Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

देखें वीडीओ…अग्र महाकुंभ 2026: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की ऐतिहासिक घोषणा, महाराजा अग्रसेन जयंती पर छत्तीसगढ़ में रहेगा शासकीय अवकाश

September 25, 2026

उड़ान की तैयारी : हवाई अड्डों के बाद अब अदानी की एयरलाइंस भी, जल्द मिल सकती है मंजूरी

September 23, 2026

SIR विवाद में इंडियन एक्सप्रेस का बड़ा खुलासा : दो चुनाव आयुक्तों ने 14 बार आपत्ति जताई, आयोग ने कहा- सामान्य प्रक्रिया; राहुल गांधी बोले- वोट चोरी में शामिल तो नहीं बख्शेंगे

September 23, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Saturday, September 26
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»Featured

दूसरे दिन भी जारी रहा ‘कल्कि’ का तांडव, इस जादुई आंकड़े के पहुंची करीब फिल्म में अमिताभ ने दिखाया है गजब का कमाल,पहले दिन की कमाई का रिकॉर्ड बना शाहरुख की जवान को दी पटकनी

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaJune 28, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

 

 

मुंबई।प्रभास, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन स्टारर कल्कि 2898 एडी का शानदार सफर जारी है। पहले दिन छप्परफाड़ कमाई करने वाली इस फिल्म ने दूसरे दिन भी बढ़त बनाए रखी। पांच भाषाओं में रिलीज हुई कल्कि 2898 एडी ने सबसे ज्यादा कमाई तेलुगु लैंग्वेज में की। फिल्म का कलेक्शन तेजी से बढ़ रहा है जो दूसरे दिन भी फिल्म की छप्परफाड़ कमाई की ओर इशारा कर रहा है। पहले दिन फिल्म ने कमाए 95 करोड़ और दूसरे दिन भी करोड़ों में कमाई की है।सबसे ज्यादा कमाई फिल्म के तेलुगु वर्जन ने की है।

फिल्म ने पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की थी और दूसरे दिन भी यह सिलसिला जारी रहा। फिल्म के स्पेशल इफेक्ट्स, कहानी और स्टारकास्ट ने दर्शकों को खूब प्रभावित किया है। फिल्म समीक्षकों से भी इसे काफी सराहना मिल रही है, जिसने इसके कलेक्शन में और इजाफा किया है।

 

पहले दिन हुई छप्परफाड़ कमाई

 

‘कल्कि 2898 एडी’ ने दूसरे दिन भी करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक नया रिकॉर्ड कायम करने के रास्ते पर निकल चुकी है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, ‘कल्कि 2898 एडी’ ने पहले दिन देशभर में 95.3 करोड़ के साथ खाता खोला। इनमें हिंदी में 22.3, तेलुगु में 65.8, तामिल में 4.5 और मलयालम में 2.2 करोड़ की कमाई हुई। इसने शाहरुख खान की जवान के पहले दिन के कमाई 65 करोड़ के आंकड़े को कहीं पीछे छोड़ दिया है।

 

दूसरे दिन कमाए इतने करोड़

 

शुरुआती आंकड़ों के अनुसार , फिल्म ने दूसरे दिन लगभग 35.76 करोड़ कमाए। इसके साथ ही डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर ‘कल्कि 2898 एडी’ ने 131.06 करोड़ का नेट बिजनेस कर लिया है। शनिवार सुबह तक कलेक्शन 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकता है, क्योंकि रात के शोज का कलेक्शन आना अभी बाकी है।

 

500 करोड़ क्लब में हो सकती है शामिल

 

‘कल्कि 2898 एडी’ की बंपर ओपनिंग और दूसरे दिन की कमाई ने इसे साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल कर दिया है। फिल्म ट्रेड एनालिस्ट्स का कहना है कि इस रफ्तार से फिल्म आगे भी शानदार कमाई करेगी और जल्द ही 500 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है।

 

अमिताभ के कंधों पर सारा दारोमदार

 

