Author: Nishant Manoj Sharma

कोरबा।कटघोरा निवासी जिला कांग्रेस कमिटी के महामंत्री सुमित दूहलानी का गुरुवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया।यह खबर मिलते ही कटघोरा में गहरा शोक व्यापत हो गया है। मैन रोड कटघोरा निवासी थावरमल दूहलानी के दो पुत्रों में छोटे पुत्र सुमित दुहलानी युवा कांग्रेस के एक जुझारू, कर्मठ और जनसेवा में समर्पित नेता के रूप में जाने जाते थे।वे अपने पीछे धर्मपत्नी,दो बच्चों सहित भरापुरा परिवार छोड़ गए है। वे न केवल राजनीति में सक्रिय थे, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी उनकी उल्लेखनीय भागीदारी रहती थी। युवाओं के बीच उनकी लोकप्रियता विशेष रूप से उल्लेखनीय रही है।…

Read More

OO कोरबा में गुरुवार की शाम साढ़े चार बजे मौसम ने अचानक करवट ली।आसमान पर काले बादल छा गए और तेज हवाओं के कारण बड़े हिस्से में राख,कोयले की डस्ट और मिट्टी का भारी गुब्बार उठा कुछ स्थानों पर हल्की से तेज बारिश हुई। OO उधर रायपुर में तेज आंधी तूफान के चलते गुरुवार की शाम साढे चार बजे घनघोर अंधेरा छा गया, इसके बाद बारिश भी हुई। मौसम विभाग की माने तो करीब 60 से 70 किमी की गति से आई तेज हवाओं के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। OO छत्तीसगढ़ के अनेक हिस्सों में कई जगह पेड़…

Read More

OO केंद्र सरकार ने आधिकारिक रूप से घोषणा की है कि आगामी जनगणना में जाति गणना को शामिल किया जाएगा।विपक्ष के नेता राहुल गांधी सहित विपक्ष दल एक लंबे अरसे से इसकी मांग कर रहे थे।राहुल गांधी ने तो संसद में दिए अपने भाषण में भी कहा था कि हम इसे मनवा कर रहेंगे।यूं देखा जाय तो बिहार चुनाव के पहले मोदी सरकार ने विपक्ष की मांग को माना ही है हालांकि फिर भी आज केंद्रीय मंत्री अश्वनी वैष्णव ने कांग्रेस को ही निशाने पर लेते हुए कहा कि कांग्रेस इसे केवल राजनीतिक हथियार बना रही थी वहीं कांग्रेस ने…

Read More

TTN Desk गुजरात में अहमदाबाद के एक अपार्टमेंट में मंगलवार की दोपहर अचानक आग लगने की घटना सामने आई है, इस हादसे में पांच लोग बुरी तरह से झुलस गए हैं जिनको अस्पताल ले जाया गया है। यह घटना अहमदाबाद के अत्रेय ऑर्चिड सोसाइटी में हुई, जो इंदिराब्रिज सर्कल के पास स्थित है। आग चौथी मंजिल पर लगी और देखते ही देखते पांचवीं मंजिल तक फैल गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। आसपास के फ्लैट्स में फंसे लोगों को रेस्क्यू करने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम ने सीढ़ी मंगवाया और उसके सहारे लोगों को बाहर निकाला। जिस बिल्डिंग में आग…

Read More

OO पाकिस्तान में बेनजीर भुट्टो की सरकार के दौरान सांसद रह चुके दिवाया राम इन दिनों हरियाणा के फतेहाबाद जिले में रेहड़ी पर आइसक्रीम बेचकर अपने परिवार का पेट पाल रहे हैं। कभी पाकिस्तान की संसद में अल्पसंख्यकों की आवाज़ उठाने वाले दिवाया राम अब भारत को ही अपना स्थायी घर मान चुके हैं। उनका कहना है कि अगर जरूरत पड़ी तो वे पाकिस्तान के खिलाफ हथियार उठाने को भी तैयार हैं। TTN Desk दिवाया राम 1989 में पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में सांसद चुने गए थे। लेकिन वहां अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचारों और प्रशासनिक लापरवाही से वे इतने…

