00 गेवरा में श्रमिक नेताओं का स्वागत, मजदूरों की सुरक्षा और सम्मान के लिए एकजुटता का संकल्प
TTN डेस्क
गेवरा/दीपका। कोयला मजदूर सभा के केंद्रीय अध्यक्ष श्री बजरंगी शाही एवं संभागीय प्रभारी श्री केदार नाथ अग्रवाल के गेवरा आगमन पर श्रमिक संगठनों ने अपनी ताकत और एकजुटता का प्रदर्शन किया। रविवार देर शाम आयोजित स्वागत समारोह में दीपका, कुसमुंडा और गेवरा क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अपने नेताओं का गर्मजोशी से अभिनंदन किया।
0 तीनों क्षेत्रों के नेताओं ने किया शक्ति प्रदर्शन
कार्यक्रम का नेतृत्व मुख्य रूप से श्री गिरजा साहू (दीपका) और श्री अशोक साहू (महामंत्री, कुसमुंडा) ने किया। इस दौरान प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:
कुसमुंडा से: मनीष सिंह (केंद्रीय संगठन मंत्री), निरंजन सिंह, विकास पाठक, सुमंत कुमार, विजय विश्वकर्मा और अनंत त्रिपाठी।
दीपका से: मिट्ठूलाल साहू, दिनेश्वर साहू, छोटे लाल साहू और आर एस तिवारी।
गेवरा से: राजेश सिंह (वेलफेयर समिति), दीपक कुमार दुबे एवं साथी।
0 जल्द शुरू होगा शिकायतों के निवारण का विशेष अभियान :केदारनाथ
संभागीय प्रभारी श्री केदार नाथ अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि जल्द ही संभाग स्तर पर एक विशेष अभियान की शुरुआत की जाएगी। उन्होंने जोर देकर कहा, “मजदूरों को कार्यस्थल पर सुरक्षित और सम्मानजनक माहौल दिलाना हमारी प्राथमिकता है। प्रबंधन तक अपनी बात मजबूती से पहुँचाने के लिए हमें आपसी समन्वय के साथ काम करना होगा।”
0 मजदूर हितों के लिए सजग रहें समितियां: बजरंगी शाही


केंद्रीय अध्यक्ष श्री बजरंगी शाही ने सुरक्षा और कल्याण समितियों के सदस्यों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि संगठन की असली शक्ति कार्यकर्ताओं की एकजुटता है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि आने वाले समय में श्रमिक समस्याओं के समाधान के लिए और भी प्रभावी कदम उठाए जाएंगे


