Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

​TTN खास खबर : वेदांता समूह के 1 लाख कर्मचारियों को मिलेगा वार्षिक वेतन का 10% अतिरिक्त उपहार

October 16, 2026

JNU छात्राओं से दुर्व्यवहार मामला: कांग्रेस सांसद आकोइजाम के विरोध में कल टी.पी. नगर में प्रदर्शन और कांग्रेस कार्यालय का घेराव करेगी भाजपा

October 11, 2026

​सेवाभावी अशोक मोदी होंगे राजनांदगांव में अग्रसेन जयंती समारोह के मुख्य अतिथि

October 10, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Saturday, October 17
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»Featured

उत्कृष्ट सेवा के लिए बालको ने किया चिकित्सकों को सम्मानित

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaJuly 3, 2021
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

 

 

 

 

बालकोनगर, 3 जुलाई। बालकोनगर और कोरबा के नागरिकों को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में बालको अस्पताल कटिबद्ध है। ‘डॉक्टर्स डे’ के अवसर पर बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री अभिजीत पति ने बालको अस्पताल में कार्यरत चिकित्सकों के उत्कृष्ट सेवा कार्यों की प्रशंसा कर उन्हें सम्मानित किया। श्री पति ने कहा कि वैश्विक महामारी कोविड-19 के प्रति बालको कर्मचारियों, ठेका कर्मचारियों और उनके परिवारजनों तथा बालकोनगरवासियों में जागरूकता के प्रसार और विभिन्न दिशानिर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने में बालको अस्पताल के चिकित्सकों और चिकित्साकर्मियों ने सराहनीय योगदान दिया है। ‘डॉक्टर्स डे’ के अवसर पर आयोजित टाउनहॉल एवं वर्चुअल समारोह बालको अस्पताल के चिकित्सकों, चिकित्साकर्मियों के अलावा संयंत्र के विभिन्न विभागों के लगभग 200 कर्मचारियोें ने भागीदारी की।

 

 

श्री पति ने अपने संदेश में कहा कि प्रचालन क्षेत्र के नागरिकों का स्वास्थ्य बालको प्रबंधन की प्राथमिकताओं मंे शामिल है। बालको अस्पताल की विभिन्न सुविधाओं में बढ़ोत्तरी की दिशा में प्रबंधन ने हरसंभव कदम उठाए हैं। बालको ने कोविड की रोकथाम और उसके प्रति जागरूकता के लिए अभियान संचालित किए। उपचार केंद्र स्थापित किए गए। टीकाकरण को प्रोत्साहित किया गया। श्री पति ने यह भी बताया कि क्षेत्रीय नागरिकों को विशेषज्ञ सेवाएं देने के लिए बालको अस्पताल साढ़े चार दशकों से कार्यरत है। अस्पताल के जरिए बालको कर्मचारियों और उनके परिवारजनों के अलावा अन्य स्थानीय नागरिकों को भी उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाएं दी जाती हैं। बालको अस्पताल के चिकित्सकों और चिकित्साकर्मियों ने अपनी सेवा भावना से क्षेत्र में विशिष्ट पहचान बनाई है।

 

 

 

कोविड-19 की चुनौतियों से निपटने की दिशा में बालको की ओर से टीकाकरण अभियान के अंतर्गत लगभग 9200 जरूरतमंदों का टीकाकरण किया जा चुका है। लाभान्वितों में बालको कर्मचारी, उनके परिवारजन तथा सेवानिवृत्त बालको कर्मचारी और व्यवसाय के साझेदार शामिल हैं। बालको प्रबंधन ने रायपुर में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त 100 बिस्तरों वाले बालको फील्ड अस्पताल की स्थापना की वहीं बालकोनगर में भी 100 बिस्तरों का अस्पताल स्थापित किया गया ताकि कोरोना संक्रमितों को बेहतरीन उपचार मिल सके। कोरबा जिला प्रशासन के साथ उत्कृष्ट समन्वयन करते हुए बालको ने जरूरतमंदों के लिए दवाइयां उपलब्ध कराईं। बालकोनगर के साथ ही आसपास के क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन सुनिश्चित किया गया। बालकोनगर में संचालित कोविड अस्पताल में भर्ती अब तक लगभग 200 से अधिक संक्रमितों का इलाज किया जा चुका है। लगभग 2800 मरीजों को उनके होम आइसोलेशन में रहने के दौरान चिकित्सकीय सुविधाएं दी गईं। कोविड की दूसरी लहर के दौरान आपातकालीन स्थितियों में 70 से अधिक सिजेरियन ऑपरेशन किए गए।

