Author: Nishant Manoj Sharma
00 माटी मंच का दावा,हर पात्र को रोजगार मिलने तक करेंगे संघर्ष /मनोज यू शर्मा/ कोरबा: दक्षिण पूर्वी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) को एक बड़ा झटका लगा है, वहीं भूमि अधिग्रहण से प्रभावित खातेदार परिवारों के लिए यह एक बड़ी जीत और ख़ुशी की ख़बर है। सुप्रीम कोर्ट ने एसईसीएल की उस याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें कंपनी ने अधिग्रहण के बाद जन्मे व्यक्ति को रोज़गार के लिए अपात्र बताया था। इस फैसले से स्पष्ट हो गया है कि अधिग्रहण के बाद जन्म लेने वाला व्यक्ति भी रोज़गार पाने का हक़दार है। 0 न्यायालय का महत्वपूर्ण निर्णय एसईसीएल प्रबंधन…
00 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया सम्मानित 00 क्रिटिकल केयर पर हुआ था दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मलेन,देश विदेश के विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव TTN डेस्क कोरबा । कोरबा जिले के वरिष्ठ और ख्यातिप्राप्त चिकित्सकों हृदयरोग विशेषज्ञ डॉ. संजय पांडेय, पारंगत सर्जन डॉ. शंकर पालीवाल, और मेडिकल विशेषज्ञ डॉ. अविनाश तिवारी को चिकित्सा सेवाओं में उनके उत्कृष्ट और समर्पित योगदान के लिए सम्मानित किया गया है। उनकी चिकित्सकीय सेवा का प्रारंभ से अब तक का पूरा कार्यकाल बीहड़ आदिवासी बहुलता वाले कोरबा जिले में ही सक्रियता के साथ रहा है।उनके दशकों के अनुभव और…
00 दुर्घटना के बाद भड़का आक्रोश: तोड़फोड़, हंगामा और पुलिस से झड़प,सोमवार को कर सकते है नगर बंद TTN डेस्क छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में एक बार फिर रफ्तार का खौफनाक मंजर देखने को मिला है। रविवार रात एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने भीड़-भाड़ वाली सड़क पर हाहाकार मचा दिया, एक के बाद एक पांच वाहनों को बुरी तरह टक्कर मार दी। 0 भयानक हादसे में तीन की मौके पर मौत,अनेक घायल इस भीषण दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल…
TTN डेस्क कोरबा (छत्तीसगढ़)। गौ माता की असीम कृपा और आशीर्वाद प्राप्त करने के उद्देश्य से कनबेरी, जिला-कोरबा (छ.ग.) स्थित श्री अग्रसेन गौधाम में इस वर्ष भी गोपाष्टमी पर्व का आयोजन की तैयारी जोर शोर से चल रही है। यह पर्व 29 अक्टूबर 2025, बुधवार को मनाया जाएगा। 0 कार्यक्रम का विवरण इस प्रकार है… * पूजन व हवन: सुबह 8:00 बजे से 10:00 बजे तक * मंचीय कार्यक्रम: दोपहर 12:00 बजे से 1:00 बजे तक * प्रसाद: दोपहर 1:00 बजे से गौ माता की इच्छा तक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री…
0 मुख्यमंत्री ने कड़ी कार्रवाई का दिया आश्वासन TTN डेस्क रायपुर (छत्तीसगढ़)। राजधानी रायपुर के वीआईपी चौक पर स्थापित छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति को एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त किए जाने के बाद शहर में तनाव फैल गया। यह घटना रविवार को तेलीबांधा थाना क्षेत्र में हुई। वीआईपी चौक पर लगी छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति को अज्ञात व्यक्ति ने तोड़कर नुकसान पहुँचाया। मूर्ति क्षतिग्रस्त होने की खबर फैलते ही छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के सदस्य बड़ी संख्या में वीआईपी चौक पर जमा हो गए। प्रदर्शनकारियों ने जोरदार नारेबाजी की, जिससे पूरे चौक पर तनाव का माहौल बन गया। घटना…
TTN डेस्क रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति से पहले रायपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष पद की दावेदार प्रीति उपाध्याय शुक्ला ने फेसबुक पर एक तीखी पोस्ट लिखकर पार्टी के अंदरूनी विवाद और महिलाओं की उपेक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उनकी पोस्ट को न केवल व्यक्तिगत उम्मीद, बल्कि महिला कार्यकर्ताओं की ‘नारी न्याय’ और ‘आधी आबादी-आधा हक’ की सामूहिक मांग के रूप में देखा जा रहा है। 0 निर्णय पर उम्मीद प्रीति ने मीडिया की उन अटकलों को खारिज किया कि पद के नाम फाइनल हो चुके हैं। उन्होंने एक रिपोर्ट के हवाले से अपनी पोस्ट में…
00 विदेशी बैंकों के पीछे हटने पर अडानी समूह को ‘बचाने’ की कथित योजना; अदानी और LIC ने आरोपों को ‘बेबुनियाद’ बताया TTN डेस्क वॉशिंगटन पोस्ट की एक जांच रिपोर्ट में आंतरिक दस्तावेज़ों का हवाला देते हुए दावा किया गया है कि मई 2025 में मोदी सरकार (केंद्रीय वित्त मंत्रालय, DFS, LIC और नीति आयोग) ने गौतम अडानी के कर्ज़ में डूबे समूह को बचाने के लिए चुपचाप $3.9 अरब (लगभग ₹30,000 करोड़) की निवेश रणनीति पर सहमति जताई। 0 LIC की भूमिका,करीब 5 हजार करोड़ के बॉन्ड ले लिए इस योजना में सरकारी स्वामित्व वाली भारतीय जीवन बीमा निगम…
00 शिक्षण व्यवस्था को गति और युवाओं को मिलेगा रोजगार: वित्त मंत्री TTN डेस्क रायपुर। छत्तीसगढ़ में शिक्षा के क्षेत्र को सुदृढ़ करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य में 5000 नए शिक्षकों की भर्ती की घोषणा की है। इस भर्ती की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने वाली है। 0 मुख्यमंत्री का संकल्प : गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और रोजगार मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस निर्णय को प्रदेश के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षा राज्य के विकास की सबसे सशक्त आधारशिला है। हमारी सरकार का संकल्प है कि छत्तीसगढ़…
00 चौंकाने वाला है पीड़िता का अतीत ✍🏼 मनोज शर्मा छत्तीसगढ़ पुलिस और प्रशासनिक तंत्र एक बार फिर गंभीर आरोपों के साये में है। आईजी रतनलाल डांगी पर सब-इंस्पेक्टर की पत्नी द्वारा लगाए गए यौन शोषण, शारीरिक, मानसिक और आर्थिक प्रताड़ना के आरोपों ने सिस्टम को कटघरे में खड़ा कर दिया है। डांगी इसे ब्लैकमेलिंग का षड्यंत्र बताते हैं, जबकि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जांच में जो भी दोषी पाया गया उस पर सख्ती का वादा किया है।हालांकि बिना निलंबन के शुरू हुई जांच और इसके पीछे की जटिलताएं सवाल उठाती हैं। यह मामला न केवल पुलिस, बल्कि समूचे प्रशासनिक…
Contact us
Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]
Manoj Sharma
Editor-in-Chief
Nishant Sharma
Executive Editor
