
00 गुरुवार रात मिली जानकारी के बाद परिजनों ने ली राहत की सांस; तलाश में सहयोग करने वालों का जताया आभार
TTN डेस्क
कोरबा। शहर के पटेल पारा, सर्वमंगला रोड निवासी और बुधवार से लापता 52 वर्षीय महिला श्रीमती भारती रोचवानी के संबंध में एक राहत भरी और सुखद खबर सामने आई है। श्रीमती भारती रोचवानी (पति श्री गोविंद रोचवानी) सकुशल मिल गई हैं।
गुरुवार रात करीब 9 बजे उनके पुत्र अविनाश रोचवानी (अवि) और परिजनों ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि कुछ ही देर पहले उनकी माताजी का पता चल गया है और वे पूरी तरह सुरक्षित हैं।
ज्ञात हो कि बुधवार से उनके लापता होने के बाद से ही पूरा परिवार बेहद चिंतित था और सोशल मीडिया व आम लोगों के माध्यम से उनकी तलाश के लिए अपील की गई थी। श्रीमती रोचवानी के सकुशल घर लौटने के बाद परिवार ने राहत की सांस ली है। परिजनों ने इस कठिन समय में साथ देने, सूचना को प्रसारित करने और पतासाजी में सहयोग करने वाले सभी आम नागरिकों, समाजसेवी संगठनों और पुलिस प्रशासन के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है।


