Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

वेदांता की वारिस :अनिल अग्रवाल की बेटी प्रिया संभालेंगी 6 लाख करोड़ का साम्राज्य, हाल ही में किया था बालको और झारसुगुड़ा का दौरा

September 28, 2026

देखें वीडीओ…अग्र महाकुंभ 2026: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की ऐतिहासिक घोषणा, महाराजा अग्रसेन जयंती पर छत्तीसगढ़ में रहेगा शासकीय अवकाश

September 25, 2026

उड़ान की तैयारी : हवाई अड्डों के बाद अब अदानी की एयरलाइंस भी, जल्द मिल सकती है मंजूरी

September 23, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Wednesday, September 30
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»दुनिया

TTN ब्रेकिंग : भूकंप से फिर कांपा तुर्की, रिएक्टर स्केल पर तीव्रता 6.2 ,पुरानी बिल्डिंग में दरारें,रेस्क्यू टीम एलर्ट प

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaApril 23, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

OO तुर्की में बुधवार को धरती कांप उठी. दोपहर 3:19 बजे आए इस तेज भूकंप से तुर्की ही नहीं, बल्कि बुल्गारिया, ग्रीस और रोमानिया जैसे पड़ोसी देशों में भी लोग दहशत में आ गए. भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.2 मापी गई, जिसका केंद्र इस्तांबुल से लगभग 73 किलोमीटर दूर था. कुछ ही सेकंड में तेज झटकों ने लोगों को घरों और दफ्तरों से बाहर निकलने पर मजबूर कर दिया.

TTN Desk

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भूकंप के झटके इतने तेज थे कि इमारतें हिलने लगीं और लोग चीखते-चिल्लाते सड़कों पर निकल आए. इस्तांबुल, अंकारा और इजमिर जैसे प्रमुख शहरों में भूकंप का असर महसूस किया गया. फिलहाल किसी बड़ी जनहानि या संपत्ति नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि कुछ पुरानी इमारतों में दरारें देखी गई हैं.
तुर्की के भूकंप विज्ञान केंद्र ने पुष्टि की है कि यह भूकंप भूमध्य सागर क्षेत्र में प्लेटों की हलचल के कारण आया. खास बात यह है कि भूकंप की गहराई उम्मीद के मुताबिक कम थी, जिससे इसका असर ज्यादा व्यापक क्षेत्र में महसूस किया गया. ग्रीस और बुल्गारिया के कुछ शहरों में भी हल्के झटके महसूस किए गए, जबकि रोमानिया के कुछ हिस्सों में लोगों ने फर्नीचर हिलते हुए देखा.

O क्या कहा गृहमंत्री ने

देश के गृह मंत्री अली येरलिकाया ने अपने सोशल मीडिया खाते पर एक पोस्ट में कहा, सिलिव्री, मरमारा सागर, इस्तांबुल में 6.2 तीव्रता का भूकंप आया। आपदा एवं आपातकालीन प्रबंधन प्रेसीडेंसी (एएफएडी) और हमारे संस्थानों की सभी टीमों ने भूकंप के जमीनी प्रभाव का जायजा लेना शुरू कर दिया है।

O एलर्ट पर सभी रेस्क्यू टीम

आपदा प्रबंधन एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया है और राहत एवं बचाव टीमों को संभावित प्रभावित इलाकों में भेजा गया है. साथ ही, इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं. वहीं, लोगों को सचेत किया गया है कि आफ्टरशॉक्स (भूकंप के बाद के झटके) की संभावना बनी हुई है.

O इस साल आया था सबसे भयानक भूकंप

तुर्की वैसे भी भूकंपीय रूप से संवेदनशील क्षेत्र में आता है और इससे पहले भी यहां कई बार घातक भूकंप आ चुके हैं. साल 2023 में आए विनाशकारी भूकंप में हजारों लोगों की जान चली गई थी. ऐसे में ताजा झटकों ने पुराने जख्म ताजा कर दिए हैं. सरकार और आपदा एजेंसियां हर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और जरूरत पड़ने पर अंतरराष्ट्रीय सहयोग की भी बात कही गई है.

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

एक महान युग का अंत : लियोनेल मेस्सी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास! ⚽🇦🇷

ट्रंप का कड़ा फैसला: होर्मुज जलडमरूमध्य की घेराबंदी के आदेश, ईरान के साथ युद्ध की आहट

बड़ी खबर…अमेरिका को भारत की दो-टूक: ‘पहले टैरिफ तय करो, तभी करेंगे ट्रेड डील पर साइन’

ब्रेकिंग न्यूज: ईरान का अमेरिका पर भीषण पलटवार,जलपोत उड़ाने का लिया बदला

पीएम मोदी का बड़ा बयान : “युद्ध से समाधान नहीं…शांति और संवाद है विकल्प””

बड़ी खबर : ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की मौत पर भारत ने जताया आधिकारिक शोक

Editors Picks

एक महान युग का अंत : लियोनेल मेस्सी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास! ⚽🇦🇷

August 31, 2026

ट्रंप का कड़ा फैसला: होर्मुज जलडमरूमध्य की घेराबंदी के आदेश, ईरान के साथ युद्ध की आहट

April 12, 2026

बड़ी खबर…अमेरिका को भारत की दो-टूक: ‘पहले टैरिफ तय करो, तभी करेंगे ट्रेड डील पर साइन’

March 16, 2026

ब्रेकिंग न्यूज: ईरान का अमेरिका पर भीषण पलटवार,जलपोत उड़ाने का लिया बदला

March 5, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.