Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

​कोरबा : 18 नवम्बर को सजेगी कविता की महफिल, देशभर के कवि सुनाएंगे हास्य-व्यंग्य और गीत

November 17, 2026

बालको के नंद घरों से संवर रहा बच्चों का बचपन, मजबूत हो रही शिक्षा और पोषण की नींव

November 17, 2026

कोरबा : पुराने कार्यस्थल पर लौटकर ताजा हुईं सुनहरी यादें, बालको के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने देखा संयंत्र का आधुनिक स्वरूप

November 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Tuesday, November 17
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»कोरबा

कोरबा : पुराने कार्यस्थल पर लौटकर ताजा हुईं सुनहरी यादें, बालको के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने देखा संयंत्र का आधुनिक स्वरूप

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaNovember 17, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

00 कोलकाता, पुणे और हैदराबाद समेत देश के विभिन्न शहरों से बालकोनगर पहुंचे पूर्व कर्मी; स्मेल्टर, कास्ट हाउस और एआई आधारित सुरक्षा प्रणालियों का किया अवलोकन

TTN डेस्क

कोरबा/बालकोनगर। भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए अपने पुराने कार्यस्थल पर लौटना यादों और भावनाओं से जुड़ने का एक खास अवसर बन गया। कंपनी की आत्मीय जुड़ाव की परंपरा के तहत आयोजित विशेष संयंत्र भ्रमण में कोलकाता, पुणे और हैदराबाद सहित देश के विभिन्न शहरों से पहुंचे पूर्व कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। वर्षों बाद संयंत्र पहुंचे इन कर्मचारियों ने न केवल अपने करियर के पुराने पड़ावों को याद किया, बल्कि बालको की गौरवशाली विकास यात्रा और आधुनिक विस्तार को भी करीब से देखा।

0 एआई सुरक्षा तकनीक और डिजिटलीकरण से हुए प्रभावित

भ्रमण के दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने स्मेल्टर, कास्ट हाउस और पावर प्लांट सहित संयंत्र की प्रमुख इकाइयों का जायजा लिया। उन्होंने संयंत्र में हुए तकनीकी बदलावों, आधुनिक मशीनरी, डिजिटलीकरण और उत्पादन क्षमता में हुई उल्लेखनीय वृद्धि की सराहना की। विशेष रूप से एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) आधारित उन्नत सुरक्षा तकनीकों और कार्यप्रणालियों ने उन्हें काफी प्रभावित किया। कंपनी के अधिकारियों ने उन्हें बालको की वर्तमान उपलब्धियों और आगामी विस्तार योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।

0 पूर्व कर्मचारियों ने साझा किए अनुभव, 1 लाख से 10 लाख टन के सफर पर जताया गर्व

अपने अनुभव साझा करते हुए मानव संसाधन विभाग के पूर्व कर्मी वी. के. धर ने कहा कि उनके कार्यकाल में बालको का उत्पादन करीब एक लाख टन था, जो अब 10 लाख टन के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने चेयरमैन अनिल अग्रवाल द्वारा कर्मचारियों के लिए घोषित 10 प्रतिशत ग्रांट और सुरक्षा व्यवस्था में हुए व्यापक सुधार की भी प्रशंसा की।

वहीं, वर्ष 1977 बैच के पूर्व कर्मी देवेंद्र कुमार अग्रवाल ने रोलिंग मिल में नवाचार के अवसरों को याद करते हुए कहा कि आज संयंत्र पहले से कहीं अधिक सुंदर, सुव्यवस्थित और गुणवत्तापूर्ण हो गया है। इसी बैच के शरद गहरना ने कहा कि 1977 में बालको अपने शुरुआती दौर में था, लेकिन आज कंपनी ने कल्पना से भी अधिक प्रगति की है। उन्होंने संयंत्र परिसर की हरियाली और पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजन जारी रखने की कामना की।

0 अतीत और वर्तमान के बीच बना भावनात्मक सेतु

पूर्व कर्मचारियों ने कहा कि बालको उनके लिए केवल एक कार्यस्थल नहीं, बल्कि जीवन का अभिन्न हिस्सा रहा है। पुराने साथियों और कार्यस्थल को देखकर जहां उनकी पुरानी यादें ताजा हुईं, वहीं संयंत्र की आधुनिक प्रगति देखकर उन्हें गर्व की अनुभूति हुई। यह आयोजन अतीत की विरासत और वर्तमान की उपलब्धियों के बीच एक मजबूत सेतु साबित हुआ।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

​कोरबा : 18 नवम्बर को सजेगी कविता की महफिल, देशभर के कवि सुनाएंगे हास्य-व्यंग्य और गीत

बालको के नंद घरों से संवर रहा बच्चों का बचपन, मजबूत हो रही शिक्षा और पोषण की नींव

BALCO’s Laboratory Secures BIS Recognition Under Laboratory Recognition Scheme

कोरबा : श्री अग्रसेन गौ धाम में धूमधाम से मनेगा गोपाष्टमी महापर्व, उपमुख्यमंत्री अरुण साव होंगे मुख्य अतिथि

अखबार वितरकों के दीपावली मिलन व वनभोज ; विधायक प्रेमचंद पटेल ने कटघोरा में संघ भवन के लिए की 15 लाख रुपए की घोषणा

कोरबा : सुखद खबर- पटेल पारा निवासी लापता महिला श्रीमती भारती रोचवानी सकुशल मिलीं

Editors Picks

​कोरबा : 18 नवम्बर को सजेगी कविता की महफिल, देशभर के कवि सुनाएंगे हास्य-व्यंग्य और गीत

November 17, 2026

बालको के नंद घरों से संवर रहा बच्चों का बचपन, मजबूत हो रही शिक्षा और पोषण की नींव

November 17, 2026

BALCO’s Laboratory Secures BIS Recognition Under Laboratory Recognition Scheme

November 17, 2026

कोरबा : श्री अग्रसेन गौ धाम में धूमधाम से मनेगा गोपाष्टमी महापर्व, उपमुख्यमंत्री अरुण साव होंगे मुख्य अतिथि

November 15, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.