Home Breaking News TTN एक्सक्लूसिव…छत्तीसगढ़ : पावर जनरेशन कंपनी के एम डी कटियार को सेवावृद्धि,देखें...

TTN एक्सक्लूसिव…छत्तीसगढ़ : पावर जनरेशन कंपनी के एम डी कटियार को सेवावृद्धि,देखें आदेश


TTN Desk

रायपुर। राज्य शासन ने छत्तीसगढ़ राज्य पावर जनरेशन कम्पनी लिमिटेड के एमडी संजीव कुमार कटियार को अगले छह माह या आगामी आदेश तक के लिए सेवावृद्धि दी है।उनकी यह नियुक्ति प्रदेश की हसदेव ताप विद्युत संयंत्र की विस्तार परियोजना सहित अन्य विचाराधीन योजनाओं को दृष्टिगत रखते हुए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

O ऊर्जा क्षेत्र का कटियार को दीर्घ अनुभव

संजीव कटियार कोरबा पावर प्लांट में सीई ,कार्यपालन निदेशक के रूप में सेवाएं दे चुके है। उन्होंने शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज जबलपुर से बी.ई. मेकेनिकल की पढ़ाई की है। फरवरी 1983 में उन्होंने मध्यप्रदेश विद्युत मंडल में प्रशिक्षु सहायक अभियंता के तौर पर नौकरी शुरू की। हसदेव ताप विद्युत गृह कोरबा पश्चिम के संचालन में अपनी सेवायें देते हुए 210 मेगावॉट की प्रथम यूनिट के सिंक्रोनाईजेशन में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।अविभाजित मध्यप्रदेश के विद्युत मंडल मुख्यालय जबलपुर में पदस्थापना के दौरान बाण सागर जल विद्युत परियोजना के निर्माण तथा क्रियान्वयन में भी इनका योगदान रहा है।