Author: Nishant Manoj Sharma
OO प्रदर्शनी के माध्यम से दी गई योजनाओं की जानकारी कोरबा 05 मई 2025/सुशासन तिहार अन्तर्गत तृतीय चरण में समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। कोरबा जिले में आज पाली ब्लाक के मदनपुर, कोरबा ब्लाक के भैंसमा और पोंड़ी उपरोड़ा ब्लाक के पसान में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। समाधान शिविर स्थल पर जनसंपर्क विभाग द्वारा राज्य शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं पर आधारित प्रचार सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान विभाग द्वारा जिले में किये गये महत्वपूर्ण विकास कार्यों एवं उपलब्धियों को प्रदर्शनी के माध्यम से आम लोगों को बताया गया। जनसंपर्क विभाग के श्री मनीष…
कोरबा 05 मई 2025/ छ.ग. व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा आयोजित पीईटी तथा पीपीएचटी प्रवेश परीक्षा गुरूवार आठ मई को दो पालियों में आयोजित होगी। प्रथम पाली में पीईटी की परीक्षा प्रातः 9 बजे से अपरांह 12.15 बजे तक एवं द्वितीय पाली में पीपीएचटी की परीक्षा अपरांह 2 बजे से 5.15 बजे तक आयोजित होगी। O ये है परीक्षा केंद्र इसके लिये कोरबा जिले में तीन परीक्षा केंद्र- शा.इं.वि. स्नातकोत्तर महाविद्यालय रजगामार रोड कोरबा, सरस्वती हायर सेकेण्डरी स्कूल सीएसईबी कोरबा (पूर्व) एवं आईटी कालेज झगरहा कोरबा को बनाया गया है। पीईटी प्रवेश परीक्षा में 813 और पीपीएचटी प्रवेश परीक्षा में…
कोरबा।शा.प्रा.शा. करूमौहा वि.ख. कोरबा के प्रधान पाठक आनंद तिवारी को जिला शिक्षा अधिकारी ने निलंबित करने का आदेश जारी किया है। प्रधान पाठक आनंद तिवारी के संबंध में शिकायत थी कि वे सप्ताह में एक दिन शाला आते है, और पूरे सप्ताह का हस्ताक्षर करते है।उनके द्वारा शाला में अध्यापन कार्य नहीं किया जाता, दैनंदनी पंजी संधारित नहीं करना, शाला आने का निश्चित समय नहीं होने के कारण शाला का अध्यापन कार्य अत्यधिक प्रभावित हुआ है। इनके विरूध्द जनपद सदस्य, सरपंच/पंच ग्राम पंचायत करूमौहा, एवं ग्रामवासियों के द्वारा उक्त शिकायत के साथ श्री तिवारी को अन्यंत्र पदस्थापना किये जाने का…
0O भारत ने अमेरिका के साथ व्यापारिक रिश्तों को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। सूत्रों के अनुसार, भारत ने अमेरिका को “जीरो-फॉर-जीरो” टैरिफ ऑफर की पेशकश की है, TTN Desk नई दिल्ली।इस प्रस्ताव के तहत फार्मास्यूटिकल्स, स्टील और ऑटो पार्ट्स जैसे चुनिंदा अमेरिकी उत्पादों पर शून्य टैरिफ लगाने का प्रस्ताव है। यह ऑफर पारस्परिक आधार पर है, जिसमें भारत की उम्मीद है कि अमेरिका भी भारतीय सामानों पर समान टैरिफ छूट देगा। O यह प्रस्ताव भारत अमेरिका के बीच चल रही मिनी-ट्रेड डील वार्ता का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच व्यापार को…
कोरबा । निहारिका घंटाघर रोड पर सोमवार की देर रात एक हौलनाक हादसा हुआ है,जिसमें एक तेज रफ्तार एसयूवी ने बाइक से को ठोकर मारी।दुर्घटना में बाइक सहित सवार कार के नीचे आ गया फिर भी कार चालक ने वाहन रोक नहीं और बाइक सहित उसे घसीटते हुए ले गया।गंभीर रूप से घायल बाइक सवार को हॉस्पिटल ले जाया गया है।पुलिस वाहन के नंबरों से आगे खोजबीन कर रही है।इस संबंध में पता चला है कि श्री राम जानकी मंदिर ,बुधवारी के सामने छत्तीसगढ़ डिज्नी मेला के पास विपरीत दिशा से आ रही हीरो होंडा बाइक को तेज रफ्तार एसयूवी…
