TTN डेस्क
कोरबा/दुर्ग
।आज गुरुवार की सुबह दुर्ग रेलवे स्टेशन पर एक अत्यंत दुखद और दर्दनाक हादसा हो गया। ओरिएंटल इंश्योरेंस, रायपुर में रीजनल मैनेजर के पद पर कार्यरत संदीप सिन्हा का ट्रेन की चपेट में आने से असमय निधन हो गया। वे दिवंगत श्रमिक नेता बी.एन.पी. सिन्हा के पुत्र थे तथा लंबे समय तक कोरबा में भी वे पदस्थ रहे थे।
0 ऑफिशियल विजिट के दौरान हुआ हादसा
मिली जानकारी के अनुसार, वर्तमान में दुर्ग में रह रहे संदीप सिन्हा आज ऑफिशियल विजिट के सिलसिले में रायगढ़ जाने के लिए दुर्ग स्टेशन पहुंचे थे। दुर्ग स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते समय अचानक उनका संतुलन बिगड़ा और पैर फिसल गया।
पैर फिसलने के कारण वे सीधे चलती ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में उनका पैर कट गया और अत्यधिक गंभीर चोटें आने की वजह से उन्होंने दम तोड़ दिया।
9 परिवार और शुभचिंतकों में शोक की लहर
संदीप सिन्हा अपने पीछे धर्मपत्नी, दो पुत्रियों और एक पुत्र सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। इस अचानक हुए दर्दनाक हादसे की खबर मिलते ही बीमा क्षेत्र, श्रमिक संगठनों और उनके परिचितों में शोक की गहरी लहर दौड़ गई है।