 

 

 

बालको के 75 बिस्तरों के सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल ने अपने विशेषज्ञ चिकित्सकों की मदद से बालको अधिकारियों, कर्मचारियों, उनके परिवारजनों, ठेकाश्रमिकों और स्थानीय नागरिकों की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों की पूर्ति पूरी दक्षता से की है। अस्पताल में 6 बिस्तरों वाला आई.सी.यू. और ऑपरेशन थिएटर मौजूद है। आई.सी.यू. और ऑपरेशन थिएटर में सेंट्रल गैस पाइप लाइन स्थापित की गई है। 10 विशेषज्ञ चिकित्सक, आठ चिकित्सा अधिकारी, दो फिजियोथैरेपिस्ट, एक दंत चिकित्सक, 27 नर्सों और 80 सहायक कर्मचारियों के साथ बालको अस्पताल उच्च गुणवत्ता की चिकित्सा सेवाओं के प्रति कटिबद्ध है। चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रबंधन एवं गुणवत्ता के लिए बालको अस्पताल को आई.एस.ओ. 9001-2015 प्रमाणपत्र मिल चुका है। अस्पताल के ओपीडी में प्रतिदिन लगभग 500 मरीज उपचार के लिए पंजीयन कराते हैं।

 

 

 

भारत सरकार की आयुष्मान योजना के अंतर्गत अस्पताल में जरूरतमंदों को आर्थोपेडिक्स, ई.एन.टी., सामान्य सर्जरी आदि की सुविधाएं दी जाती हैं। ओपन एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जरी किए जा जाते हैं। शुरूआती अवस्था में ही बीमारी की पहचान के लिए समय-समय पर शिविर आयोजित किए जाते हैं। एंटीनेटल शिविर, कैंसर जागरूकता शिविर, अस्थि घनत्व मापन शिविर आदि के जरिए नागरिकों को बीमारियों के लक्षणों और उसकी चिकित्सा पद्धतियों से अवगत कराया जाता है। राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के साथ ही सरकार द्वारा निर्धारित समस्त टीकाकरण कार्यक्रमों का अनुसरण बालको अस्पताल में किया जाता है।

 

———-

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

​TTN खास खबर : वेदांता समूह के 1 लाख कर्मचारियों को मिलेगा वार्षिक वेतन का 10% अतिरिक्त उपहार

JNU छात्राओं से दुर्व्यवहार मामला: कांग्रेस सांसद आकोइजाम के विरोध में कल टी.पी. नगर में प्रदर्शन और कांग्रेस कार्यालय का घेराव करेगी भाजपा

साहित्य सृजन संस्थान की गोल्डन जुबली काव्य संध्या 11 को, 50 कवि और पत्रकार होंगे सम्मानित

देखिए वीडीओ…..दीपका चौक खूनी संघर्ष:चाकूबाजी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

BALCO Champions Workplace Safety, Training Over 27,000 Individuals in Five Years

देखिए वीडीओ…कोरबा:दीपका में धमासान पर किन्नर शैली बोलीं—’मेरे साथ अभद्र व्यवहार का रिएक्शन हुआ, चाकू चलाने वाले को नहीं जानती’

Editors Picks

​TTN खास खबर : वेदांता समूह के 1 लाख कर्मचारियों को मिलेगा वार्षिक वेतन का 10% अतिरिक्त उपहार

October 16, 2026

JNU छात्राओं से दुर्व्यवहार मामला: कांग्रेस सांसद आकोइजाम के विरोध में कल टी.पी. नगर में प्रदर्शन और कांग्रेस कार्यालय का घेराव करेगी भाजपा

October 11, 2026

साहित्य सृजन संस्थान की गोल्डन जुबली काव्य संध्या 11 को, 50 कवि और पत्रकार होंगे सम्मानित

October 8, 2026

देखिए वीडीओ…..दीपका चौक खूनी संघर्ष:चाकूबाजी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

October 7, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.