Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

देखें वीडीओ…अग्र महाकुंभ 2026: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की ऐतिहासिक घोषणा, महाराजा अग्रसेन जयंती पर छत्तीसगढ़ में रहेगा शासकीय अवकाश

September 25, 2026

उड़ान की तैयारी : हवाई अड्डों के बाद अब अदानी की एयरलाइंस भी, जल्द मिल सकती है मंजूरी

September 23, 2026

SIR विवाद में इंडियन एक्सप्रेस का बड़ा खुलासा : दो चुनाव आयुक्तों ने 14 बार आपत्ति जताई, आयोग ने कहा- सामान्य प्रक्रिया; राहुल गांधी बोले- वोट चोरी में शामिल तो नहीं बख्शेंगे

September 23, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Saturday, September 26
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»मनोरंजन

जल्द एक हजार करोड़ से पार होगा पुष्पा 2 का कलेक्शन : अल्लू ने कहा अमिताभ मेरे प्रेरणा स्त्रोत तो बिग बी ने भी बरसाए तारीफों के फूल

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaDecember 9, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

TTN entertainment desk

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ 6 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार था। इस फिल्म ने कई फिल्मों के रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं और ओपनिंग डे पर अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है।इसने अब तक करीब 900 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है और ऐसा आंकलन है कि फिल्म रिलीज को एक सप्ताह पूरा होते तक ये एक हजार करोड़ से कहीं अधिक का धंधा कर चुकी होगी।

O एंग्री यंग मैन वाले अमिताभ का भरपूर फ्लेवर है पुष्पा में

पुष्पा जब कोई चार साल पहले रिलीज हुई तब समीक्षकों का कहना था कि इस फिल्म की क्राफ्ट अमिताभ बच्चन के एंग्री यंग मैन दौर की दीवार,त्रिशूल,जंजीर ,शोले,मुकद्दर का सिकंदर लावारिस वाले एक्शन,इमोशन,ड्रामा,धमाकेदार डायलॉग और उनकी गजब की अदायगी और चौंका देने वाले मोड़ से भरी सुपरफास्ट स्पीड वाली है।अब पुष्पा 2 में भी आम दर्शकों को रोमांचित करने वाले ये मसाले भरपूर है।जिसने पुष्पा 2 को भारतीय सिनेमा की वो रिकॉर्ड फोड़ फाड़ सफलता दिला दी जो आज तक कभी किसी फिल्म को नहीं मिली।अब इस सबके बीच अल्लू अर्जुन ने खुद मेगा स्टार अमिताभ बच्चन को अपना प्रेरणा स्त्रोत बता कर साबित ही किया है कि इतनी भारी सफलता के बाद भी ये उनके सिर नहीं चढ़ी है और पुष्पा फ्रेंचाइजी की ये धुंआधार सफलता में उसी बिग बी फ्लेवर का बड़ा योगदान है जो उस दौर में अमिताभ की फिल्मों का सुपर मसाला था।खास ये कि आज के दौर के बच्चे और युवाओं के साथ साथ अमिताभ की सुपर सफलता के 80/90 के दौर के दीवाने जो अब बुजुर्ग होने लगे है वे भी बड़ी संख्या में परिवार के साथ थिएटर में आ रहे है।

O जब “पुष्पा” ने बताया खुद को “शहंशाह” का सुपर फैन

बता दें कि, हाल ही में फिल्म के प्रमोशन के दौरान अल्लू अर्जुन ने बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन की जमकर तारीफ की थी। जब उनसे पूछा गया कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कौन से अभिनेता उन्हें प्रेरित करते हैं, तो अल्लू ने कहा, “मुझे सबसे ज्यादा अमिताभ जी प्रेरित करते हैं। हम बचपन से उनकी फिल्में देखकर बड़े हुए हैं। बड़े होते समय उनका हम पर गहरा प्रभाव था। मैं उनका बड़ा फैन हूं। इस उम्र में वह जिस तरह से अभिनय कर रहे हैं, वह वाकई शानदार है।”

O बिग बी हुए अल्लू अर्जुन के मुरीद

अल्लू अर्जुन के इन शब्दों को सुनकर अमिताभ बच्चन भी अभिभूत हो गए। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर एक भावुक पोस्ट लिखा, जिसमें उन्होंने कहा, “अल्लू अर्जुन जी, आपके इन शब्दों से मैं बहुत अभिभूत हूं। आपने मुझे उससे अधिक दे दिया है जिसका मैं हकदार हूं। हम सभी आपके काम और प्रतिभा के बहुत बड़े प्रशंसक हैं। आप हम सभी को प्रेरित करते रहें। आपकी निरंतर सफलता के लिए मेरी प्रार्थनाएं और शुभकामनाएं।”

O आप हमारे सुपर हीरो : अल्लू

इस पर अल्लू अर्जुन ने मेगास्टार का रिप्लाई देते हुए उन्हें थैंक यू बोला है. उन्होंने लिखा है कि आप हमारे सुपरहीरो हैं और आपसे ऐसे शब्द सुनना सोच से परे है. आपके इन शब्दों, तारीफों और शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया.

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

देखिए तस्वीरें…71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : मोहनलाल,शाहरुख खान और विक्रांत मैसी ,रानी मुखर्जी सहित सभी विजेताओं को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

देखिए तस्वीरों में जुबिन गर्ग का अंतिम सफर: उमड़े हजारों प्रशंसक,जानिए क्या थी अंतिम इच्छा और पत्नी की भावुक अपील

दादा साहेब फाल्के पुरस्कार मिलेगा मलयालम एक्टर मोहनलाल को,जानिए पीएम मोदी ने क्या कहा..?

ऐतिहासिक : एक प्रेस आर्टिकल पर बनी फिल्म ‘होमबाउंड’ में ऐसा क्या कि बनीऑस्कर 2026 के लिए भारत की एंट्री

अलविदा ; मशहूर टीवी एक्ट्रेस प्रिया मराठे का 38 की उम्र में निधन, कैंसर से लड़ रही थीं जंग

केबीसी 17: स्वतंत्रता दिवस स्पेशल एपिसोड में भारतीय सेना की महिला शक्ति का जश्न,जानिए क्या होगा खास..?

Editors Picks

देखिए तस्वीरें…71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : मोहनलाल,शाहरुख खान और विक्रांत मैसी ,रानी मुखर्जी सहित सभी विजेताओं को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

September 23, 2025

देखिए तस्वीरों में जुबिन गर्ग का अंतिम सफर: उमड़े हजारों प्रशंसक,जानिए क्या थी अंतिम इच्छा और पत्नी की भावुक अपील

September 21, 2025

दादा साहेब फाल्के पुरस्कार मिलेगा मलयालम एक्टर मोहनलाल को,जानिए पीएम मोदी ने क्या कहा..?

September 20, 2025

ऐतिहासिक : एक प्रेस आर्टिकल पर बनी फिल्म ‘होमबाउंड’ में ऐसा क्या कि बनीऑस्कर 2026 के लिए भारत की एंट्री

September 20, 2025
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.