

महापौर ने कहा कि कोरबा के लिए मॉ गंगा स्वरूपा, जीवन रेखा हसदेव नदी के अस्तित्व के कारण ही एक छोटा सा गांव कोरबा आज एक समृद्ध, विकसित, औद्योगिक नगर का स्वरूप धारण कर सका है किन्तु यह दुर्भाग्य रहा है कि कोरबा शहर के 11 बड़े नालों का दूषित पानी हसदेव नदी में मिलकर इसके जल को दूषित करता आ रहा है। नगर निगम कोरबा के भगीरथ प्रयास के परिणाम स्वरूप भारत सरकार एवं राज्य सरकार के सहयोग से सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एस.टी.पी.) का निर्माण कराया जाएगा, इस हेतु भारत सरकार से अमृत मिशन 2.0 के अंतर्गत 165 करोड़ रूपये की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। एस.टी.पी. की स्थापना कर उसे शहर के 11 बड़े नालों से जोड़ा जाएगा तथा प्रतिदिन 03 करोड़ 30 लाख लीटर दूषित पानी को साफ कर इस पानी को एन.टी.पी.सी. को निर्धारित दर पर विक्रय किया जाएगा, इस हेतु एन.टी.पी.सी. एवं नगर निगम कोरबा के बीच एम.ओ.यू. भी किया जा चुका है। इसी प्रकार कोरबा शहर से उत्सर्जित होने वाले गीले कचरे का प्रसंस्करण कर बायो गैस बनाए जाने हेतु कम्प्रेस्ड बायो गैस संयंत्र की स्थापना भी निगम द्वारा कराई जा रही है, जिसके लिए छत्तीसगढ़ बायो गैस प्राधिकरण, गैस अथारिटी आफ इंडिया एवं नगर निगम के मध्य एम.ओ.यू. सम्पन्न हो चुका है। इस निर्मित बायो गैस का उपयोग गैस अथारिटी ऑफ इंडिया द्वारा अपने विभिन्न उत्पादों के लिए किया जा सकेगा।

0 25 करोड़ से सर्वसुविधायुक्त इंडोर स्टेडियम बनेगा

प्रस्तावित बजट में कोरबा शहर विकास योजना में 50 करोड़ रूपये तथा नगर उत्थान योजना के 50 करोड़ रूपये का प्रावधान रखा गया है। अमृत मिशन 2.0 (टू प्वांइट जीरो) के लिए 10 करोड़ रूपये एवं टरसरी ट्रीटमेंट प्लांट के लिए 10 करोड़ रूपये का प्रावधान समाहित है। निगम के सभी जोन अंतर्गत फल, सब्जी एवं स्नैक्स-स्वल्पाहार के पृथक-पृथक वेडिंग जोन बनाए जाएंगे। टी.पी. नगर स्थित इंदिरा स्टेडियम परिसर में 25 करोड़ से सर्वसुविधायुक्त इंडोर स्टेडियम निर्माण की योजना है, जिसके अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय स्तर के बैडमिंटन कोर्ट, बास्केट बॉल कोर्ट, जूडो-कराटे कोर्ट, व्यू-गैलरी सहित अन्य इंडोर गेम की सुविधा सुनिश्चित की जाएगी।

0 CCTV से सम्पूर्ण शहर की निगरानी, फ्री WI-FI भी

स्मार्ट शहरों की तर्ज पर कोरबा में आई.सी.सी.सी. (इंटीग्रेटेड कमांड एण्ड कंट्रोल सेंटर) लागत 70 लाख रुपये, की स्थापना की जाएगी, जिसके तहत सी.सी. टी.व्ही. के माध्यम से सम्पूर्ण शहर की निगरानी होगी। इसी तरह स्मार्ट सिटी योजना अनुसार निगम की सेवाएं ऑनलाईन करने 10 लाख व निगम क्षेत्रांतर्गत बस स्टैण्ड, हॉस्पिटल, कॉलेज, चौपाटी एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर फ्री वाई-फाई की व्यवस्था हेतु 20 लाख रुपये व्यय का प्रावधान किया गया है। कोरबा शहर के सभी प्रवेश स्थलों पर थीम आधारित प्रवेश द्वारों का निर्माण कराया जाएगा।

