Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

JNU छात्राओं से दुर्व्यवहार मामला: कांग्रेस सांसद आकोइजाम के विरोध में कल टी.पी. नगर में प्रदर्शन और कांग्रेस कार्यालय का घेराव करेगी भाजपा

October 11, 2026

​सेवाभावी अशोक मोदी होंगे राजनांदगांव में अग्रसेन जयंती समारोह के मुख्य अतिथि

October 10, 2026

जियो ने पेश किया ‘सॉवरेन सैटेलाइट कनेक्टिविटी’ का विजन, अंतरिक्ष से देश के हर कोने तक पहुंचेगा इंटरनेट

October 8, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Monday, October 12
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»Uncategorized

भगवान सहस्त्रबाहु की जयंती समारोह में शामिल हुए सीएम,दी सौगातें

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaNovember 9, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram
  1. O जायसवाल समाज के भगवान सहस्त्रबाहु जयंती समारोह में सम्मिलित हुए सीएम

सीएम ने की तीन बड़ी घोषणाएं

* भगवान सहस्त्र बाहु चौक कटघोरा अंबिकापुर बायपास जंक्शन में बनेगा

* * अस्पताल का उन्नयन 100 बेड के अस्पताल में

* *रेस्ट हाउस को उन्नयन कर बड़ा बनाएंगे

 

शिव शंकर जायसवाल एवं सत्यम जयसवाल द्वारा

कोरबा।(कटघोरा)  मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय शुक्रवार को कटघोरा विकासखंड मुख्यालय में कलार समाज द्वारा आयोजित भगवान सहस्त्रबाहु जयंती कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम के अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल स्वास्थ्य मंत्री एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में लखन लाल देवांगन श्रम एवं उद्योग मंत्री, क्षेत्रीय विधायक  प्रेमचंद पटेल,विनय जायसवाल पूर्व विधायक, रामगोपाल डिकसेना,विकास महतो,प्रेस क्लब कोरबा के अध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल , डिकसेना पूर्व प्रेसिडेंट नगर पालिका कटघोरा, अजय जायसवाल पूर्व प्रेसिडेंट नगर पंचायत पाली,ब्रिज मोहन डिकसेना,राजकुमार अग्रवाल,धनु दुबे,के अलावा अन्य अतिथि मंच पर उपस्थित रहे। सभी मl अतिथियों को समाज की ओर से सचिव शिवशंकर जायसवाल, प्रेसिडेंट राजेंद्र जायसवाल,शकुंतला जयसवाल किरण जयसवाल द्वारा बेच लगाकर स्वागत किया गया।

0 लोक कल्याण का मार्ग बताया भगवान सहस्त्रबाहु ने: सीएम

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि भगवान सहस्त्रबाहु ने धर्मपरायण राज्य की स्थापना कर लोक कल्याणकारी का रास्ता दिखाया। हमारी सरकार भी इन्हीं कल्याणकारी रास्तों में चल रही है और छत्तीसगढ़ के लोगों के भलाई,सुख समृद्धि के लिए काम कर रही है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कलार समाज को समृद्ध और शिक्षित समाज बताते हुए कहा कि आज समाज के युवा उच्च पदों पर है। छत्तीसगढ़ भी इस विकसित भारत के मुहिम में शामिल होकर विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। इस विकास की दिशा में प्रदेश के सभी समाज का योगदान जरूरी है।कलार समाज से भी अपेक्षा है कि वह छत्तीसगढ़ के विकास में सहभागी बने।

मुख्यमंत्री श्री साय ने आगे कहा कि प्रदेश में सरकार बनते ही किसानों के धान को 31 सौ रुपये प्रति क्विंटल में खरीदी, 21क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान की खरीदी,दो साल का बकाया बोनस का भुगतान, तेंदूपत्ता पारिश्रमिक दर को प्रति मानक बोरा 4 हजार रुपए से बढ़ाकर पाँच हजार पाँच सौ रुपए कर दिया गया।  मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम स्थल पर युवक युवती परिचय सम्मेलन आयोजन के लिए भी समाज प्रमुखों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इससे आज अनेक परिवार आपस मे मिलेंगे एवं नए सम्बंध की शुरुआत करेंगे। साथ ही कार्यक्रम स्थल में पुरस्कृत होने वाले समाज के उत्कृष्ट छात्र छात्राओं को भी बधाई देते हुए भविष्य में समाज के विकास में अपना अमूल्य योगदान देने प्रोत्साहित किया।

O छत्तीसगढ़ के विकास में कल्चुरियों का बड़ा योगदान:मंत्री श्यामबिहारी

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण,चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के विकास में कलचुरियों का बड़ा योगदान है। यहाँ के शिलालेखों और अन्य पुरातात्विक धरोहरों में कल्चुरी राजाओं के महत्वपूर्ण योगदान का पता चलता है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल विहारी बाजपेई ने छत्तीसगढ़ राज्य बनाया। अब मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में यह राज्य विकास की ओर अग्रसर है। विधायक कटघोरा श्री प्रेमचंद पटेल ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित कर कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को 100 बिस्तर बनाने और अन्य मांग रखी। इस अवसर पर उद्योग, वाणिज्य एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, नगर पालिका कटघोरा अध्यक्ष रतन मित्तल, समाज के कलेक्टर श्री अजीत वसंत, एसपी श्री सिद्धार्थ तिवारी, डीएफओ श्री अरविंद पीएम, जिला पंचायत सीईओ श्री दिनेश नाग सहित भी उपस्थित रहे।समाजके लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्यमंत्री सहित अन्य अतिथियों ने भगवान सहस्त्रबाहु के तैल्यचित्र पर द्वीप प्रज्ज्वलित किया। उन्होंने समाज के युवाओं को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित भी किया। इससे पूर्व समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री का गजमाला से स्वागत किया।

