Author: Nishant Manoj Sharma
00 कोरबा जिले में कटघोरा-अम्बिकापुर नेशनल हाईवे पर शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने एक बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। TTN Desk घायल को डायल 112 की टीम ने कटघोरा अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन के चालक को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है। हादसे का शिकार हुए तीनों…
0 श्री हरकिशन पब्लिक स्कूल में विद्युत कार्यशाला : 11 वीं , 12 वीं के छात्रों को मिला विशेष प्रशिक्षण कोरबा। 05 जुलाई 2025, शनिवार: शिक्षा विभाग ने विद्यालयों में विद्यार्थियों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की है। इसी कड़ी में, आज श्री हरकिशन पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में “विद्यालयों में विद्युत सुरक्षा के प्रति जागरूकता” पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य स्कूल परिसरों में विद्युत संबंधी जोखिमों को कम करना और सभी के लिए एक सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है। इसमें 11वीं और 12वीं कक्षा के…
00 छत्तीसगढ़ के कोरबा में आगामी 12 जुलाई से 18 जुलाई के मध्य आयोजित होने वाली प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा अब नगर के मध्य स्थित इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम परिसर के मैदान में होगा। TTN सुविख्यात कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की शिवमहापुराण कथा आयोजन के स्थल में निरंतर हो रही बारिश के कारण परिवर्तन किया गया है। इस संबंध में कथा आयोजन करने वाली समिति श्री महाकाल भक्त मण्डल के सचिव राजेंद्र तारक ने जानकारी दी है कि अब यह आयोजन कोरबा के इंदिरा स्टेडियम में होगा।पूर्व में कथा के लिए सर्वमंगला मंदिर से कनकी…
00 जिला मुख्यालय से 60 किलोमीटर दूर सुदूर वनांचल क्षेत्र ग्राम देवपहरी जहाँ गौमुखी सेवाधाम द्वारा संचालित एकलव्य उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के रजत जयंती के अवसर पर नव प्रवेशार्थी बच्चों का “वेदारम्भ संस्कार” संपन्न कराया गया। TTN Desk इस आयोजन का शुभारंभ गायत्री परिवार द्वारा वैदिक मन्त्रोच्चारण के साथ बच्चों को तिलक चन्दन लगा कर हवन यज्ञ के साथ हुआ। मुख्य अतिथि, संस्था के सदस्यगण, अभिभावकगण, विद्यालय के बच्चों व शिक्षक साथ मुख्य यजमान बन कर नव कुण्डीय हवन पूजन किया गया। 0 क्या होता है संस्कारों का असर मानव जीवन को परिष्कृत करने के लिये हमारे ऋषियों ने अनेक…
कोरबा। बुधवारी बाजार स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर में जैन मिलन समिति द्वारा अष्टान्हिका महापर्व के शुभ अवसर पर आयोजित “श्री 1008 सिद्ध चक्र महामंडल विधान “का द्वितीय दिवस का पूजन विधान का कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। 0 इनके सान्निध्य में प्रारंभ हुआ विधान श्री 1008 सिद्ध चक्र महामंडल विधान का कार्यक्रम आर्यिका श्री 105 आदर्श मति माताजी की संघस्थ आर्यिका श्री 105अखंडमतिमाताजी,आर्यिका श्री 105 अभेदमति माताजी एवं आर्यिका श्री 105 ध्यानमति माताजी के सानिध्य में किया जा रहा है। जिसका शुभारंभ दुर्ग से पधारे विधानाचार्य ब्रह्मचारी भैया श्री अंकित जैन द्वारा गीत, संगीत भजन के…
00 प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के 7 जुलाई को प्रस्तावित दौरे की तैयारी के लिए नियुक्त कोरबा जिला प्रभारी अमरजीत भगत,रायपुर के प्रभारी एवं पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल,सांसद ज्योत्सना महंत,पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर,मोहित राम केरकेट्टा की उपस्थिति में कोरबा कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं की वृहद बैठक हुई।जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष के दौरे को ले कर विस्तृत चर्चा हुई। 00 बैठक के बाद हुई प्रेसवार्ता में भगत, सांसद ज्योत्सना महंत,पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने आरोप लगाया कि प्रदेश की बीजेपी सरकार हर मोर्चे पर विफल है जिससे प्रदेशवासी त्रस्त है।इस दौरान पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद,पूर्व सभापति…
00 छत्तीसगढ़ के कोरबा में गुरुवार की रात एक नशे में धुत और एक फ्रैक्चर हाथ के साथ अंधाधुंध कार चला रहे युवक ने अनेक वाहनों को ठोकर मार दी थी।इस भयावह हादसे में दो लोगों की जान चली गई वहीं दो की स्थिति नाजुक है।जिन्हें बिलासपुर इलाज के लिए ले जाया गया है। TTN Desk गुरुवार की रात करीब 10 बजे आईटीआई चौक से बुधवारी बाजार की ओर जाने वाले VIP मार्ग पर हुआ। कार चालक राहुल यादव ने अपनी स्विफ्ट कार से तीन मोटरसाइकिल और एक साइकिल सवार को रौंद दिया। हादसे के बाद कार चालक ने हिट…
कोरबा, 4 जुलाई 2025: गुरुवार रात कोरबा के VIP रोड पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने तीन मोटरसाइकिल सवारों और एक साइकिल सवार को कुचल दिया। इस “हिट एंड रन” मामले में 4 से 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक मासूम बच्ची की तलाश जारी है, जिसके नाली में गिरी होने की आशंका है। घटना के बाद आक्रोशित भीड़ ने कार चालक की जमकर पिटाई की, जिसे पुलिस ने बड़ी मुश्किल से भीड़ से छुड़ाया। 0 रात 10 बजे का तांडव: अनियंत्रित कार ने कई जिंदगियां खतरे में डालीं…
फोटो; हादसे में घायल अस्पताल में,मृतक श्यामलाल कौशल 00 मध्यप्रदेश में छतरपुर के गढ़ा गांव स्थित बागेश्वर धाम परिसर में टेंट गिर गया। लोहे का एंगल सिर में लगने से एक श्रद्धालु की मौत हो गई जबकि 10 लोग घायल हुए हैं। हादसा गुरुवार सुबह करीब 7 बजे आरती के बाद हुआ। बारिश हो रही थी, बारिश से बचने के लिए श्रद्धालु टेंट के नीचे इकट्ठा हुए थे। घायलों को छतरपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। TTN Desk आचार्य धीरेन्द्र शास्त्री का शुक्रवार को जन्मदिन है और श्रद्धालु बड़ी संख्या में बागेश्वरधाम पहुंच रहे है।गुरुवार की सुबह हुए हादसे…
कोरबा, 3 जुलाई 2025:बरपाली निवासी विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सह धर्माचार्य सम्पर्क प्रमुख विनय मोहन पाराशर का आकस्मिक निधन हो गया है। वे संघ के बाल स्वयंसेवक और विभिन्न दायित्वों का निर्वाहन कर चुके थे। उनका निधन आज गुरुवार की सुबह 7:15 बजे ओजोन हॉस्पिटल रिसदी, कोरबा में हुआ। बुधवार की रात को 11:00 बजे उन्हें अचानक सिर में दर्द हुआ, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पता चला है उन्हें ब्रेन हेमरेज हो गया था । उनके निधन की सूचना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके कटक उड़ीसा में कार्यरत उनकें…
Contact us
Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]
Manoj Sharma
Editor-in-Chief
Nishant Sharma
Executive Editor
