
TTN डेस्क
कोरबा। निहारिका क्षेत्र में स्थित कान्हा ट्रेडर्स प्रतिष्ठान के संचालक संतोष मिश्रा के पूज्य पिता श्री रामसागर मिश्रा (89 वर्ष) का आज रविवार की सुबह 8:40 बजे बालको अस्पताल में दुखद निधन हो गया। वे पिछले लगभग एक वर्ष से अस्वस्थ चल रहे थे।
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार कल, 31 अगस्त सोमवार को दोपहर12:00 बजे पौड़ी बहार स्थित मुक्तिधाम में किया जाएगा। उनके निधन पर नगर के गणमान्य नागरिकों व व्यापारियों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।


