कोरबा- कोरबा के सियान सदन, पुरानी बस्ती में एक श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया, जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी गई। इस समारोह में क्षेत्र के कई प्रमुख नेता और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
इस अवसर पर, मजदूर किसान नेता श्री मुरित राम साहू, धर्म निर्मले, बोधसिंह ठाकुर, संनद दास दीवान, सुरेश रोहरा, कन्हैया सोनी, एहसान खान, अब्दुल गनी, मुस्लिम भाई, मोहम्मद मजीद मेमन, बजरंग सोनी, और विमल थवाईत उपस्थित थे।
मुरित राम साहू ने इस अवसर पर कहा डॉक्टर मनमोहन सिंह एक महान विद्वान अर्थशास्त्री थे उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। पार्षद धरम निर्मले ने विस्तार से प्रकाश डाला और कहा डॉक्टर मनमोहन सिंह का योगदान अविस्मरणीय है।इस अवसर पर सुरेश रोहरा और सनंद दास दीवान ने भी संबोधित करते हुए श्रद्धांजलि दी।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सियान सदन के वरिष्ठ सदस्य टिकेश्वर सिंह की माता श्रीमती सुकृति सिंह, मुन्ना यादव के पिता श्री, और कांग्रेस नेता धर्म निर्मले की बहन जानकी देवी को भी श्रद्धांजलि दी गई।
इस समारोह में उपस्थित लोगों ने डॉक्टर मनमोहन सिंह के योगदान और उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद किया और उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया।
नमन मनमोहन : सियान सदन पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. सिंह को दी गई श्रद्धांजलि
Keep Reading
Contact us
Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : manoj.sharma191965@gmail.com
Manoj Sharma
Editor-in-Chief
Nishant Sharma
Executive Editor
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.