Read More

OO प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेना को आतंकवाद से निपटने के लिए खुली छूट दी है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और एनएसए अजीत डोभाल के साथ उच्च स्तरीय बैठक हुई। सेना प्रमुखों ने भी भाग लिया। सरकार ने आतंकवाद को कुचलने का संकल्प लिया है। इधर इस बैठक के बाद पीएम मोदी से मिलने गृह मंत्री अमित शाह और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने पीएम से उनके आवास पर मुलाकात की है। TTN Desk नई दिल्ली।प्रधानमंत्री ने कहा कि जवाबी कार्रवाई के तरीके, किस ठिकाने पर कार्रवाई करनी है और किस समय करनी है, यह तय करने का पूरा अधिकार…

Read More

OO उत्तरप्रदेश में आगरा के शिल्पग्राम रोड ​पर स्थित एक रेस्टोरेंट के कर्मचारी गुलफाम की 23 अप्रैल की रात हत्या कर दी गई थी. पुलिस मुठभेड़ में सोमवार देर शाम गिरफ्तार किए गए अभियुक्त शिवम बघेल और प्रियांश यादव ने पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. दोनों अभियुक्त का कबूलनामा सुनकर पुलिस अधिकारी भी हैरान हैं. लेनदेन के विवाद में हत्या के बाद दोनों ने सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए गुलफाम की हत्या को पहलगाम से लिंक कर वीडीओ अपलोड किया था। TTN Desk आगरा । 23 अप्रैल को ताजगंज थाना क्षेत्र में रेस्टोरेंट मालिक के भाई…

Read More

OO बीते दिन भारत में 16 पाकिस्तानी चैनलों को ब्लॉक किए जाने के बाद अब भारत में यूट्यूब चैनल 4PM को ब्लॉक कर दिया गया है. इसके लिए राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला दिया गया है. TTN Desk 4 pm चैनल के मालिक और प्रधान संपादक संजय शर्मा ने कहा कि उन्हें मंगलवार सुबह यूट्यूब से एक ई-मेल मिला था. इसमें सरकार के निर्देशानुसार, चैनल को बंद करने के बारे में बताया गया था. शर्मा ने कहा कि उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा की चिंता है और वे केवल सरकार से सवाल पूछ रहे थे. हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि सरकार…

Read More

छत्तीसगढ़ की सक्ती रियासत के पूर्व राजा और अविभाजित मध्यप्रदेश में कैबिनेट मंत्री रहे राजा सुरेंद्र बहादुर सिंह का मंगलवार को निधन हो गया। वे 83 वर्ष के थे और हरि गुजर महल में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार बुधवार को किया जाएगा। वे 18 साल की उम्र में 1960 में राजा बने और 1977 में सक्ती विधानसभा से विधायक चुने गए। सक्ती रियासत ने 1952 से पांच दशकों तक कांग्रेस की राजनीति में प्रभाव बनाए रखा, जिसमें राजा लीलाधर सिंह, राजमाता टंक राजेश्वरी सिंह, पुष्पेंद्र बहादुर सिंह और सुरेंद्र बहादुर सिंह विधायक व मंत्री रहे।…

Read More

0O दिवंगत पत्रकार स्व. रमेश पासवान और स्व. विजय सिंह की स्मृति में कोरबा प्रेस क्लब का आयोजन कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब के सदस्य रहे अंचल के वरिष्ठ पत्रकार स्व. रमेश पासवान और स्व. विजय सिंह की स्मृति में रविवार को प्रेस क्लब, तिलक भवन टीपी नगर में स्वैच्छिक रक्तदान एवं नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण व दवा वितरण शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान 175 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य लाभ लिया। सभी को विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा उचित परामर्श के बाद नि:शुल्क दवा का वितरण किया गया। इसके अलावा प्रेस क्लब के सदस्यों और अन्य सेवाभावी लोगों ने रक्तदान…

Read More