Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

​कोरबा : 18 नवम्बर को सजेगी कविता की महफिल, देशभर के कवि सुनाएंगे हास्य-व्यंग्य और गीत

November 17, 2026

बालको के नंद घरों से संवर रहा बच्चों का बचपन, मजबूत हो रही शिक्षा और पोषण की नींव

November 17, 2026

कोरबा : पुराने कार्यस्थल पर लौटकर ताजा हुईं सुनहरी यादें, बालको के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने देखा संयंत्र का आधुनिक स्वरूप

November 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Saturday, November 28
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»कोरबा

पहलगाम नरसंहार का विरोध : मुस्लिम समाज का कैंडल मार्च,पाकिस्तान मुर्दाबाद और एकता के नारे लगे,पुतला फूंका

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaApril 26, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

OO पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए मुस्लिमों ने निकाला कैंडल मार्च,दी कश्मीर हमले के मृतकों को श्रद्धांजलि

OO गेवरा में प्रदर्शन में शामिल लोगों ने हाथों में तख्तियां लेकर और काली पट्टी बांधकर पहलगाम नरसंहार की कड़ी निंदा की

https://thetimesnews.net/wp-content/uploads/2025/04/VID-20250426-WA0000.mp4

TTN Desk

कोरबा।मुस्लिम समाज ने कश्मीर के पहलगाम में हुई जघन्य आतंकी वारदात का खुला विरोध किया है।जुम्मे के दिन कोरबा शहर और उपनगरीय क्षेत्रों में हत्याकांड के मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई। शहर में यूथ मुस्लिम कमिटी द्वारा टी पी नगर से कैंडल मार्च निकाला गया,जिसमें पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए।मार्च में शामिल लोगों के हाथों में पाकिस्तान विरोधी और एकता के नारे लिखे तख्तियां थी।पाकिस्तान और आतंकवाद का विरोध करते हुए पुतला फूंका गया।नारे लगे कि कश्मीर से आवाज ये आई…हिंदू मुस्लिम भाई भाई,पाकिस्तान मुर्दाबाद।

O गेवरा में मुस्लिम समाज का विरोध प्रदर्शन

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुई दुखद और अमानवीय घटना को लेकर गेवरा के मुस्लिम समाज ने एकजुट होकर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने हाथों में तख्तियां लेकर और काली पट्टी बांधकर घटना की कड़ी निंदा की।

मस्जिद के इमाम हाफिज रिजवान ने कहा कि, “ऐसी घटनाएं देश की एकता को तोड़ने की साज़िश हैं। हम इंसाफ की मांग करते हैं और इस आतंकी घटना को अंजाम देने वाले दोषियों को मौत की सजा देने की मांग करते हैं।सरपरस्त तनवीर अहमद ने इस आतंकी घटना की घोर निंदा करते हुए कहा कि इस घटना के लिए दोषी पाकिस्तान को करारा जवाब देने की जरूरत है।भारत का मुस्लिम समाज देश में अमन और शांति चाहता है। इस दुखद घड़ी में हम देश के साथ खड़े हैं। साथ के पहलगाम की घटना के विरोध में सभी मुस्लिम समुदाय के लोगों ने काली पट्टी लगा कर जुम्मे की नमाज अदा की।अंत में घटना में मृत लोगों के लिए दो मिनट का मौन धारण किया।

मस्जिद व मदरसा इकरा के प्रांगण में संपन्न विरोध सभा में मस्जिद के इमाम रिजवान साहब,सरपरस्त तनवीर अहमद,कमेटी के सदर मुजीबुर्रहमान ,फैयाज अंसारी, जे के जावेद,सोनू खान,सद्दाम शेख,शमशाद खान,जियाउर्रहमान,महफूज अख्तर,मो शाकिब ,मो कलीम सहित भारी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

​कोरबा : 18 नवम्बर को सजेगी कविता की महफिल, देशभर के कवि सुनाएंगे हास्य-व्यंग्य और गीत

बालको के नंद घरों से संवर रहा बच्चों का बचपन, मजबूत हो रही शिक्षा और पोषण की नींव

कोरबा : पुराने कार्यस्थल पर लौटकर ताजा हुईं सुनहरी यादें, बालको के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने देखा संयंत्र का आधुनिक स्वरूप

BALCO’s Laboratory Secures BIS Recognition Under Laboratory Recognition Scheme

कोरबा : श्री अग्रसेन गौ धाम में धूमधाम से मनेगा गोपाष्टमी महापर्व, उपमुख्यमंत्री अरुण साव होंगे मुख्य अतिथि

अखबार वितरकों के दीपावली मिलन व वनभोज ; विधायक प्रेमचंद पटेल ने कटघोरा में संघ भवन के लिए की 15 लाख रुपए की घोषणा

Editors Picks

​कोरबा : 18 नवम्बर को सजेगी कविता की महफिल, देशभर के कवि सुनाएंगे हास्य-व्यंग्य और गीत

November 17, 2026

बालको के नंद घरों से संवर रहा बच्चों का बचपन, मजबूत हो रही शिक्षा और पोषण की नींव

November 17, 2026

कोरबा : पुराने कार्यस्थल पर लौटकर ताजा हुईं सुनहरी यादें, बालको के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने देखा संयंत्र का आधुनिक स्वरूप

November 17, 2026

BALCO’s Laboratory Secures BIS Recognition Under Laboratory Recognition Scheme

November 17, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.