O प्रदेश के विभिन्न स्थानों से शामिल हुए स्वजातीय बंधु

भगवान सहस्त्रबाहु जयंती समारोह में  कोरबा, अंबिकापुर ,रायगढ़ , बिलासपुर ,लोरमी, मुंगेली से हजारों की संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे। इसमें प्रमुख रूप से पवन जायसवाल वरिष्ठ अधिवक्ता ,दशरथ जायसवाल, राज जायसवाल, बीरेंद्र मोहन ,नत्थू,सत्तू, जायसवाल ,नंदकुमार जायसवाल ,श्याम जायसवाल ,जगदीश डिक्सेना ,ओमप्रकाश डिक्सेना उमेश जायसवाल , अमित जायसवाल, कुलदीप शशिकांत ,प्रदीप, रमेश अमित जायसवाल राजेश जायसवाल, राकेश जायसवाल ,संजय जयसवाल ,जयशंकर जायसवाल ,गौरी जायसवाल, सतीश जायसवाल ,सुरेश जयसवाल ,रमेश ,गोकुल,देवेंद्र, जायसवाल प्रवीण जायसवाल ,नर्मदा रवि जायसवाल ,राम शंकर जायसवाल , संगीता जायसवाल पुष्पा ,सुनीता जायसवाल ,मुक्ता जायसवाल ,सुषमा जायसवाल ,उमा जायसवाल ,बाली जायसवाल ,अनुपमा जायसवाल ,नम्रता जायसवाल, रंजू,पूनम, ,लता ,सावित्री ,भावना लोकेश ,अनीता ,रोशनी भावना ,अमित ,अर्चना, माधुरी ,मीना जयसवाल लीना जायसवाल, भारती जायसवाल आराध्या जायसवाल ,अदिति पिंकी जयसवाल, बिना जायसवाल ,टकेश्वर जायसवाल ,तेज प्रकाश जायसवाल उपस्थित रहे।

O रंगारंग कार्यक्रम हुए,प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

रात्रि को सांस्कृतिक कार्यक्रम, रंगोली ,पेंटिंग एवं कुर्सी दौड़ का आयोजन किया गया।
जिसमें भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को एक एक शील्ड देकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
पेंटिंग प्रतियोगिता में अभिनव जा, रंगोली प्रतियोगिता में अदिति जायसवाल, सांस्कृतिक कार्यक्रम में रिद्धिमा ,सुरभि ,श्रेया जायसवाल ,किशोर वर्ग में पूजा जायसवाल , हिमांशी जायसवाल एवं
दिव्यांशी जायसवाल, हिमांशी जायसवाल कुर्सी दौड़ में सुनीता जायसवाल एवं शकुंतला जायसवाल प्रथम एवं द्वितीय स्थान पर रही ।कार्यक्रम की संचालन शकुंतला जायसवाल एवं शिवशंकर जायसवाल ने किया, कार्यक्रम का आभार ओमप्रकाश
डिकसेना ने किया।

O विशाल शोभायात्रा निकाली गई

भगवान सहस्त्रबाहु जयंती के अवसर पर जायसवाल समाज की लोगों द्वारा भव्य रैली आयोजन जयशंकर जायसवाल प्रवीण जायसवाल ,अमित जायसवाल, गौरीशंकर जायसवाल,आलोक शिवहरे,अरविंद शिवहरे के नेतृत्व में रैली निकाली गई।
रैली में कर्मा दल बाजे बाजे ,डीजे के साथ रैली मेन रोड ,अस्पताल चौक, पुरानी बस्ती ,दुर्गा मंदिर होते हुए पुनः अग्रसेन भवन में सभा के रूप में परिवर्तित हो गया।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

शोक समाचार : भाजपा नेता नवीन पटेल को पितृ शोक,गुजराती समाज के संरक्षक पंचान भाई पटेल का निधन

​कोरबा:जमीन विवाद में भतीजे ने 85 वर्षीय चाचा को काट डाला

BREAKING: दिल्ली यूनिवर्सिटी में ABVP का लहराया परचम, तीन सीटों पर कब्जा; NSUI का हुआ सूपड़ा साफ, निर्दलीय ने भी रचा इतिहास

BALCO Celebrates 80th Independence Day with Commitment to Nation Building and Viksit Bharat

​संत भेष में संसद में विरोध : सांसद पप्पू यादव पर वाराणसी में शिकायत दर्ज

​कोरबा : विरोध के बाद पोड़ी उपरोड़ा जनपद सीईओ भूपेंद्र सोनवानी हटाए गए, जिला पंचायत में हुए अटैच

Editors Picks

शोक समाचार : भाजपा नेता नवीन पटेल को पितृ शोक,गुजराती समाज के संरक्षक पंचान भाई पटेल का निधन

September 30, 2026

​कोरबा:जमीन विवाद में भतीजे ने 85 वर्षीय चाचा को काट डाला

September 22, 2026

BREAKING: दिल्ली यूनिवर्सिटी में ABVP का लहराया परचम, तीन सीटों पर कब्जा; NSUI का हुआ सूपड़ा साफ, निर्दलीय ने भी रचा इतिहास

September 19, 2026

BALCO Celebrates 80th Independence Day with Commitment to Nation Building and Viksit Bharat

September 11, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.