Author: Nishant Manoj Sharma
TTN डेस्क नई दिल्ली। देश में डिजिटल पेमेंट को और आसान, सुरक्षित तथा यूजर-फ्रेंडली बनाने के लिए नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने यूपीआई (UPI) में बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के नए फीचर को मंजूरी दे दी है। इस नए सिस्टम के तहत यूपीआई यूजर्स अब पिन (PIN) डाले बिना ही चेहरे की पहचान (Face ID) या फिंगरप्रिंट स्कैन के ज़रिए पेमेंट कर सकेंगे। 0 कैसे काम करेगा नया बायोमेट्रिक सिस्टम? * जब कोई यूजर यूपीआई के माध्यम से भुगतान करेगा, तो उसके फोन में PIN डालने के विकल्प के साथ-साथ चेहरे की पहचान या फिंगरप्रिंट स्कैन का विकल्प भी दिखाई…
TTN डेस्क कोरबा। शहर के मुख्य प्रवेश मार्गों (गौमाता चौक, इमलीछापर चौक, कटघोरा रोड) की अत्यंत जर्जर स्थिति और इन जानलेवा गड्ढों के कारण रोजाना हो रही दुर्घटनाओं एवं वाहन चालकों के घायल होने की खबरों पर नगर पालिक निगम कोरबा के सभापति नूतनसिंह ठाकुर ने तीखा आक्रोश व्यक्त किया है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग (PWD) की लापरवाही को इन मार्गों की दुर्दशा का जिम्मेदार ठहराया है। सभापति ठाकुर ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि शहर के मुख्य एंट्री पॉइंट्स की यह दयनीय हालत और इससे सरकार की हो रही बदनामी को नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता। इन सड़कों की…
0 चंडीगढ़ स्थित आवास पर हुई घटना,पुलिस आई तब खबर लगी कॉलोनी में TTN डेस्क चंडीगढ़, हरियाणा: हरियाणा पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) पद पर तैनात वाईएस पूरन ने मंगलवार की दोपहर चंडीगढ़ स्थित अपने सरकारी आवास पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को यह प्रथमदृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है, जिसके बाद फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। वाईएस पूरन (2001 बैच के आईपीएस अधिकारी), जो वर्तमान में पुलिस प्रशिक्षण केंद्र, रोहतक में IGP के पद पर तैनात थे।चंडीगढ़ के सेक्टर 11 स्थित…
TTN डेस्क कोरबा, छत्तीसगढ़: कोरबा जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक ट्रेनी डॉक्टर ने सीनियर डॉक्टर पर छेड़छाड़ का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 0 क्या है पूरा मामला? यह घटना दो दिन पहले शनिवार दोपहर की बताई जा रही है और यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। आरोप आयुष विंग विभाग में पदस्थ सीनियर आयुर्वेदिक डॉक्टर एके मिश्रा पर लगा है। शिकायतकर्ता ट्रेनी डॉक्टर पिछले तीन माह से इसी विभाग में ट्रेनिंग ले रही थी।…
TTN डेस्क कोरबा: धर्म और अध्यात्म के संगम को समर्पित ‘संकल्प सभा एवं हसदेव आरती’ का भव्य आयोजन कोरबा में अश्विन पूर्णिमा के पावन अवसर पर किया जा रहा है। यह आयोजन 07 अक्टूबर 2025 (मंगलवार) को दोपहर 03 बजे सर्वमंगला घाट, कोरबा में होगा। यह धार्मिक कार्यक्रम ‘नमामि हसदेव सेवा समिति’ द्वारा आयोजित किया जा रहा है। 0 प्रमुख संतों की रहेगी गरिमामयी उपस्थिति इस अवसर पर निम्नलिखित संतों के सान्निध्य में संकल्प सभा और हसदेव आरती की जाएगी: * साध्वी गिरिजेश नंदनी जी: (स्वामी भजनानंद वनवासी सेवा आश्रम, केंद्ई) * संत श्री रामरूपदास महात्यागी जी: (श्री हरिहर क्षेत्र…
