Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

​कोरबा : 18 नवम्बर को सजेगी कविता की महफिल, देशभर के कवि सुनाएंगे हास्य-व्यंग्य और गीत

November 17, 2026

बालको के नंद घरों से संवर रहा बच्चों का बचपन, मजबूत हो रही शिक्षा और पोषण की नींव

November 17, 2026

कोरबा : पुराने कार्यस्थल पर लौटकर ताजा हुईं सुनहरी यादें, बालको के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने देखा संयंत्र का आधुनिक स्वरूप

November 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Monday, November 23
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»मनोरंजन

कैसी है पुष्पा 2 : मनोरंजन का धमाल, अल्लू का बवाल…अरसे बाद थिएटर में तालियों का शोर ,जानिए क्यों उमड़ पड़े है देश भर में दर्शक

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaDecember 5, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

OO साल की सबसे जबरदस्त एंटरटेनर, वाइल्ड फायर निकले अल्लू अर्जुन

OO अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की मच अवेटेड फिल्म पुष्पा 2 आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. देखने से पहले यहां रिव्यू में जान लिजिए ये कैसी फिल्म है.

TTN Entertainment Desk

पुष्पा की पहली एंट्री पर इतना बवाल नहीं करता जितना दूसरी एंट्री पर करता है, यह पुष्पा 2 का ही डायलॉग है और ऐसी ही ये फिल्म भी है, पुष्पा फ्लावर नहीं फायर था. इस बार वो बोला मैं वाइल्ड फायर हूं, और वो वाकई वाइल्ड फायर निकला. पुष्पा 2 में एक चीज कूट कूट कर भरी हुई है और वो है एंटरटेनमेंट,एंटरटेनमेंट और एंटरटेनमेंट. इस फिल्म को देखते हुए दिमाग को पुष्पा की वाइल्ड फायर में डाल दीजिए और घबराइए मत, पुष्पा भाऊ आपके दिमाग को कुछ नहीं होने देंगे. 3 घंटे 20 मिनट बाद दिमाग एक दम कड़क होके निकलेगा, आपको लॉजिक नहीं लगाना है, बस एंटरटेन होना है और सिनेमा अगर लॉजिक लगाने का मौका दिए बिना आपको लगभग साढ़े 3 घंटे एंटरटेन करे तो वो कमाल का सिनेमा होता है और ऐसा सिनेमा इसलिए भी जरूरी है को सिनेमा जिंदा रहे, चलता रहे, फलता फूलता रहे.

O कहानी में है रोमांचक मोड,इमोशन भी ड्रामा भी

अब पुष्पा लाल चंदन का बड़ा स्मगलर बन चुका है और इस पूरे सिंडिकेट का मुखिया है, लेकिन आदमी आगे बढ़ता है तो दुश्मन बढ़ते हैं, यही जिंदगी में होता है और यहीं फिल्म में, पुष्पा अपनी बीवी की हर बात मानता है. जब बीवी कहती है CM से मिलने जा रहे हो तो फोटो क्लिक करा लेना और जब सीएम एक स्मगलर के साथ फोटो नहीं खिंचवाता तो पुष्पा CM ही बदलने की प्लानिंग कर देता है. पुष्पा को इसके लिए 5000 करोड़ का लाल चंदन विदेश स्मगल करना है, क्या होगा, और पुष्पा का दुश्मन पुलिसवाला भंवर सिंह शेखावत क्या करेगा. थिएटर में जाकर देखिए, मजा आएगा.

O ये है वैसी ही फिल्म जिससे सिनेमा जिंदा है,दर्शकों को जो थिएटर आने मजबूर करता है

ये पूरी तरह से आम दर्शकों के लिए गजब की एंटरटेनर है , हर एक फ्रेम एंटरटेनिंग है,खास वर्ग के दर्शकों के लिए भी इसमें कुछ तो है। कमाल ये है कि लॉजिक के बारे में आप सोचते नहीं, जो पुष्पा करता है उसपर यकीन हो जाता है, एक के बाद एक कमाल के सीन आते हैं, बहुत बार सीटी ताली वाले सीन आते हैं. पुष्पा का स्वैग गजब का है, पुष्पा सोरी तो बोल देता है लेकिन पुष्पा तो झुकता नहीं, और फिर जो होता है, उसको बवाल कहते हैं. ये फिल्म ऐसा सिनेमा है कि लोग थिएटर जाने को मजबूर हो जाएंगे. फिल्म की लंबाई अखरती नहीं बल्कि लगता है और कुछ भी होता तो मजा आता, ये सिनेमा हॉल में देखने वाला एक्सपीरियंस है, जाकर लीजिए क्योंकि ऐसे सिनेमा से ही सिनेमा जिंदा है. सिनेमा में आम और खास दोनों होंगे तो सिनेमा चलेगा और ये फिल्म वैसी ही है.

