Author: Nishant Manoj Sharma
OO ईरान-इजरायल संघर्ष ने लिया नया मोड़ ,तेल अवीव में अमेरिकी दूतावास पर ईरानी मिसाइल हमले से मध्य पूर्व में तनाव चरम पर। इजरायल की वायु रक्षा प्रणालियां हाई अलर्ट पर, आयरन डोम कुछ मिसाइलों को रोकने में नाकाम। TTN Desk अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ईरान को चेतावनी दी कि अगर अमेरिकी हितों पर हमला हुआ तो अभूतपूर्व सैन्य कार्रवाई होगी। ट्रंप ने तेहरान के नागरिकों से शहर खाली करने को कहा । दरअसल ईरान की एक मिसाइल इजरायल में अमेरिकी दूतावास पर गिरी है और इसके बाद ही अमेरिकी राष्ट्रपति का रुख और कड़ा हो गया…
OO छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में सोमवार को एसईसीएल मानिकपुर में पदस्थ असिस्टेंट मैनेजर (माइनिंग)की पत्नी ने फांसी लगाकर जान दे दी। TTN Desk 17 जून को श्रीति सिंह (37 साल) का शव एसईसीएल ऑफिसर्स कालोनी में उनके घर में मिला। घटना के वक्त असिस्टेंट मैनेजर राजीव सिंह ड्यूटी पर गए हुए थे। मामला मानिकपुर चौकी क्षेत्र का है। घटना का पता तब चला जब उनके सात साल के बड़े बेटे ने मात्र 14 माह के छोटे भाई के रोने की आवाज सुनकर देखा। उसने तुरंत पड़ोसियों को सूचना दी। पड़ोसियों ने राजीव सिंह को फोन कर जानकारी दी। O…
OO अंडमान सागर में गैस और तेल के बड़े भंडार मिलने की संभावना बनी है यदि यह हुआ तो भारत की ऊर्जा सुरक्षा और आर्थिक विकास के लिए गेमचेंजर साबित हो सकती है। TTN Desk पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार को एक न्यूज एजेंसी से बातचीत में बताया है कि भारत अंडमान क्षेत्र में एक “परिवर्तनकारी” तेल भंडार की खोज के कगार पर है, जिसकी तुलना गयाना (Guyana) में हुई विशाल खोज से की जा रही है। गयाना दुनिया के 17वें सबसे बड़े कच्चे तेल भंडार वाले देशों में से एक है, जहां लगभग 11.6…
OO शाह सहित अनेक प्रमुखजनों ने दी श्रद्धांजलि; पत्नी, बेटा और बेटी पार्थिव देह के साथ; एक युग का अंत, जन-जन की आंखें नम,राजकोट में लोगों ने रखा स्वस्फूर्त बंद,अहमदाबाद प्लेन क्रैश में गई पूर्व सीएम रुपाणी की भी जान राजकोट,16 जून। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और कद्दावर नेता विजय रूपाणी का अंतिम संस्कार सोमवार की रात राजकोट में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, राज्यपाल, केंद्रीय मंत्री, राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता और हजारों की संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे।…
छत्तीसगढ़ : शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण के खिलाफ काली पट्टी लगाकर प्रदर्शन, चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी
TTN Desk छत्तीसगढ़ में शिक्षक अपनी विभिन्न मांगों को लेकर, खासकर युक्तियुक्तकरण के विरोध में, लगातार आंदोलन कर रहे हैं। इसी कड़ी में, उन्होंने सोमवार से शुरू हुए शैक्षणिक सत्र पर काली पट्टी लगाकर प्रदर्शन किया है और चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो वे चरणबद्ध आंदोलन करेंगे। इसी क्रम में जिले में युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया के खिलाफ शिक्षकों का विरोध तेज हो गया है। शिक्षक साझा मंच के बैनर तले जिले के 8000 से अधिक शिक्षक सोमवार को काली पट्टी बांधकर स्कूल पहुंचे और शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया। शिक्षकों का…
