
00 रंगारंग कार्यक्रम और 10,000 की मटकी फोड़ प्रतियोगिता होगी मुख्य आकर्षण
कोरबा। श्री कपिलेश्वर नाथ महिला मंडल सेवा समिति, पंडित रविशंकर शुक्ला नगर के तत्वावधान में विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी श्री कपिलेश्वर नाथ मंदिर प्रांगण में 24वें भव्य जन्माष्टमी महोत्सव, कृष्ण जन्मोत्सव एवं मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह भव्य आयोजन 4 सितंबर 2026 को शाम 5:00 बजे से शुरू होगा।
समिति द्वारा आयोजित इस महोत्सव में बच्चों के लिए विविध सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं, दही हांडी स्पर्धा, 56 भोग और महाआरती का आयोजन किया गया है।
0 कार्यक्रम की समय-सारणी एवं मुख्य आकर्षण
फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता (शाम 5:00 से 6:30 बजे):
ग्रुप A: 0 से 5 वर्ष
ग्रुप B: 6 से 9 वर्ष
डांस प्रतियोगिता (शाम 6:30 से 8:30 बजे):
ग्रुप A: 3 से 7 वर्ष
ग्रुप B: 8 से 12 वर्ष
दही हांडी (मटकी फोड़) प्रतियोगिता (रात 8:30 बजे से): बालक समूह के लिए रोमांचक प्रतियोगिता, जिसमें विजेता टीम को ₹10,000 का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
कृष्ण जन्मोत्सव एवं पूजन (रात 9:30 बजे से): भगवान श्री कृष्ण का विशेष पूजन-अर्चन।
महाआरती व प्रसाद वितरण (रात 12:00 से 1:00 बजे तक): कृष्ण झूला दर्शन, 56 भोग, महाआरती एवं महाप्रसाद वितरण।
श्री कपिलेश्वर नाथ महिला मंडल सेवा समिति ने कोरबा शहर के सभी श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमी जनता से सपरिवार उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने और धर्म लाभ प्राप्त करने की भावभीनी अपील की है।


