


00 581 यूनिट रक्त का हुआ संग्रह, परिसर में किया गया 1000 पौधों का रोपण
TTN डेस्क
कोरबा, 25 जून:अदाणी समूह के चेयरमैन श्री गौतम अदाणी के 64वें जन्मदिवस के अवसर पर कोरबा पावर लिमिटेड (केपीएल) में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। बिलासा ब्लड बैंक के तत्वाधान में बुधवार को आयोजित इस शिविर में केपीएल संयंत्र के कर्मचारियों और ठेका श्रमिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और रिकॉर्ड 581 यूनिट रक्त का दान कर मानवता की सेवा का संकल्प लिया। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए परिसर में 1000 पौधों का रोपण भी किया गया।
0 केक काटकर दीर्घायु की कामना की
कार्यक्रम की शुरुआत केपीएल के चीफ बिजनेस अधिकारी श्री समीर कुमार मित्रा और परियोजना प्रमुख श्री सी वी के प्रसाद द्वारा फीता काटकर की गई। इस अवसर पर संयंत्र के अधिकारियों व कर्मचारियों ने केक काटकर समूह के चेयरमैन की लंबी उम्र और समूह की निरंतर तरक्की की कामना की।
”रक्तदान जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदान साबित हो सकता है। अतः समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।”
— श्री समीर कुमार मित्रा (चीफ बिजनेस अधिकारी, केपीएल)
0 700 से अधिक लोगों ने दर्ज कराई उपस्थिति
हर वर्ष 24 जून को अदाणी समूह द्वारा इस तरह के सेवा कार्यों का आयोजन किया जाता है, जो सामुदायिक कल्याण के प्रति समूह की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस वर्ष आयोजित शिविर में 700 से अधिक लोगों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
0 इनका रहा विशेष योगदान
शिविर को सुरक्षित और व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने में बिलासा ब्लड बैंक और केपीएल के डॉक्टरों की टीम का अहम योगदान रहा, जिनमें मुख्य रूप से शामिल थे:
डॉ. मिथिलेश प्रसाद
डॉ. सोमेंन सिंह
डॉ. आयुष गुप्ता
डॉ. राज नंदिनी साहा
इसके अलावा कार्यक्रम के सुचारू संचालन में श्री स्वरज गौतम, सुश्री सोनल परिजात दुबे और सुश्री पूजा साहू ने विशेष भूमिका निभाई। इस पूरे आयोजन में अदाणी फाउंडेशन और मानव संसाधन (HR) विभाग का विशेष सहयोग रहा।
0 सामाजिक सहभागिता से खुल रहे प्रगति के द्वार
अदाणी समूह, प्रदेश में अदाणी फाउंडेशन के माध्यम से स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण जैसे विभिन्न विकासात्मक कार्य संचालित कर रहा है, जिससे स्थानीय ग्रामीण क्षेत्रों में समृद्धि आ रही है। आयोजकों ने आम जनता से भी अपील की है कि वे ऐसे सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लें ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके।