भारत के सबसे बड़े एपिक ‘महाभारत’ से निकले किरदार, हिंदी और साउथ सिनेमा के सबसे बड़े स्टार्स. और एक कहानी जिसके जबरदस्त एक्शन में इमोशन कहीं भी कमजोर नहीं पड़ता… ‘कल्कि 2898 AD’ एक सच्ची इंडियन एपिक फिल्म है.जिसमें हॉलीवुड लेवल के स्पेशल इफेक्ट्स ने अपना तड़का अलग लगाया है।हालांकि फिल्म के इस पहले भाग का सारा दारोमदार 81 साल के अमिताभ बच्चन पर ही आ गया है और उन्होंने ऐसा कमाल दिखाया है कि केबीसी से उन्हें जानने वाली पीढ़ी भी जान समझ जाएगी कि आखिर बॉलीवुड के इस एंग्री यंगमैन ने अपनी सफलता के सुपर दौर में कैसे कामयाबी के झंडे गाड़े थे। कमल हासन वो दूसरे अभिनेता है जिन्होंने अपना प्रभाव कम स्क्रीन प्रेजेंस में भी जम कर छोड़ा है।हां यह संकेत भी इन दोनों बड़े अभिनेताओं ने दे दिया है कि कल्कि 2 में क्या धमाल ये दिखाएंगे।ये पहला भाग तो बस कहानी का प्लॉट भर तैयार करता है। यूं भी सबसे आइकॉनिक इंडियन फिल्मों को उठाइए और उनके रिव्यू देखिए. हर एक भारतीय सिनेमा फैन की नसों में घुल चुकी, रमेश सिप्पी की ‘शोले’ हो या एस. एस. राजामौली की ऑस्कर विनर ‘RRR’ हर फिल्म में कमियां तो मिल ही जाती हैं. लेकिन इन आइकॉनिक फिल्मों के आईडिया इतने यूनीक और बोल्ड थे जो इन्हें अपने तरह का पहला सक्सेसफुल एक्स्परिमेंट बनाते थे. ‘कल्कि 2898 AD’ भी ऐसी ही फिल्म है. और क्यों है, ये यकीन करने के लिए फिल्म को देखना जरूरी है।

 

कलाकार : प्रभास, अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण, कमल हासन, दिशा पाटनी

 

निर्देशक : नाग अश्विन

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

देखिए वीडीओ …कोरबा ब्रेकिंग : वीडीओ बनाया फिर लगा ली फांसी ….”मैंने कुछ किया नहीं, फिर भी पुलिस ने गालियां दीं, अब वहां जाऊंगा तो क्या करेंगे…”

देखिए तस्वीरें…71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : मोहनलाल,शाहरुख खान और विक्रांत मैसी ,रानी मुखर्जी सहित सभी विजेताओं को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

देखिए तस्वीरों में जुबिन गर्ग का अंतिम सफर: उमड़े हजारों प्रशंसक,जानिए क्या थी अंतिम इच्छा और पत्नी की भावुक अपील

दादा साहेब फाल्के पुरस्कार मिलेगा मलयालम एक्टर मोहनलाल को,जानिए पीएम मोदी ने क्या कहा..?

ऐतिहासिक : एक प्रेस आर्टिकल पर बनी फिल्म ‘होमबाउंड’ में ऐसा क्या कि बनीऑस्कर 2026 के लिए भारत की एंट्री

अलविदा ; मशहूर टीवी एक्ट्रेस प्रिया मराठे का 38 की उम्र में निधन, कैंसर से लड़ रही थीं जंग

Editors Picks

देखिए वीडीओ …कोरबा ब्रेकिंग : वीडीओ बनाया फिर लगा ली फांसी ….”मैंने कुछ किया नहीं, फिर भी पुलिस ने गालियां दीं, अब वहां जाऊंगा तो क्या करेंगे…”

March 13, 2026

देखिए तस्वीरें…71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : मोहनलाल,शाहरुख खान और विक्रांत मैसी ,रानी मुखर्जी सहित सभी विजेताओं को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

September 23, 2025

देखिए तस्वीरों में जुबिन गर्ग का अंतिम सफर: उमड़े हजारों प्रशंसक,जानिए क्या थी अंतिम इच्छा और पत्नी की भावुक अपील

September 21, 2025

दादा साहेब फाल्के पुरस्कार मिलेगा मलयालम एक्टर मोहनलाल को,जानिए पीएम मोदी ने क्या कहा..?

September 20, 2025
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.