Author: Nishant Manoj Sharma

OO छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में रविवार को एक हादसा हो गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार थे। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। TTN Desk घटना सीतापुर थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, रविवार शाम करीब 6.30 बजे नेशनल हाईवे-43 काराबेल पुल के ऊपर यह हादसा हुआ है। दरअसल एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी ने तीन बाइक सवारों को टक्कर मार दी। सड़क हादसे में बाइक सवार 3 युवकों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि दो…

Read More

। OO छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में रविवार को एक हादसा हो गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार थे। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। TTN Desk घटना सीतापुर थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, रविवार शाम करीब 6.30 बजे नेशनल हाईवे-43 काराबेल पुल के ऊपर यह हादसा हुआ है। दरअसल एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी ने तीन बाइक सवारों को टक्कर मार दी। सड़क हादसे में बाइक सवार 3 युवकों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि…

Read More

कोरबा। शहर के दर्री रोड रामसागरपारा में प्रीति एंपोरियम दुकान के बगल से गुजरी गली में स्थित एक मकान में रविवार की दोपहर पत्नी की हत्या कर पति फरार हो गया।वह अपने साथ दो साल के बेटे को भी ले गया है।पुलिस सरगर्मी से उसकी तलाश कर रही है। मृतका दुर्गा राजपूत अपनी मां के साथ यहां निवास कर रही थी। करीब 2 साल पहले उसने बिलासपुर जिले के अचानकमार निवासी राजकुमार के साथ सोशल मीडिया में संपर्क हुआ ,जो प्रेम संबंध में बदल गया फिर विवाह रचाया था। विवाह के बाद से राजकुमार रामसागर पारा में अपनी ससुराल में…

Read More

कोरबा। सर्वमंगला मंदिर से कनकी मार्ग पर स्थित ग्राम कनबेरी में अग्रसेन गौ धाम के नवनिर्मित गौ गोपाल मंदिर का प्राण-प्रतिष्ठा एवं लोकार्पण समारोह आगामी 15 अप्रैल मंगलवार को आयोजित है। इस अवसर पर आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव एवं अति विशिष्ट अतिथि उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रेमचंद पटेल , विधायक – विधान सभा कटघोरा, विशेषर सिंह पटेल , अध्यक्ष – छ.ग. राज्य गौ सेवा आयोग और संजू देवी राजपूत, महापौर – नगर पालिका निगम, कोरबा उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेन्द्र अग्रवाल अध्यक्ष – अग्रवाल सभा, कोरबा करेंगे।…

Read More

कोरबा । भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रम के तहत आयोजित स्वच्छता अभियान के क्रम में रविवार को कोसाबाड़ी मंडल द्वारा आयोजित घंटाघर स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर परिसर में मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्री डॉ राजेश राठौर ,पार्षद श्री नरेंद्र देवांगन ,पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री प्रकाश अग्रवाल ,सरजू अजय ,पूर्व पार्षद श्री सुशील गर्ग ,श्री ललेश दुबे ,पार्षद श्री पंकज देवांगन ,पार्षद श्री राकेश वर्मा, पार्षद श्री अजय गोंड ,अनिल वस्त्रकार ,दिनेश वैष्णव ,सहित अधिक संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Read More

कोरबा 13 अप्रेल 2025 ।रविवार को खालसा पंथ स्थापना दिवस एवं बैसाखी पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है।इसी दिन सिखों के 10वें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने इस दिन ही खालसा पंथ की शुरुआत की थी। इस अवसर पर क्षेत्र के सभी गुरुद्वारों में भव्य आयोजन कर सिख पंजाबी बंधु आराधना कर एक दूसरे को बधाइयां दे रहे हैं। उसके साथ ही विभिन्न समुदाय के लोग भी उन्हें शुभकामनाएं दे रहे है। इसी तारतम में आज कोरबा सुन्नी मुस्लिम जमात एवं युथ मुस्लिम कमेटी ने ट्रांसपोर्ट नगर स्थित गुरुद्वारा पहुंचकर सिख समुदाय को अपनी…

Read More

कोरबा। श्रीमती शशि दुहन श्रद्धा महिला मंडल, एसईसीएल बिलासपुर के प्रेरणादायी सामाजिक कार्यों से प्रभावित होकर आकृति महिला समिति, शाखा कोरबा (सेंट्रल वर्कशॉप एवं सेंट्रल स्टोर) द्वारा सार्वजनिक प्याऊ घर का 12 अप्रैल को वालीबॉल ग्राउंड, मानिकपुर के सामने प्रारंभ किया गया। उद्घाटन अवसर पर राहगीरों के लिए भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए गुड़, चना, तरबूज, खीरा, अंगूर, शीतल जल एवं शरबत की व्यवस्था की गई। साथ ही बेजुबान जानवरों एवं पशु पंछी के लिए भी पीने के पानी की सुविधा सुनिश्चित की गई है। समिति द्वारा दो जगहों वालीबॉल ग्राउंड एवं रविशंकर रोड एसबीएस कॉलोनी पर सार्वजनिक…

Read More

कोरबा। मुकुंदपुर से मड़वारानी मार्ग पर आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। शक्ति जिले के रेड़ा गांव से खरहरी की ओर जा रहा एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरा। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन में कई ग्रामीण सवार थे, जो किसी पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए खरहरी जा रहे थे। हादसे के बाद कुछ लोग नहर से बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन दो महिलाएं और तीन बच्चे अभी तक लापता हैं। घटना के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया है। हादसे…

Read More

कोरबा। प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री और कोरबा विधायक लखनलाल देवांगन ने 12 अप्रैल को अपने जन्मदिवस और हनुमान जयंती के अवसर पर धार्मिक, सामाजिक और जनसेवी गतिविधियों में भाग लेकर इस दिन को एक प्रेरणास्पद रूप दिया। सुबह सर्वमंगला मंदिर में हनुमान जयंती के अवसर पर भगवान श्री हनुमान और मां सर्वमंगला की पूजा-अर्चना कर उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर में मत्था टेकने के बाद उन्होंने मंदिर परिसर में आयोजित भंडारा कार्यक्रम में भाग लेकर श्रद्धालुओं के साथ प्रसाद ग्रहण किया। इसके पश्चात श्री देवांगन वृद्धाश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया और…

Read More

कोरबा।छत्तीसगढ़ पावर जनरेशन एवं डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के अध्यक्ष रोहित यादव के प्रथम कोरबा प्रवास पर बिजली उत्पादन कर्मचारी संघ ने उनका जोशीला स्वागत करते हुए कर्मचारी संघ की ओर से शुभकामनायें दीं। संघ के पदाधिकारियों ने जनरेशन कंपनी की ज्वलंत समस्याओं और उद्योग और कामगारों के विभिन्न मुद्दों को लेकर विस्तृत चर्चा कर कंपनी अध्यक्ष का ध्यान उस ओर आकर्षित किया। संघ के प्रदेश महामंत्री शब्बीर मेमन ने इस मुलाकात में पावर कंपनीज में 01.04.2004 के पश्चात् नियुक्त समस्त अधिकारी/ कर्मचारियों हेतु घोषित की गई पुरानी पेंशन योजना को तत्काल प्रभाव से लागू करने हेतु अनुरोध किया। इसके लागू होने…

Read More