Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

​TTN खास खबर : वेदांता समूह के 1 लाख कर्मचारियों को मिलेगा वार्षिक वेतन का 10% अतिरिक्त उपहार

October 16, 2026

JNU छात्राओं से दुर्व्यवहार मामला: कांग्रेस सांसद आकोइजाम के विरोध में कल टी.पी. नगर में प्रदर्शन और कांग्रेस कार्यालय का घेराव करेगी भाजपा

October 11, 2026

​सेवाभावी अशोक मोदी होंगे राजनांदगांव में अग्रसेन जयंती समारोह के मुख्य अतिथि

October 10, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Saturday, October 17
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»Breaking News

कोरबा के घने जंगलों को लगेगा कोयला खदानों का ग्रहण TTN EXCLUSIVE – MANOJ SHARMA

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaJune 22, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

 

कमर्शियल माइनिंग के तहत नीलाम होंगे करतला में घने जंगलों में दबा कोल ब्लॉक

कोरबा l मनोज शर्मा l हसदेव के बाद अब कोरबा के करतला ब्लॉक के जंगलों का सफाया होना तय हो गया है। कोल मंत्रालय ने कमर्शियल माइनिंग के लिए जो नीलामी प्रक्रिया शुरू की है उसमें कोरबा के करतला ब्लॉक स्थित चार कोयला भण्डार भी शामिल है।इन चार कोयला ब्लॉक में करतला साउथ,करतला नॉर्थ,कोटमेर साउथ और कोटमेर नॉर्थ शामिल है।यहां 2317 मिलियन टन कोयले का भंडार होना आंकलित किया गया है।

 

हालांकि नीलामी की सूची में उक्त चारों ब्लॉक को रायगढ़ मांड क्षेत्र का बताया गया है किंतु ये दरअसल कोरबा जिले में स्थित है।

 

शुक्रवार को कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी ने कमॅर्शियल कोल माइनिंग के तहत कोयला खदानों की नीलामी के 10वें दौर की शुरुआत की। 8 राज्यों के 67 कोल ब्लॉक्स की नीलामी की जाएगी। इनमें छत्तीसगढ़ राज्य के कोरबा,रायगढ़ और अन्य जिले की 17 कोयला खदानें सम्मिलित हैं। 17 में चार कोल ब्लॉक्स कोरबा जिले में स्थित है।जिनका विवरण इस प्रकार है:

 

1. करतला नार्थ

कोलफील्ड्स : मांड रायगढ़

क्षेत्रफल : 36.4 Sq. km

ग्रीन कवर : 54%

कोल रिजर्व : 450 MT

 

2. करतला साउथ

 

कोलफील्ड्स : मांड रायगढ़

क्षेत्रफल : 36.4 Sq. km

ग्रीन कवर : 50%

कोल रिजर्व : 1160 MT

 

3. कोटमेर नार्थ

 

कोलफील्ड्स : मांड रायगढ़

क्षेत्रफल : 37.08 Sq. km

ग्रीन कवर : 36%

कोल रिजर्व : 617 MT

 

4. कोटमेर साउथ

 

कोलफील्ड्स : मांड रायगढ़

क्षेत्रफल : 37.08 Sq. km

ग्रीन कवर : 33%

कोल रिजर्व : 90 MT

 

यहां यह उल्लेखनीय है कि करतला आदिवासी बाहुल्य घना वनांचल है।जो हाथियों का भी अब रहवास क्षेत्र सा हो गया है।कोरबा जिला का करतला ही ऐसा ब्लॉक है जहां अब तक कोयला खदानें शुरू नहीं हुई है।

 

पहले भी सूची से 5 कोल ब्लॉक हटाए गए थे

 

कोरबा और सरगुजा की सीमा से लगे हुए हसदेव अरण्य क्षेत्र का मामला अभी गरमाया हुआ है. दो साल पहले भी कमर्शियल माइनिंग के लिए नीलामी शुरू की गई थी।बाद में इसकी प्रक्रिया रोक दी गई थी।

 

केंद्र सरकार ने कमर्शियल माइनिंग के तहत विभिन्न औद्योगिक घरानों से निविदाएं आमंत्रित की हैं. यह निविदा इसी माह के अंत में खुलेंगी. दरअसल कमर्शियल माइनिंग के तहत ही पहले चरण में जब नीलामी के लिए कोल ब्लॉक की सूची जारी हुई थी. तब भी कोरबा की सीमा से लगे मोरगा साउथ मोरगा 2, मदनपुर नॉर्थ, श्यांग और फतेहपुर ईस्ट सूची में शामिल थे. जिसे लेकर भी विरोध हुआ था. जनप्रतिनिधियों ने पत्राचार किया था. तब केंद्र सरकार ने भारी विरोध के बाद इन 5 कोल ब्लॉक के नाम सूची से हटा दिए थे.

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

​TTN खास खबर : वेदांता समूह के 1 लाख कर्मचारियों को मिलेगा वार्षिक वेतन का 10% अतिरिक्त उपहार

JNU छात्राओं से दुर्व्यवहार मामला: कांग्रेस सांसद आकोइजाम के विरोध में कल टी.पी. नगर में प्रदर्शन और कांग्रेस कार्यालय का घेराव करेगी भाजपा

जियो ने पेश किया ‘सॉवरेन सैटेलाइट कनेक्टिविटी’ का विजन, अंतरिक्ष से देश के हर कोने तक पहुंचेगा इंटरनेट

साहित्य सृजन संस्थान की गोल्डन जुबली काव्य संध्या 11 को, 50 कवि और पत्रकार होंगे सम्मानित

अलविदा : नहीं रहे नाना पाटेकर, गोवा के घर में मिले अचेत,हॉस्पिटल में हुआ निधन

देखिए वीडीओ…..दीपका चौक खूनी संघर्ष:चाकूबाजी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Editors Picks

​TTN खास खबर : वेदांता समूह के 1 लाख कर्मचारियों को मिलेगा वार्षिक वेतन का 10% अतिरिक्त उपहार

October 16, 2026

JNU छात्राओं से दुर्व्यवहार मामला: कांग्रेस सांसद आकोइजाम के विरोध में कल टी.पी. नगर में प्रदर्शन और कांग्रेस कार्यालय का घेराव करेगी भाजपा

October 11, 2026

जियो ने पेश किया ‘सॉवरेन सैटेलाइट कनेक्टिविटी’ का विजन, अंतरिक्ष से देश के हर कोने तक पहुंचेगा इंटरनेट

October 8, 2026

साहित्य सृजन संस्थान की गोल्डन जुबली काव्य संध्या 11 को, 50 कवि और पत्रकार होंगे सम्मानित

October 8, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.