O छा गए अल्लू ने हीरोगिरी की खींच दी नई लकीर,रश्मिका भी कमाल कर गई

अल्लू अर्जुन का काम बवाल है, वो आपको यकीन दिला देते हैं कि जो कर रहे हैं वो हो सकता है और पुष्पा कर सकता है, उनका स्वैग कमाल का है, वह हर फ्रेम में छाए हुए हैं. 5 साल की उनकी मेहनत साफ दिखती है. अल्लू अर्जुन ने हीरोगीरी और हीरोपंती के मायने बदल दिए हैं. उन्होंने अब लकीर बड़ी कर दी है, उनका काम बहुत जबरदस्त है और अब किसी हीरो को उनका स्वैग मैच करने के लिए कुछ बहुत बड़ा ही करना होगा. रश्मिका मंदाना का काम भी कमाल का है. अल्लू अर्जुन जैसे हीरो के सामने हीरोइन के करने को शायद कुछ नहीं होता लेकिन रश्मिका अपनी छाप छोड़ जाती हैं. फहाद फासिल ने भी जबरदस्त काम किया है, हीरो की हीरोगीरी तभी निकलकर आती है जब विलेन जानदार हो और यहां पुलिसवाले के किरदार में फहाद ने जान डाल दी है. जगदीश प्रताप भंडारी का काम अच्छा है,जगपत बाबू ने भी अच्छा काम किया है. सौरभ सचदेवा ने भी कमाल का काम किया है.

___________देखे झलक पुष्पा 2 की __________


____________________________________

O शानदार राइटिंग है कहानी की और डायरेक्शन तो पूछो ही मत

सुकुमार की राइटिंग और डायरेक्शन दोनों शानदार हैं, उन्होंने एक ही चेज पर फोकस किया, स्वैग और एंटरटेनमेंट और वो कामयाब रहे. वो जो बनाना चाहते थे उससे भटके नहीं, यही उनकी कामयाबी है. एक के बाद एक कमाल के सीन डाले ताकि एक सीन देख दर्शक हैरान हो और सांस ले उससे पहले दूसरा कमाल का सीन आ जाए. अक्सर हिंदी फिल्मों में एक्टर का लड़की बनना कॉमेडी के लिए इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन अल्लू अर्जुन ने साड़ी पहनकर जो सीन दिए हैं, उसे देखते हुए लग रहा है कि उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में नया ट्रेंड शुरू कर दिया है.

O बैकग्राउंड म्यूजिक बेहतरीन,गाने कमजोर

बस यही इस फिल्म की कमजोर कड़ी है, सामी को छोड़कर कोई गाना नहीं जमता, बैकग्राउंड स्कोर शानदार है।

कुल मिलकर ये फिल्म देखिए और साल को धमाकेदार तरीके से अलविदा कहिए, मजा आएगा.

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

अलविदा : नहीं रहे नाना पाटेकर, गोवा के घर में मिले अचेत,हॉस्पिटल में हुआ निधन

फिल्म समीक्षा : ​दिमाग की नसें हिला देने वाला अंतिम अध्याय “​दृश्यम 3”

देखिए तस्वीरें…71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : मोहनलाल,शाहरुख खान और विक्रांत मैसी ,रानी मुखर्जी सहित सभी विजेताओं को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

देखिए तस्वीरों में जुबिन गर्ग का अंतिम सफर: उमड़े हजारों प्रशंसक,जानिए क्या थी अंतिम इच्छा और पत्नी की भावुक अपील

दादा साहेब फाल्के पुरस्कार मिलेगा मलयालम एक्टर मोहनलाल को,जानिए पीएम मोदी ने क्या कहा..?

ऐतिहासिक : एक प्रेस आर्टिकल पर बनी फिल्म ‘होमबाउंड’ में ऐसा क्या कि बनीऑस्कर 2026 के लिए भारत की एंट्री

Editors Picks

अलविदा : नहीं रहे नाना पाटेकर, गोवा के घर में मिले अचेत,हॉस्पिटल में हुआ निधन

October 8, 2026

फिल्म समीक्षा : ​दिमाग की नसें हिला देने वाला अंतिम अध्याय “​दृश्यम 3”

October 3, 2026

देखिए तस्वीरें…71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : मोहनलाल,शाहरुख खान और विक्रांत मैसी ,रानी मुखर्जी सहित सभी विजेताओं को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

September 23, 2025

देखिए तस्वीरों में जुबिन गर्ग का अंतिम सफर: उमड़े हजारों प्रशंसक,जानिए क्या थी अंतिम इच्छा और पत्नी की भावुक अपील

September 21, 2025
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.