Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

देखें वीडीओ…अग्र महाकुंभ 2026: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की ऐतिहासिक घोषणा, महाराजा अग्रसेन जयंती पर छत्तीसगढ़ में रहेगा शासकीय अवकाश

September 25, 2026

उड़ान की तैयारी : हवाई अड्डों के बाद अब अदानी की एयरलाइंस भी, जल्द मिल सकती है मंजूरी

September 23, 2026

SIR विवाद में इंडियन एक्सप्रेस का बड़ा खुलासा : दो चुनाव आयुक्तों ने 14 बार आपत्ति जताई, आयोग ने कहा- सामान्य प्रक्रिया; राहुल गांधी बोले- वोट चोरी में शामिल तो नहीं बख्शेंगे

September 23, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Friday, September 25
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»मनोरंजन

अलविदा…अमिताभ को “डोन” बनाने वाले डायरेक्टर चन्द्रा बारोट का निधन

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaJuly 21, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

00 अमिताभ बच्चन की चर्चित और कामयाब फ़िल्मों में से एक ‘डॉन’ के निर्देशक चंद्रा बारोट का मुंबई में निधन हो गया.

TTN Desk

86 साल के चंद्रा ने रविवार सुबह क़रीब सात बजे बांद्रा के गुरु नानक मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल में अंतिम सांस ली.

अस्पताल की एक वरिष्ठ डॉक्टर ने नाम ना ज़ाहिर करने की शर्त पर बताया, “दस दिन पहले चंद्रा बारोट को बेहद गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उस वक़्त वो सांस लेने संबंधी बीमारी से जूझ रहे थे, उनका ब्लड प्रेशर भी सामान्य से काफ़ी कम था.”

वरिष्ठ डॉक्टर ने बताया कि जल्द ही चंद्रा बारोट की तबीयत और बिगड़ गयी और ऐसे में कुछ ही दिनों के भीतर उन्हें आईसीयू में दाखिल कराया गया था, लेकिन उन्हें बचाने की तमाम कोशिशें नाकाम साबित हुईं. रविवार सुबह कार्डियक अरेस्ट की वजह से चंद्रा ने आख़िरी सांस ली.
साल 1978 की सुपरहिट फ़िल्म ‘डॉन’ में अमिताभ बच्चन, ज़ीनत अमान और प्राण ने अभिनय किया था.

0 मनोज कुमार की अनेक सुपर हिट फिल्मों के थे सहायक निर्देशक

इससे पहले चंद्रा बारोट एक असिस्टेंट डायरेक्टर हुआ करते थे. उन्होंने ‘पूरब और पश्चिम’ (1970), ‘यादगार’ (1970), ‘शोर’ (1972), ‘रोटी कपड़ा और मकान’ (1974) जैसी फ़िल्मों में सहायक निर्देशक के तौर पर काम किया था.

‘डॉन’ फ़िल्म की स्क्रिप्ट सलीम-जावेद ने लिखी थी.

साल 2006 में जावेद अख़्तर के बेटे फ़रहान अख़्तर ने ‘डॉन’ नाम से ही फ़िल्म का रीमेक बनाया था. इसमें अमिताभ बच्चन का दोहरा किरदार शाहरुख ख़ान ने निभाया था.

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

देखिए तस्वीरें…71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : मोहनलाल,शाहरुख खान और विक्रांत मैसी ,रानी मुखर्जी सहित सभी विजेताओं को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

देखिए तस्वीरों में जुबिन गर्ग का अंतिम सफर: उमड़े हजारों प्रशंसक,जानिए क्या थी अंतिम इच्छा और पत्नी की भावुक अपील

दादा साहेब फाल्के पुरस्कार मिलेगा मलयालम एक्टर मोहनलाल को,जानिए पीएम मोदी ने क्या कहा..?

ऐतिहासिक : एक प्रेस आर्टिकल पर बनी फिल्म ‘होमबाउंड’ में ऐसा क्या कि बनीऑस्कर 2026 के लिए भारत की एंट्री

अलविदा ; मशहूर टीवी एक्ट्रेस प्रिया मराठे का 38 की उम्र में निधन, कैंसर से लड़ रही थीं जंग

केबीसी 17: स्वतंत्रता दिवस स्पेशल एपिसोड में भारतीय सेना की महिला शक्ति का जश्न,जानिए क्या होगा खास..?

Editors Picks

देखिए तस्वीरें…71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : मोहनलाल,शाहरुख खान और विक्रांत मैसी ,रानी मुखर्जी सहित सभी विजेताओं को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

September 23, 2025

देखिए तस्वीरों में जुबिन गर्ग का अंतिम सफर: उमड़े हजारों प्रशंसक,जानिए क्या थी अंतिम इच्छा और पत्नी की भावुक अपील

September 21, 2025

दादा साहेब फाल्के पुरस्कार मिलेगा मलयालम एक्टर मोहनलाल को,जानिए पीएम मोदी ने क्या कहा..?

September 20, 2025

ऐतिहासिक : एक प्रेस आर्टिकल पर बनी फिल्म ‘होमबाउंड’ में ऐसा क्या कि बनीऑस्कर 2026 के लिए भारत की एंट्री

September 20, 2025
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.