नई दिल्ली। भारत सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 7 मई को नागरिक सुरक्षा (सिविल डिफेंस) मॉक ड्रिल आयोजित करने का निर्देश दिया है। इस अभ्यास का उद्देश्य आपदा प्रबंधन क्षमताओं को परखना और किसी भी आपात स्थिति से निपटने की तैयारी सुनिश्चित करना है। गृह मंत्रालय के तहत आने वाले राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) ने इस संबंध में राज्यों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। मॉक ड्रिल में स्थानीय प्रशासन, पुलिस, फायर ब्रिगेड, स्वास्थ्य सेवाएं, और स्वयंसेवी संगठनों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। सरकार का कहना है कि इस अभ्यास के माध्यम से आम जनता…
छत्तीसगढ़ को प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) के तहत 3.5 लाख अतिरिक्त आवासों की स्वीकृति प्राप्त होने की जानकारी आज सोमवार को कोरबा जिला के ग्राम मदनपुर में हुए पहले समाधान शिविर को संबोधित करते हुए सीएम विष्णुदेव साय ने दी।उन्होंने बताया कि पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ के विकास के लिए बहुत राशि दी है।केंद्रीय पंचायत मंत्री शिवराज सिंह चौहान आगामी 13 मई को अंबिकापुर आ रहे है,वे विधिवत रूप से इन साढ़े तीन लाख पीएम आवास गृह की स्वीकृति की घोषणा करेंगे।सीएम ने यह भी कहा कि अभी तो छत्तीसगढ़ के विकास में बहुत कुछ होने जा रहा है,योजना इस…
कोरबा: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोमवार को कार्ब्स जिला के गांव मदनपुर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि “अभी छत्तीसगढ़ में ‘सुशासन तिहार’ चल रहा है। ये तिहार तीन चरणों में है। 8-11 अप्रैल तक पूरे प्रदेश में जनता की समस्याओं को इकट्ठा करने का काम हमारे अधिकारियों ने किया है। 11 अप्रैल से कल तक उसके समाधान के प्रयास किए गए हैं, 35 जिलों से 40 लाख से ऊपर आवेदन आए हैं। अधिकांश आवेदनों पर निराकरण हो गया है। आज पूरे मई समाधान शिविर लगेगा। मैं आज पहले समाधान शिविर में आया हूं।” एक प्रश्न…
कोरबा के ग्राम मदनपुर में सभा को संबोधित करते हुए क्या कहा सीएम विष्णुदेव साय ने कोरबा उद्योग प्रधान।रजिस्ट्री के साथ नामांतरण से मिलेगी राहत।कोरबा में डीएमएफ की राशि से अनेक जनकल्याण के काम हो रहे है।पहले की सरकार में डीएमएफ में बड़ा घोटाला हुआ।अनेक लोग गिरफ्तार हो कर जेल में है।जो भी घोटाला किया है उसको सजा मिल कर रहेगी। मंच पर उद्योगमंत्री लखनलाल देवांगन,विधायक प्रेमचंद पटेल,विधायक तुलेश्वर सिंह मरकाम जिला भाजपाध्यक्ष गोपाल मोदी भी है मौजूद। सोमवार को मदनपुर समाधान शिविर में सीएम श्री विष्णु देव साय की मौजूदगी को लेकर उत्साह रजकम्मा ग्राम पंचायत की श्रीमती राजनंदनी…
कोरबा।। श्री महाकाल भक्त मंडल कोरबा के तत्वाधान में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा स्थल मे सांकेतिक भूमि पूजन क्षेत्रीय विधायक प्रेमचंद पटेल ने किया l कथा स्थल के क्षेत्रीय सरपंच , जिला पंचायत सदस्य ,विनोद यादव उपसरपंच सुनील लहरे , गांव के कोटवार खमन दास, कृपाल सिंह, एवं ग्रामीण माता बहने काफी उत्साह के साथ स्थल भ्रमण एवं पूजन मे सहभागी बने। श्री महाकाल भक्त मंडल कोरबा के सदस्य एवं पदाधिकारी रविंद्र पाराशर , दुर्गेश शर्मा , शत्रुघ्न थवाईत , अमृतलाल गुप्ता , ईश्वर पटेल , शैलेश शुक्ला , अरविंद केसरवानी , सतीश पांडे , दुर्गेश राठौर लल्ला, संजय…
Contact us
Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]
Manoj Sharma
Editor-in-Chief
Nishant Sharma
Executive Editor
