Author: Nishant Manoj Sharma
OO अयोध्या स्थित राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का निधन बुधवार को हो गया। 87 साल की उम्र में उन्होंने पीजीआई लखनऊ में अंतिम सांस ली। इसी के साथ अयोध्या में एक अनोखी दोस्ती का भी अंत हो गया. बाबरी मस्जिद के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी और आचार्य सत्येंद्र दास अच्छे दोस्त थे और सभी त्योहारों में साथ नजर आते थे.उनके निधन पर कई राजनेताओं ने शोक व्यक्त किया है। पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। TTN Desk अयोध्या. अयोध्या राम मंदिर…
TTN Desk टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से बाहर हो गए हैं. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बयान जारी कर ये जानकारी दी. 15 सदस्यों की टीम में तेज गेंदबाज हर्षित राणा बुमराह की जगह लेंगे. इसके अलावा टीम में एक और बदलाव हुआ है. यशस्वी जायसवाल के स्थान पर वरुण चक्रवर्ती को टीम में शामिल किया गया है. O चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव,…
OO छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज मंगलवार को नगर निगम के लिए मतदान के बीच आर्मी की वर्दी में आए बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया है। शहर के अनुपम नगर में एक परिवार को बंधक बनाकर 60 लाख रुपए लूट लिए। इसका वीडियो भी सामने आया है। जिसमें सभी आरोपी नजर आ रहे हैं। इस वारदात से पुलिस कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। TTN Desk जानकारी के अनुसार यह घटना आज दोपहर की है। आर्मी की वर्दी में दिख रहे चार आरोपी कार में आए और घर में घुसकर खुद को लाल सलाम गैंग का आदमी…
OO पूर्व अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर का पद पट्टाभिषेक के 17वें दिन ही छोड़ दिया। पूर्व अभिनेत्री का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह खुद पद छोड़ने की बात कह रही हैं। इसका कारण अखाड़े में उनके पट्टाभिषेक के कारण उपजे विवाद को बताया है। उन्होंने कहा कि वो ऐसी चर्चा में नहीं आना चाहती हैं। TTN Desk ममता कुलकर्णी का किन्नर अखाड़े में बीती 24 जनवरी को महामंडलेश्वर पद पर पट्टाभिषेक किया गया था। किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने मंच पर चादर ओढ़ाकर उनका पट्टाभिषेक किया था और ममता…
OO हैदराबाद में एक नाती ने अपने अरबपति नाना की बेरहमी से हत्या कर दी है। संपत्ति के विवाद ने मर्डर की घटना को अंजाम दिया गया है। TTN Desk हैदराबाद।तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से क्राइम की एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। वेलजन ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के 86 वर्षीय संस्थापक वेलामाती चंद्रशेखर जनार्दन राव की उनके ही घर में हत्या कर दी गई। 70 बार चाकू से हमला करके उनका मर्डर किया गया। उनके शरीर पर अनगिनत घाव थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ। हत्या के तीन…
TTN Desk प्रयागराज।महाकुंभ मेला क्षेत्र के सेक्टर 12 स्थित शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के शिविर में चल रही परम् धर्म संसद में रविवार को दो बड़े प्रस्ताव पारित किए गए। धर्म संसद में एक ओर जहां अमेरिकी प्रशासन के हिंदू विरोधी कृत्य की कड़ी निंदा की गई। वहीं मनुस्मृति के खिलाफ वक्तव्य देने पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को हिंदू धर्म से बहिष्कृत करने का प्रस्ताव पारित करते हुए उनसे इसके लिए क्षमा याचना करने की मांग की गई। उन्हें इस ग्रंथ की निंदा करने पर कारण स्पष्ट करने के लिए एक महीने का वक्त इस चेतावनी के साथ दिया…
OO प्रयागराज के महाकुंभ नगर में किन्नर अखाड़े की प्रमुख जगद्गुरु हिमांगी सखी के कैंप पर दर्जनों युवकों ने हमला कर दिया. हमलावरों ने कैंप को चारों ओर से घेरकर तोड़फोड़ की और हिमांगी सखी को बंधक बनाने की कोशिश की. घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई. TTN Desk यह हमला महाकुंभ नगर के सेक्टर-8 स्थित कैंप में हुआ. हिमांगी सखी के मुताबिक लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी करीब 50-60 लोगों के साथ उनके शिविर में आईं. ये लोग लाठी-डंडों, तलवार, फरसा और त्रिशूल जैसे हथियारों से लैस थे. हिमांगी सखी का कहना है कि हमलावरों ने उनकी सुरक्षा में…
OO छत्तीसगढ़ के 4 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। वहीं 6 लोग घायल हो गए हैं। बोलेरो सवार श्रद्धालु महाकुंभ स्नान कर छत्तीसगढ़ के रायगढ़ लौट रहे थे। TTN Desk रायगढ़ जिले के पुसौर ब्लाक के अंतर्गत आने वाले सूरजपुर के अलावा केशपाली गांव के एक दर्जन से भी अधिक लोग प्रयागराज में आयोजित कुंभ मेले में नहाने गए थे.ये सभी लोग आपस में संबंधी है। वे बोलेरों में सवार होकर वापस अपने गांव लौट रहे थे. इसी दौरान जब वे उत्तरप्रदेश के सोनभद्र जिले दरनखाड के पास पहुंचे ही थे कि सामने की तरफ से आ रहे ट्रेलर…
OO श्रद्धा वालकर के पिता विकास वालकर की रविवार को मुंबई में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। वे बेटी की अस्थियां लेने के लिए लगातार दिल्ली आते रहते थे। TTN Desk श्रद्धा वालकर केस लोगों के जेहन से गया नहीं है, लिव इन पार्टनर ने कथित तौर पर हत्या कर शव के 35 टुकड़े कर फ्रिज में रखे थे। न्याय की लड़ाई लड़ रहे श्रद्धा वालकर के पिता विकास वालकर की मुंबई में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। वे अंतिम समय तक न्याय का इंतजार करते रहे, बेटी की मौत के बाद से ही…
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की पुरानी बस्ती में शनिवार को ब्रह्मपुरी मुख्य मार्ग में किले वाले बाबा मजार के पास एक घर में आग लग गई और दो सिलेंडर में ब्लास्ट हो गए हालांकि घर पूरी तरह से जल गया किंतु यह सुखद रहा कि कोई जनहानि नहीं हुई है। यह घर अख्तर खान का है। घर में रखे दो सिलेंडर फट गए, जिससे घर की छत टूट गई और दीवारों में दरारें आ गईं। घर में कोई नहीं था और फायर ब्रिगेड ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना का वीडियो वायरल हो रहा…
Contact us
Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]
Manoj Sharma
Editor-in-Chief
Nishant Sharma
Executive Editor
