Author: Nishant Manoj Sharma
00 दिगम्बर जैन मंदिर में आज हुआ पूजन सहित विभिन्न कार्यक्रम,श्रद्धालु हुए बड़ी संख्या में शामिल TTN Desk कोरबा। संत शिरोमणि आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज का 58 वां मुनिदीक्षा स्मृति महोत्सव एवं आर्यिकारत्न श्री 105 आदर्शमति माताजी एवं आर्यिकारत्न श्री 105 अखंडमति माताजी का 34 वां आर्यिका दीक्षा महोत्सव बुधवारी बाजार स्थित दिगंबर जैन मंदिर में 30 जून सोमवार को मनाया जाएगा। ज्ञात हो की विगत 10 दिनों से संत शिरोमणि आचार्य गुरुवर श्री 108 विद्यासागर महाराज के शिष्य एवं नवाचार्य श्री 108 समयसागर जी महाराज के संघ की परमपूज्य आर्यिकारत्न श्री 105 आदर्शमति माता जी के संघस्थ…
कोरबा। एनकेएच सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल,कोसाबाड़ी कोरबा द्वारा 01 जुलाई डॉक्टर-डे के उपलक्ष्य में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक कोसाबाड़ी क्षेत्र स्थित अस्पताल परिसर में आयोजित होगा। जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम उपलब्ध रहेगी व जांच उन्नत मशीनों से की जाएगी। 0 NKH ग्रुप के डायरेक्टर ने बताया शिविर का उद्देश्य NKH ग्रुप के डायरेक्टर डॉ. एस. चंदानी ने कहा कि इस शिविर का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और उन्हें निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। ग्रामीण क्षेत्रों में…
0 0 गुंडिचा मंदिर के पास भारी भीड़ के कारण हादसा TTN Desk ओडिशा के पुरी में रविवार तड़के भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के दौरान गुंडिचा मंदिर के पास भगदड़ मचने से तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई और लगभग 50 अन्य घायल हो गए। यह हादसा सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच हुआ, जब हजारों श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ के रथ ‘नंदीघोष’ के दर्शन के लिए सराधाबली में एकत्र थे। भीड़ में धक्का-मुक्की के कारण यह दुखद घटना घटी। 0 मृतकों की पहचान, प्रशासन ने शुरू की जांच मृतकों की पहचान बसंती साहू (बोलागढ़), प्रेमकांत मोहंती…
TTN Desk विगत 15 जून 2025 को उत्तराखंड के केदारनाथ के पास गौरीकुंड में एक दुखद हेलीकॉप्टर क्रैश में पायलट राजवीर सिंह चौहान की मृत्यु हो गई थी। खराब मौसम और संभावित तकनीकी खराबी के कारण हुए इस हादसे में राजवीर सहित सात लोगों की जान चली गई थी। राजवीर एक कुशल और समर्पित पायलट थे, जिनकी मृत्यु ने उनके परिवार, सहकर्मियों और समुदाय को गहरे सदमे में डाल दिया। 0 मां को गहरा सदमा राजवीर की मृत्यु का समाचार मिलने के बाद उनकी मां, विजय लक्ष्मी चौहान, गहरे शोक में डूब गई थीं। बेटे के अचानक चले जाने का…
TTN Desk 28 जून 2025 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आचार्य श्री 108 विद्यानंद जी महाराज के जन्म शताब्दी समारोह का उद्घाटन हुआ। यह समारोह भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय और भगवान महावीर अहिंसा भारती ट्रस्ट, दिल्ली के सहयोग से आयोजित किया गया। यह एक साल तक चलने वाला राष्ट्रीय श्रद्धांजलि समारोह है, जो 28 जून 2025 से 22 अप्रैल 2026 तक मनाया जाएगा। इस दौरान देशभर में सांस्कृतिक, साहित्यिक, शैक्षिक और आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिनका उद्देश्य आचार्य विद्यानंद जी की शिक्षाओं और विरासत को जन-जन तक पहुँचाना है। 0।प्रधानमंत्री मोदी द्वारा डाक टिकट और सिक्का जारी…
