TTN डेस्क
कोरबा। स्थानीय गंजा गली निवासी श्रीमती चंद्रिका मकवाना (उम्र 58 वर्ष) का आज, गुरुवार 30 जुलाई की सुबह निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से ब्रेन स्ट्रोक के कारण अस्वस्थ थी।
वह गुजराती समाज के वरिष्ठ सदस्य श्री विनोद “राजू भाई” मकवाना की धर्मपत्नी, स्वाति नीरव हिंगू एवं आकाश मकवाना की पूजनीय माता तथा प्रेस क्लब सदस्य उमेश मकवाना की चाची थीं। उनके निधन की खबर से स्थानीय निवासियों एवं गुजराती समाज में शोक की लहर व्याप्त है।

उनकी अंतिम यात्रा आज 30 जुलाई की शाम 4:00 बजे उनके निज निवास (गंजा गली) से निकलेगी तथा मोतीसागर पारा स्थित मुक्तिधाम जाएगी, जहां उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी।