TTN डेस्क कोरबा, छत्तीसगढ़: आम आदमी पार्टी (AAP) ने कोरबा में चल रहे राजनीतिक विवाद में पूर्व गृह मंत्री ननकी राम कंवर का खुला समर्थन किया है। ‘आप’ के प्रदेश संगठन महासचिव उत्तम जायसवाल ने सोमवार को कंवर से मुलाकात की और घोषणा की कि पार्टी भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी लड़ाई में उनके साथ खड़ी है। 0 DMएफ फंड में ‘सुनियोजित बंदरबांट’ का आरोप जायसवाल ने सीधे तौर पर आरोप लगाया कि कोरबा जिले में जिला खनिज निधि (DMF) फंड का दुरुपयोग ‘सुनियोजित तरीके’ से किया जा रहा है, जिसमें प्रशासनिक अधिकारी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि कंवर जैसे ईमानदार…
0 खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के अग्रणी उद्यमियों से की चर्चा रायपुर/कोरबा, 6 अक्टूबर 2025: छत्तीसगढ़ के वाणिज्य और उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने जर्मनी के कोलोन में आयोजित विश्व की सबसे बड़ी खाद्य प्रदर्शनी ‘अनुगा 2025’ में राज्य का प्रतिनिधित्व किया। प्रदर्शनी स्थल पर आयोजकों द्वारा मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। अपनी यात्रा के दौरान, देवांगन ने कोलोनमेसे जीएमबीएच (Koelnmesse GmBH) के मुख्य परिचालन अधिकारी (COO) ओलिवर फ्रीज से मुलाकात की और रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी आयोजित करने की संभावनाओं पर चर्चा की। उन्होंने कोलोनमेसे जीएमबीएच (भारत और सार्क देश) के प्रबंध निदेशक मिलिंद दीक्षित…
TTN डेस्क कोरबा । पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया कि बिरनपुर की घटना दो बच्चों के मामूली विवाद में बढ़ी हिंसा थी, जिसे भाजपा ने चुनावी लाभ लेने के लिए साम्प्रदायिक रंग दिया। CBI की चार्जशीट ने भी पुलिस की प्रारंभिक जांच को सही ठहराया। 0 CBI ने खारिज किया ‘राजनीतिक षडयंत्र’ का दावा विधानसभा चुनाव से ठीक पहले 8 अप्रैल 2023 को बेमेतरा जिले के बिरनपुर गांव में हुई हिंसा, जिसमें वर्तमान भाजपा विधायक ईश्वर साहू के पुत्र भुवनेश्वर साहू की मृत्यु हो गई थी, राज्य में एक बड़ा राजनीतिक मुद्दा बन गई थी।…
TTN डेस्क सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक वकील ने चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI बी आर गवई पर हमला करने की कोशिश की। यह घटना तब हुई जब सीजेआई की अध्यक्षता वाली बेंच मामलों की सुनवाई कर रही थी। सूत्रों के अनुसार, वकील अचानक डेस्क के पास गया और अपना जूता निकालकर सीजेआई पर फेंकने का प्रयास किया। हालांकि, कोर्ट में मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत वकील को पकड़ लिया और उसे बाहर ले गए। 0 सनातन का अपमान नहीं सहेंगे का नारा कोर्ट से बाहर जाते समय वकील ने “सनातन का अपमान नहीं…
00 आम्रपाली गोल्फ होम्स एंड किंग्सवुड सोसाइटी में निकास द्वार से कार घुसाने को लेकर शुरू हुआ झगड़ा मारपीट में बदला। पुलिस ने दोनों पक्षों के चार लोगों को किया गिरफ्तार कर जेल भेजा। TTN Desk ग्रेटर नोएडा वेस्ट: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की आम्रपाली गोल्फ होम्स एंड किंग्सवुड सोसाइटी में शुक्रवार रात निकास द्वार से उल्टी दिशा में कार प्रवेश करने को लेकर सुरक्षा गार्डों और निवासियों के बीच जमकर मारपीट हुई। विवाद इतना बढ़ा कि निवासियों के साथ मौजूद एक महिला के साथ भी बदसलूकी और हाथापाई की गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस…
Contact us
Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]
Manoj Sharma
Editor-in-Chief
Nishant Sharma
Executive Editor