इस्लामिक स्टेट (ISIS) के भारत में कथित प्रमुख साकिब अब्दुल हामिद नाचन की 28 जून 2025 को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में ब्रेन हेमरेज के कारण मौत हो गई। TTN Desk 63 वर्षीय नाचन, जो पहले प्रतिबंधित स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (SIMI) के पदाधिकारी रह चुके थे, को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने दिसंबर 2023 में दिल्ली-पडघा ISIS आतंकी मॉड्यूल मामले में गिरफ्तार किया था। वह तिहाड़ जेल में न्यायिक हिरासत में था।नाचन पर आरोप था कि उन्होंने खुद को ISIS का “अमीर-ए-हिंद” घोषित किया था और संगठन के लिए युवाओं को भर्ती करने के साथ-साथ उनकी शपथ (बैयत)…
00अंतरिक्ष में भारत का गौरव: पीएम मोदी ने शुभांशु शुक्ला से की ऐतिहासिक बातचीत,शुभांशु ने कहा सामूहिक एकता और युवाओं की ताकत जरूरी TTN Desk भारत के अंतरिक्ष इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। 28 जून 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर मौजूद पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद किया। यह बातचीत न केवल भारत की बढ़ती अंतरिक्ष क्षमताओं का प्रतीक है, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं और गर्व का भी क्षण है। शुभांशु शुक्ला, जो Axiom-4 मिशन के तहत ISS पर पहुंचे…
00 बांग्लादेश ने अदानी पावर को 384 मिलियन डॉलर (लगभग 3282.64 करोड़ रुपये) का आंशिक भुगतान किया है, जिससे 2017 के बिजली आपूर्ति समझौते के तहत बकाया राशि को काफी हद तक कम किया गया है। TTN Desk यह भुगतान बांग्लादेश की आर्थिक चुनौतियों, जैसे विदेशी मुद्रा भंडार की कमी और 2022 के रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद बढ़ती आयात लागत के बीच किया गया। कुल बकाया, जो पहले 846 मिलियन डॉलर (लगभग 7200 करोड़ रुपये) था, अब घटकर लगभग 500 मिलियन डॉलर (करीब 4267.5 करोड़ रुपये) रह गया है। भुगतान का विवरण राशि: 384 मिलियन डॉलर (3282.64 करोड़ रुपये) कुल…
TTN Desk 27 जून 2025 की रात, ‘कांटा लगा’ गाने से प्रसिद्धि पाने वाली अभिनेत्री शेफाली जरीवाला का 42 वर्ष की आयु में कथित रूप से कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया। मुंबई के अंधेरी लोखंडवाला में उनके निवास पर अचानक सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें तुरंत बेलेव्यू मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल ले जाया गया। 0अस्पताल में ‘डेड ऑन अराइवल’ घोषित अस्पताल सूत्रों के अनुसार, शेफाली को उनके पति पराग त्यागी और तीन अन्य लोगों ने रात में अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें ‘डेड ऑन अराइवल’ घोषित किया, जिसका मतलब है कि उनकी मृत्यु अस्पताल…
00छत्तीसगढ़ के माटीपुत्र का मारवाड़ी शमशान घाट में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, कवि कुमार विश्वास, डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा सहित कई हस्तियां शामिल TTN Desk छत्तीसगढ़ी और हिंदी हास्य कविता के क्षेत्र में अपनी अनूठी पहचान बनाने वाले पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे का 26 जून 2025 को हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया। 72 वर्षीय डॉ. दुबे को रायपुर के एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट (ACI) में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से साहित्य, संस्कृति और राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई। 27 जून 2025 को…
Contact us
Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]
Manoj Sharma
Editor-in-Chief
Nishant Sharma
Executive Editor