0 स्टूडेंट को सिटी बस में निःशुल्क सुविधा

महापौर ने कहा कि स्कूल कालेज के छात्र-छात्राओं को सिटी बस में निःशुल्क आवागमन की सुविधा प्रदान की जाएगी, खेल मैदानों की व्यवस्था होगी एवं आवश्यकतानुसार ओपनजिम की स्थापना के कार्य किए जाएंगे। कोरबा शहर के मुख्य मार्गों का पुनर्निर्माण एवं आवश्यकतानुसार ओव्हरब्रिज, फ्लाईओव्हर का निर्माण होगा तथा शहर के व्यस्ततम मार्गो के आवागमन हेतु बाईपास सड़कों के निर्माण भी किए जाएंगे। ट्रांसपोर्ट नगर का शीघ्र अनुमोदन एवं स्थापना को सुनिश्चित किया जाएगा।

0 खुद का पेट्रोल पंप खोलेगा निगम

बजट प्रावधान के अनुसार नगर निगम द्वारा स्वयं के पेट्रोल पंप की स्थापना की जाएगी। बरसाती नालों का सृदृढिकरण एवं निर्माण,ऑक्सीजोन निर्माण, उद्यानों का विकास, मुड़ापार साप्ताहिक बाजार का उन्नयन कार्य, जल उपचार संयंत्र में सोलर संयंत्र स्थापना कार्य, साकेत भवन एवं निगम के अन्य भवनों सोलर सिस्टम की स्थापना का प्रावधान किया गया है।

0 छट्ठी, वैवाहिक एवं दशगात्र में निःशुल्क पानी टैंकर

बजट के अनुसार- महिला समूहों को लघु उद्योग हेतु कौशल परीक्षण का लाभ दिलाया जाएगा। शहर में लगने वाले ठेला, गुमटी वालों के लिए स्थाई जगह की व्यवस्था बनाई जाएगी। घंटाघर चौक सहित निगम क्षेत्र के सभी चौक-चौराहों, उद्यानों व तालाबों का सौदंर्गीकरण, धार्मिक स्थलों का आवश्यकतानुसार जीर्णोद्धार के कार्य भी किए जाएंगे। छट्ठी, वैवाहिक एवं दशगात्र कार्यक्रम में निःशुल्क पानी टैंकर की व्यवस्था की जाएगी। किसी भी परिवार में निधन होने पर अंतिम संस्कार हेतु निःशुल्क लकड़ी की व्यवस्था, प्रत्येक मुक्तिधाम में साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था का कार्य भी प्राथमिकता के साथ कराए जाएंगे।
सामान्य सभा में एम.आई.सी.द्वारा पारित विभिन्न आर्थिक सहायता व पेंशन राशि प्रदान करने संबंधी प्रस्ताव का अनुमोदन भी सदन द्वारा सर्वसम्मति किया गया। स्व.केशवलाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता वर्ष 2025 के आयोजन हेतु आर्थिक सहयोग प्रदान करने, कार्यसूची में शामिल मेयर इन काउंसिल द्वारा पारित वित्तीय प्रस्ताव भी पारित हुए।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

कोरबा : करतला में ग्रामीणों ने धूमधाम से मनाई हाथी के नवजात बच्चे की ‘छठी’

देखें वीडीओ…कोरबा : धर्मांतरण को ले कर होटल में बवाल

कोरबा : प्रेस क्लब के आह्वान पर निकला कैंडल मार्च, मासूम को न्याय दिलाने सड़कों पर उतरे लोग,फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई और फांसी की मांग

देखें वीडीओ…कोरबा : बच्चियों व महिलाओं की सुरक्षा और त्वरित न्याय की मांग को लेकर क्रांति सेना ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

देखें वीडियो…कोरबा : बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म,फिर कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार,लोगों का फूटा गुस्सा

​कोरबा: नशे में धुत कार चालक का कहर, मड़वा रानी बाईपास पर राहगीरों को मारी ठोकर, रेलवे फाटक बंद होने पर भीड़ ने दबोचा

Editors Picks

कोरबा : करतला में ग्रामीणों ने धूमधाम से मनाई हाथी के नवजात बच्चे की ‘छठी’

October 25, 2026

देखें वीडीओ…कोरबा : धर्मांतरण को ले कर होटल में बवाल

October 25, 2026

कोरबा : प्रेस क्लब के आह्वान पर निकला कैंडल मार्च, मासूम को न्याय दिलाने सड़कों पर उतरे लोग,फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई और फांसी की मांग

October 25, 2026

देखें वीडीओ…कोरबा : बच्चियों व महिलाओं की सुरक्षा और त्वरित न्याय की मांग को लेकर क्रांति सेना ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

October 23, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.