Author: Nishant Manoj Sharma
कोरबा, 15 मार्च 2025:कोरिया की प्रसिद्ध हुंडई मोटर्स की कारें भारतीय बाजार में अपनी मजबूती, स्टाइल और विश्वसनीयता के लिए जानी जाती हैं। सेंट्रो, आई10, आई20 जैसी लोकप्रिय गाड़ियों के बाद, हुंडई की क्रेटा ने भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में एक नया मुकाम हासिल किया। लॉन्चिंग के समय से ही इस एसयूवी को ग्राहकों का जबरदस्त प्रतिसाद मिला, जिससे इसे खरीदने के लिए 6-6 माह तक प्रतीक्षा करनी पड़ी। अब, ग्राहकों की भारी मांग को देखते हुए हुंडई कंपनी ने क्रेटा इलेक्ट्रिक कार को भारतीय बाजार में उतारा है। इसी कड़ी में, कोरबा स्थित कृष्णा हुंडई में 15 मार्च 2025, शनिवार…
OO छत्तीसगढ़ में रायगढ़ शहर के कोतरा रोड के पास स्थित सब स्टेशन में भीषण आग लग गई है। धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा है। सब स्टेशन में रखे सैकड़ों की संख्या में ट्रांसफार्मर और अन्य विद्युत उपकरण आग की चपेट में आ गए हैं। इस बड़ी आगजनी में करोड़ों के रुपये के नुकसान का प्राथमिक आकलन है। TTN Desk रायगढ़।कोतरा रोड के पास स्थित छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी के सब स्टेशन में शॉर्ट सर्किट से आग लगी है। फायर ब्रिगेट की टीम मौके पर पहुंच गई है और आग पर काबू पाए जाने…
बालकोनगर, 2025। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने विश्व महिला दिवस-2025 के अवसर पर ‘उन्नति परियोजना’ के अंतर्गत ‘उन्नति उत्सव’ का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कोरबा की महापौर संजू देवी राजपूत तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में बालको लेडिज क्लब की अध्यक्ष श्रीमती मनीषा कुमार उपस्थित थी। उत्सव में 1,200 से अधिक स्व सहायता समूह की प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों एवं मुख्य अतिथि की उपस्थिति में उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए 16 लोगों को सम्मानित किया गया। इन सभी ने अपने योगदान से राष्ट्रीय और स्थानीय स्तर पर…
बालकोनगर, 13 मार्च, 2025।वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने स्व सहायता समूह (एसएचजी) की महिलाओं को गुलाल बनाने के लिए प्रोत्साहित किया। कंपनी के उन्नति परियोजना के अंतर्गत प्रशिक्षिण के माध्यम से एसएचजी सदस्यों ने विभिन्न उत्पाद बनाना शुरू किया है। होली त्यौहार के मौके पर बनाये गुलाल से महिलाओं के जीवन में आत्मनिर्भरता के रंग भर गए हैं, जो उनके लिए अतिरिक्त आय सृजन का जरिया बना। बालको के उन्नति परियोजना के अंतर्गत डेकोराती माइक्रो-एंटरप्राइज से जुड़ी तीन एसएचजी समूहों की महिलाएं द्वारा गुलाल बनाने का कार्य किया जा रहा है। यह बाजार में नीला,…
कोरबा ।कुसमुंडा थाने के नरईबोध गांव में 48 वर्षीय मजदूर रामरतन चौहान ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। उनकी पत्नी सुखमति बाई की 15 दिन पहले बीमारी के कारण मौत हो गई थी। रामरतन की बहन प्रमिला के अनुसार, शनिवार की दोपहर को जब घर में कोई नहीं था, रामरतन ने अपनी मां की साड़ी से म्यार में फांसी लगा ली। परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पत्नी की मौत के बाद से रामरतन बेहद उदास रहते थे। वे किसी से बात नहीं करते थे और दिन-रात पत्नी को…
कोरबा। महापौर संजू देवी राजपूत ने मेयर इन काउंसिल की घोषणा कर दी है।देखिए उनके द्वारा जारी सूची…
OO छत्तीसगढ़ के कोरबा जिला में होली खेलने जाने की बात कह कर घर से निकले कोयला व्यवसायी अनिल यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना रजगामार चौकी क्षेत्र के प्रेमनगर की है। परिजनों ने इसे हत्या बताते हुए कुछ युवकों पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। TTN Desk रजगामार चौकी क्षेत्र के प्रेमनगर में कोयला कारोबारी अनिल यादव निवासी- खरमोरा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। अनिल यादव शुक्रवार को होली खेलने के लिए रजगामार गया था, जहां उसे कुछ लोगों ने जमीन पर अचेत अवस्था…
OO छत्तीसगढ़ के कोरबा जिला में शनिवार की दोपहर में तीन दोस्तों की मौत ने लोगों को दहला दिया।ये साथ जिए और साथ इनकी मौत आई भी। TTN Desk कोरबा।यह हादसा कार और बाइक की भिड़ंत के कारण हुआ है जिसमें तीन युवकों की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इनकी बाइक के परखच्चे उड़ गए वहीं कार क्रमांक CG 11 BM 9835 भी क्षतिग्रस्त हुई है। कटघोरा थाना अंतर्गत जटगा पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम खोडरी के पास यह दुर्घटना हुई । हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ लग गई। डायल 112 और स्थानीय पुलिस को सूचना…
TTN Desk होली के दिन छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में भिलाई भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष स्वीटी कौशिक की बेटी ऋचा कौशिक की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं कार सवार तीन युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। बता दें कि इस घटना के बाद का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक युवक गाड़ी से निकलकर शराब की बॉटल लेकर झाड़ियों में फेंकता हुआ दिखाई दे रहा है। यह हादसा दुर्ग कोतवाली थाना क्षेत्र में हुआ है। फिलहाल पुलिस इस हादसे की जांच में जुट गई है बताया जा रहा है…
TTN Desk रायपुर । चेंबर चुनाव 2025 को लेकर व्यापारी एकता पैनल और जय व्यापार पैनल में समझौता हुआ है। व्यापारी एकता पैनल के प्रमुख राजेश वासवानी ने यह जानकारी दी कि तीन दिन पूर्व व्यापारी एकता पेनल एवं जय व्यापार पैनल के बीच चुनाव लड़ने की आम सहमति बनी। वरिष्ठजनों के मध्यस्थता से दोनों पैनल के वरिष्ठ सदस्यों से विचार विमर्श के बाद अध्यक्ष सतीश थौरानी, महामंत्री अजय भसीन ,कोषाध्यक्ष नितेश बरडिया का नाम तय किया गया है। यह तीनों प्रत्याशी दोनों पैनल के संयुक्त होंगे नामांकन पत्र यह तीनों प्रत्याशी जय व्यापार पैनल से भरेंगे इस आशय का…
Contact us
Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]
Manoj Sharma
Editor-in-Chief
Nishant Sharma
Executive Editor
