TTN डेस्क
कोरबा। कोतवाली थाना परिसर में वीडियो शूट कर सोशल मीडिया पर अपलोड करने का मामला तूल पकड़ने के बाद अब नया मोड़ आ गया है। विवाद बढ़ता देख संबंधित महिला ने एक नया वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में महिला हाथ जोड़कर माफी मांगते हुए नजर आ रही है और लोगों से उस वीडियो को और अधिक वायरल न करने की प्रार्थना कर रही है।
0 
जानकारी के मुताबिक, ‘ll_uma_baby111’ नाम के इंस्टाग्राम पेज से 11 सितंबर 2026 की शाम कोतवाली थाना परिसर के भीतर कुछ सेकंड के वीडियो शूट कर बैक टू बैक अपलोड किए गए थे। थाना परिसर जैसी संवेदनशील जगह, जहां पुलिस कानून-व्यवस्था संभालती है और फरियादी अपनी शिकायत लेकर पहुंचते हैं, वहां इस तरह से रील्स शूट किए जाने पर गंभीर सवाल खड़े हो गए थे। मामले के तूल पकड़ने के बाद अब वीडियो बनाने वाली महिला ने सफाई देते हुए माफी मांग ली है और वायरल वीडियो को हटाने व शेयर न करने की अपील की है।

