Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

शोक समाचार : महेंद्र भाई बावरिया का निधन,शनिवार को होगी अंत्येष्टि

October 23, 2026

देखें वीडीओ…कोरबा : बच्चियों व महिलाओं की सुरक्षा और त्वरित न्याय की मांग को लेकर क्रांति सेना ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

October 23, 2026

देखें वीडियो…कोरबा : बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म,फिर कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार,लोगों का फूटा गुस्सा

October 23, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Friday, October 23
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»Breaking News

पत्नीहंता गिरफ्तार : पुलिस डॉग बाघा के सामने काम न आई आरोपी की होशियारी,खुल गया खून का राज

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaDecember 5, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

कोरबा ( पाली)30 नवम्बर के बाद नजर नहीं आई बहू की गुमशुदगी की सूचना सास ने पुलिस को दी। तलाश के दरम्यान पुलिस को पति पर संदेह तो था लेकिन वह अनजान बना रहा। अंततः उसकी चालाकी काम न आई। फोरेंसिक एक्सपर्ट की राय और पुलिस के खोजी डॉग बाघा के द्वारा घर से तालाब के किनारे तक दिए गए सुराग ने सन्देह को पुष्ट कर दिया। झाड़ियों में फेंका गया मृतका का अंडरवियर बाघा ने बरामद कराया तो कड़ी पूछताछ के बाद भीमसेनिया तालाब को खंगालकर शव बरामद कर लिया गया।

पुलिस के बताए अनुसार वारदात 30 नवंबर को अंजाम दिया गया। पाली थाना क्षेत्र के ग्राम धौराभांठा निवासी उमाशंकर ने ईश्वरी बाई 32 वर्ष से विवाह किया था। आदतन बदमाश प्रवृत्ति का उमाशंकर अपने परिवार से अलग पत्नी के साथ रह रहा था। परिजनों को उसकी बदमाशी पसंद ना थी। वह पत्नी से अक्सर मारपीट करता रहता था।
घटना दिनांक 30 नवम्बर को उमाशंकर ने चरित्र पर संदेह कर पत्नी से मारपीट किया था व डंडे से बेरहमीपूर्वक मारा था। इनके घर के सामने ही ईंट भट्ठा भी है, जहाँ कार्यरत गांव के लोगों ने विवाद को देखा-सुना था। उनमें से किसी ने उमाशंकर की माँ रामबाई को यह बात बता दिया था। इधर मारपीट से गम्भीर हालत में ईश्वरी की मौत हो गई। आरोपी ने रात में ही लाश को ठिकाने लगा दिया। इधर दूसरे दिन जब सास रामबाई को बहू काफी देर बाद भी नजर नहीं आई तो उसने पाली थाना में सम्पर्क कर गुम होने की सूचना दी।।

O सबूत मिटाने का प्रयास न छिपा पुलिस से

पतासाजी के क्रम में पुलिस जब आरोपी के घर पहुंची तो सबूत मिटाने का पूरा प्रयास हो चुका था, लेकिन खून के धब्बे नजर से बच नहीं सके। पति पर संदेह गहराया जिसकी पुष्टि जरूरी थी। फोरेंसिक एक्सपर्ट सहित खोजी डॉग बाघा की मदद ली गई।

O बाघा ने निभाई अहम भूमिका

प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणों ने देखा कि बाघा मृतका के घर से निकल कर पीछे से होते हुए दौड़ पड़ा। बाघा के पीछे-पीछे ग्रामीण भी दौड़ पड़े। एक डबरी नुमा तालाब के पास बाघा जा कर ठहर गया और मंडराते हुए झाड़ियों की तरफ गया जहां फेका हुआ महिला का अंडरवियर मिला। बाघा यहाँ आसपास मंडराता रहा। पुलिस ने उक्त अंडरवियर को जप्त किया। उसमें खून साफ करने के धब्बे भी थे। संदेह पुष्ट होने पर संदेही पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई। अंततः वह मिले सुरागों के आधार पर खुद को बचा न सका और टूट गया।

O आरोपी की स्वीकार किया जुर्म

आरोपी ने स्वीकार किया कि विवाद के दौरान गुस्से में आकर पत्नी को डंडे से जमकर पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। 30 नवम्बर की रात में ही साइकिल में लाश बांधकर घर के पीछे के रास्ते से निकलकर दूर नकटा तालाब को छोड़कर उसके आगे स्थित भीमसेनिया तालाब में शव को पत्थर से बांधकर फेंक आया। पुलिस ने एसडीआरएफ टीम की मदद से तालाब से शव बरामद किया। मामले में आरोपी पति ईश्वर को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त डण्डा,साइकिल आदि बरामद किया गया। वैधानिक कार्रवाई बाद आरोपी को जेल दाखिल कराया गया।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

देखें वीडीओ…कोरबा : बच्चियों व महिलाओं की सुरक्षा और त्वरित न्याय की मांग को लेकर क्रांति सेना ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

देखें वीडियो…कोरबा : बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म,फिर कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार,लोगों का फूटा गुस्सा

​कोरबा: नशे में धुत कार चालक का कहर, मड़वा रानी बाईपास पर राहगीरों को मारी ठोकर, रेलवे फाटक बंद होने पर भीड़ ने दबोचा

कोरबा :7 साल की मासूम बच्ची की जघन्य हत्या, तीन दिन से थी लापता,मिला शव,पुलिस ने संदेही का जारी किया पोस्टर

देखिए वीडियो…कोरबा : लाल मैदान में यूं जला 120 फीट ऊंचा रावण,कैबिनेट मंत्री लखनलाल रहे मुख्य अतिथि

देखिए वीडीओ…कोरबा मुड़ापार मर्डर केस: ‘गोल्डन’ की हत्या, आधे सिर के बाल मुंडवाकर निकाला गया आरोपियों का जुलूस

Editors Picks

देखें वीडीओ…कोरबा : बच्चियों व महिलाओं की सुरक्षा और त्वरित न्याय की मांग को लेकर क्रांति सेना ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

October 23, 2026

देखें वीडियो…कोरबा : बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म,फिर कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार,लोगों का फूटा गुस्सा

October 23, 2026

​कोरबा: नशे में धुत कार चालक का कहर, मड़वा रानी बाईपास पर राहगीरों को मारी ठोकर, रेलवे फाटक बंद होने पर भीड़ ने दबोचा

October 22, 2026

कोरबा :7 साल की मासूम बच्ची की जघन्य हत्या, तीन दिन से थी लापता,मिला शव,पुलिस ने संदेही का जारी किया पोस्टर

October 22, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.