Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

​कोरबा : 18 नवम्बर को सजेगी कविता की महफिल, देशभर के कवि सुनाएंगे हास्य-व्यंग्य और गीत

November 17, 2026

बालको के नंद घरों से संवर रहा बच्चों का बचपन, मजबूत हो रही शिक्षा और पोषण की नींव

November 17, 2026

कोरबा : पुराने कार्यस्थल पर लौटकर ताजा हुईं सुनहरी यादें, बालको के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने देखा संयंत्र का आधुनिक स्वरूप

November 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Thursday, November 26
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»Breaking News

अग्निवेश का आकस्मिक निधन : “पिता के कंधे पर जवान बेटे की अर्थी से बड़ा दुख क्या होगा” – शोक में डूबे वेदांता प्रमुख अनिल अग्रवाल और परिवार

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaJanuary 7, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

TTN डेस्क

मुंबई/न्यूयॉर्क: वेदांता रिसोर्सेज के संस्थापक और दिग्गज उद्योगपति अनिल अग्रवाल के एकलौते पुत्र अग्निवेश अग्रवाल (49) का न्यूयॉर्क में बुधवार को आकस्मिक निधन हो गया।
इस दुखद समाचार की जानकारी स्वयं अनिल अग्रवाल ने एक अत्यंत भावुक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए साझा की। उन्होंने अपने बेटे को खोने के दर्द को शब्दों में पिरोते हुए लिखा, “आज मेरे जीवन का सबसे दर्दनाक दिन है। एक बाप के कंधे पर बेटे की अर्थी जाए, इससे बुरा और क्या हो सकता है।”

0 हादसे के बाद कार्डियक अरेस्ट बना कारण

जानकारी के अनुसार, अग्निवेश अमेरिका में अपने दोस्त के साथ स्कीइंग (skiing) के लिए गए थे, जहाँ एक दुर्घटना का शिकार हो गए। न्यूयॉर्क के माउंट सिनाई अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था और डॉक्टरों को सुधार की उम्मीद थी। अनिल अग्रवाल ने बताया कि सब ठीक लग रहा था, लेकिन अचानक कार्डियक अरेस्ट ने उनके बेटे को उनसे हमेशा के लिए छीन लिया।

0 बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे अग्नि

3 जून 1976 को पटना के एक मध्यमवर्गीय परिवार में जन्मे अग्निवेश की यादों को ताजा करते हुए पिता ने उन्हें अपनी ‘शान’ बताया। मेयो कॉलेज, अजमेर से शिक्षित अग्निवेश न केवल एक सफल उद्यमी थे (जिन्होंने ‘फुजैराह गोल्ड’ और ‘हिंदुस्तान जिंक’ के चेयरमैन के रूप में पहचान बनाई), बल्कि वे एक बॉक्सिंग चैंपियन, घुड़सवार और बेहतरीन संगीतकार भी थे।

0 बेटे के सपनों को पूरा करने का संकल्प

दुख की इस घड़ी में भी अनिल अग्रवाल ने समाज सेवा के अपने संकल्प को दोहराया। उन्होंने लिखा:

> “मैंने अग्नि से वादा किया था कि धन का 75% हिस्सा समाज कल्याण में लगाएंगे। आज उस वादे को फिर दोहराता हूँ। अब और सादगी से जीवन जीऊंगा और देश को आत्मनिर्भर बनाने के अग्नि के सपने को पूरा करने में अपनी जिंदगी लगा दूंगा।”
>

0 वेदांता में काम करनेवाला हर युवा मेरे लिए अग्निवेश

उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि वेदांता में काम करने वाला हर युवा उनके लिए अग्निवेश की तरह ही है। अग्निवेश अपने पीछे पत्नी, बच्चों और शोक संतप्त माता-पिता को छोड़ गए हैं। इस खबर के बाद औद्योगिक जगत और उनके शुभचिंतकों में शोक की लहर है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

​कोरबा : 18 नवम्बर को सजेगी कविता की महफिल, देशभर के कवि सुनाएंगे हास्य-व्यंग्य और गीत

बालको के नंद घरों से संवर रहा बच्चों का बचपन, मजबूत हो रही शिक्षा और पोषण की नींव

कोरबा : पुराने कार्यस्थल पर लौटकर ताजा हुईं सुनहरी यादें, बालको के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने देखा संयंत्र का आधुनिक स्वरूप

BALCO’s Laboratory Secures BIS Recognition Under Laboratory Recognition Scheme

कोरबा : श्री अग्रसेन गौ धाम में धूमधाम से मनेगा गोपाष्टमी महापर्व, उपमुख्यमंत्री अरुण साव होंगे मुख्य अतिथि

अखबार वितरकों के दीपावली मिलन व वनभोज ; विधायक प्रेमचंद पटेल ने कटघोरा में संघ भवन के लिए की 15 लाख रुपए की घोषणा

Editors Picks

​कोरबा : 18 नवम्बर को सजेगी कविता की महफिल, देशभर के कवि सुनाएंगे हास्य-व्यंग्य और गीत

November 17, 2026

बालको के नंद घरों से संवर रहा बच्चों का बचपन, मजबूत हो रही शिक्षा और पोषण की नींव

November 17, 2026

कोरबा : पुराने कार्यस्थल पर लौटकर ताजा हुईं सुनहरी यादें, बालको के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने देखा संयंत्र का आधुनिक स्वरूप

November 17, 2026

BALCO’s Laboratory Secures BIS Recognition Under Laboratory Recognition Scheme

November 17, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.