Author: Nishant Manoj Sharma
TTN Desk आज, 18 जुलाई 2025 को सुबह करीब 6 बजे, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के भिलाई स्थित निवास पर छापेमारी शुरू की। यह कार्रवाई कथित तौर पर राज्य में चर्चित शराब घोटाले से संबंधित है। ईडी की टीमें भूपेश बघेल और उनके बेटे चैतन्य बघेल के ठिकानों पर तलाशी ले रही हैं। 0 भूपेश बघेल की प्रतिक्रिया ” ईडी भेज दी साहेब ने…” भूपेश बघेल ने इस छापेमारी को राजनीतिक साजिश करार दिया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, “ED आ गई. आज विधानसभा सत्र का अंतिम दिन है. अडानी…
TTN Desk छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सेंट्रल जेल में 17 जुलाई की रात एक सनसनीखेज घटना घटी। जेल परिसर में युवा कांग्रेस नेता आशीष शिंदे पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया गया। हमला साई नामक विचाराधीन कैदी और उसके साथी ने किया, जिसमें आशीष को चेहरे, हाथ और छाती पर गंभीर चोटें आईं। हमले के बाद उन्हें तत्काल मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई गई है। प्रारंभिक जांच में इसे आपसी रंजिश या साजिश से जोड़ा जा रहा है। 0 जेल के अंदर हमला चौंकाने वाला रायपुर सेंट्रल जेल में यह हमला हुआ,…
00 राज्यपाल जिस सोफे पर बैठे थे उसी पर बैठे दिखे कलेक्टर और सामने खड़े वयोवृद्ध पूर्व मंत्री आदिवासी नेता ननकी राम…फोटो हुआ वायरल और फिर मचा बवाल 00 कलेक्टर द्वारा जारी नोटिस की भाषा और शब्दावली को बेहद आपत्तिजनक,तत्काल वापस ले : महंत 00 जितना मेरा राजनैतिक जीवन उतनी तो उनकी सर्विस नहीं होगी,गलत व्यक्ति कलेक्टर बन गए है : ननकीराम कंवर 00 मै कलेक्टर का चपरासी नहीं वो मुझे निर्देशित नहीं कर सकते : पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल 00 सामाजिक विद्वेष फैलाने और शासन तथा प्रशासन की छवि धूमिल करने का है उद्देश्य : कलेक्टर TTN Desk कोरबा,…
TTN Desk रीवा, मध्य प्रदेश: बुधवार रात से जारी मूसलाधार बारिश ने रीवा में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। पिछले 17 घंटों से लगातार हो रही बारिश के कारण शहर के निचले इलाकों और कई कॉलोनियों में पानी भर गया है। स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि सड़कों पर नावों को उतारना पड़ा है और SDRF (राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल) की टीमों को बचाव कार्यों में लगाया गया है। 0 निराला नगर में फंसे 50 छात्रों को सुरक्षित निकाला गया रीवा के निराला नगर बस्ती के वार्ड क्रमांक 9 स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल छात्रावास में पानी भर जाने…
गढ़कट रा, कोरबा, छत्तीसगढ़: आज गुरुवार को प्राथमिक विद्यालय गढ़कतरा में एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहाँ कोरबा से आए सेवाभावी बलजीत कुकरेजा ने अपनी उपस्थिति से बच्चों और शिक्षकों का उत्साहवर्धन किया। श्री कुकरेजा ने गाँव में नीम का एक पौधा लगाकर पौधारोपण अभियान का शुभारंभ किया। गौरतलब है कि पिछले वर्ष भी उन्होंने विद्यालय प्रांगण में आम का पौधा लगाया था, जो उनकी पर्यावरण प्रेम और समाज सेवा की भावना को दर्शाता है। 0 बच्चों के लिए दी शिक्षण सामग्री इस अवसर पर, बलजीत कुकरेजा ने विद्यालय के सभी बच्चों को स्लेट और बत्तियां भेंट कीं,…
00 जिला चेम्बर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज कोरबा एवं नगर पालिक निगम कोरबा के संयुक्त तत्वावधान में गौमाता चौक सीतामणी कोरबा के पास स्थित भू भाग को “नीम का बाड़ा ” बनाने की पावन शुरुआत हुई।17 जुलाई गुरुवार को इस एक एकड़ बाउंड्री वॉल की हुई जगह में 150 नीम के पौधे लगाकर शहर के प्रवेश द्वार को हरितिमा युक्त करने की शुरुआत भी हुई। TTN Desk कोरबा ।इस वृहद वृक्षारोपण समारोह का खास यह रहा कि इस अवसर पर किसी भी तरह का मंचीय कार्यक्रम आयोजित नहीं था। वृक्षारोपण के गरिमामय कार्यक्रम में महापौर संजू देवी सिंह राजपूत ,…
फोटो : पायलट सभरवाल (क्लीन सेव ) ,पायलट क्लाइव कुंदर ( दाढ़ी में ) TTN Desk 12 जून 2025 को अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 (बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर) के भीषण विमान हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। इस हादसे में 242 यात्रियों और 12 क्रू मेंबर्स में से केवल एक यात्री जीवित बचा, जबकि 260 से अधिक लोगों की मौत हो गई। विमान ने अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन टेकऑफ के कुछ ही सेकंड बाद यह एक मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल से टकरा कर क्रैश हो गया। इस हादसे…
रायपुर, 16 जुलाई 2025: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बुधवार को विधानसभा घेराव करने निकले दिव्यांग प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की कार्रवाई ने विवाद को जन्म दे दिया है। अपनी छह सूत्रीय मांगों को लेकर बस स्टैंड के पास धरना दे रहे छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन संघ के सदस्यों को पुलिस ने बलपूर्वक हटाया। इस दौरान कई प्रदर्शनकारियों, विशेष रूप से दिव्यांग महिलाओं और पुरुषों को सड़क पर घसीटकर वैन में ले जाया गया, जिसे कई संगठनों और नेताओं ने “पुलिस की बर्बरता” करार दिया है। 0 छह सूत्रीय मांग को ले कर आंदोलन छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन संघ अपनी लंबित मांगों को लेकर विधानसभा…
00 छत्तीसगढ़ के बलरामपुर ज़िले से एक खौफनाक वारदात का मामला सामने आया है. यहां 15 महीने पहले अचानक लापता हुए एक बच्चे की हत्या के मामले में पुलिस ने अब बड़ा खुलासा किया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने बच्चे की बीमारी ठीक होने के अंधविश्वास में तीन साल के बच्चे की बलि दे दी थी.आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने बच्चे की खोपड़ी बरामद कर ली है.आरोपी ने उसने शरीर के बाकी हिस्सों को जला दिया था. TTN Desk बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सामरीपाठ थाना क्षेत्र अंतर्गत…
00 कोरबा में दो शातिर चोरों को डायल 112 ने पकड़ा है जिसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है, बता दें एटीएम मशीनों में चालाकी के साथ पट्टी लगाकर लोगों के पैसे लूटने का कार्य किया जाता था, मामले में पुलिस ने 2 युवकों को हिरासत में लिया है। TTN Desk आरोपियों की पहचान मो अरफात शेख (21) पिता मो अशफाक एवं इशरत के रूप में हुई है। दोनों यूपी के प्रतापगढ़ अचलपुर के रहने वाले बताए जा रहे है।आरोपियों द्वारा बालकों परसाभाटा स्थित हिटाची एटीएम के भीतर अपनी योजना को अंजाम देते थे जिसके तहत अगर कोई व्यक्ति…
Contact us
Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]
Manoj Sharma
Editor-in-Chief
Nishant Sharma
Executive Editor