OO छत्तीसगढ़ में कोविड संक्रमण के एक्टिव केस 50 के पार जा चुके हैं.यहां बिलासपुर रायपुर से ज्यादा मामले आए है। सोमवार को राज्य के में एक और नया मामला दर्ज किया गया, जिससे कुल केस 51 हो गए. छत्तीसगढ़ में कोविड से जो पहली मौत दर्ज हुई है, वो 86 साल के एक बुजुर्ग थे. TTN Desk कोविड-19 का नया वैरिएंट लगातार घातक हो रहा है. हालिया दिनों में खासकर बुजुर्गों के लिए नया वैरिएंट जानलेवा साबित हुआ है, जिससे देशभर में मृतकों का आंकड़ा 100 के पार पहुंच चुका है. पिछले 24 घंटों में भारत में 11…
भिलाई/दुर्ग – दुर्ग पुलिस ने 18 जुआरियों को गिरफ्तार किया है एवं मौके से 11 लाख नकदी जब्त भी की है। पुलिस को मुखबिर से ग्राम महमरा पृथ्वी पैलेस बाउण्ड्रीवाल के पीछे में 52 पत्ती ताश से रुपये पैसों का हार-जीत दाँव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेलने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर अवैध रुप से 52 पत्ती ताश से रुपये पैसे का हार जीत का दाव लगाकर जुआ खेलते 18 लोगो को पकड़ा गया। जुआ की रकम कुल 10.82 लाख- रु नगदी व 20 नग मोबाईल जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध…
TTN Desk बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में अवैध रेत उत्खनन पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन, पुलिस विभाग और खनिज विभाग की संयुक्त टीमों ने एक बड़ा अभियान चलाते हुए अवैध रेत माफियाओं के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। यह कार्रवाई बिलासपुर हाईकोर्ट और राज्य शासन के सख्त निर्देशों के तहत की गई। O कलेक्टर ,एसपी ने खुद कमान संभाली जिला कलेक्टर संजय अग्रवाल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के नेतृत्व में आज सुबह जिलेभर में एक साथ यह ऑपरेशन चलाया गया। इस अभियान में 60 से 70 टीमें गठित की गई थीं, जिनमें एसडीएम, एसडीओपी, सीएसपी,…
OO भारत सरकार ने सोमवार को जनगणना 2027 को अधिसूचित कर दिया है। इससे अब आधिकारिक तौर पर जनगणना का प्रोसेस शुरू हो गया है। यह 2011 के बाद देश की पहली जनगणना होगी। जनगणना का काम दो फेज में पूरा होगा। TTN Desk भारत सरकार ने आज जनगणना 2027 के लिए एक महत्वपूर्ण अधिसूचना जारी की है, जो कि भारत के राजपत्र में प्रकाशित हो चुकी है। यह जनगणना दो चरणों में होगी और इसके साथ ही जातिगत जनगणना भी शामिल की जाएगी। पहला चरण 1 अक्टूबर 2026 से हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख जैसे पहाड़ी क्षेत्रों में…
TTN Desk छत्तीसगढ़ में पड़ रही गर्मी के कारण छात्रों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव की आशंका को दृष्टिगत रखते हुये राज्य शासन ने अभी केवल सुबह की पाली में ही स्कूल संचालित करने का आदेश दिया है,जिसमें कक्षावार समय सुनिश्चित किया है।इस आदेश के अनुसार शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर अनुदान प्राप्त, अशासकीय शालाओं की कक्षाएं दिनांक 17 जून, 2025 से 21 जून, 2025 तक सुबह 7.00 बजे से 11.00 बजे तक संचालित करने का निर्णय लिया गया है।दिनांक 23 जून, 2025 से कक्षाएं सामान्य दिनों की तरह ही संचालित होंगी।
Contact us
Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]
Manoj Sharma
Editor-in-Chief
Nishant Sharma
Executive Editor
