00 भारी गहमागहमी के बीच हुआ दो वर्षीय कार्यकाल के लिए पदाधिकारियों का चुनाव
00 मतदाताओं में दिखा भारी उत्साह, कुल 1005 वोट पड़े
TTN डेस्क
कोरबा। अग्रवाल सभा कोरबा के आगामी दो वर्षीय कार्यकाल (वर्ष 2026-2028) के लिए सोमवार को चुनावी प्रक्रिया संपन्न हुई। समाज के सदस्य मतदाताओं में सुबह से ही जबरदस्त उत्साह देखा गया, जिसका परिणाम देर शाम मतगणना के बाद घोषित किया गया। कुल 1005 मतों की गणना के आधार पर अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पदों के लिए नई कार्यकारिणी का चयन कर लिया गया है।
0 अध्यक्ष: बजरंग अग्रवाल को मिला भारी जनसमर्थन
अध्यक्ष पद के लिए हुए मुख्य मुकाबले में बजरंग अग्रवाल (दादूराम) ने शानदार जीत दर्ज की। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी पवन अग्रवाल को एक बड़े अंतर से शिकस्त दी।
बजरंग अग्रवाल: 598 वोट (विजेता)
पवन अग्रवाल:398 वोट
निरस्त मत: 9
उपाध्यक्ष: आशीष गोयल की ‘बोलबम’ जीत
उपाध्यक्ष पद के चुनाव में आशीष गोयल (बोलबम ट्रेडर्स) ने शुरुआत से ही बढ़त बनाए रखी और अंततः एकतरफा जीत हासिल की। पाँचवें और अंतिम चरण की मतगणना के बाद उन्होंने राहुल मोदी को भारी अंतर से पराजित किया।
आशीष गोयल: 651 वोट (विजेता)
राहुल मोदी (रॉकवेल): 344 वोट
निरस्त मत: 10
0 कोषाध्यक्ष : अंत तक बना रहा सस्पेंस, केडिया 9 वोटों से जीते
सबसे दिलचस्प और कांटे की टक्कर कोषाध्यक्ष पद के लिए रही। यहाँ हर वोट की गिनती के साथ धड़कनें बढ़ती रहीं। अंत में महावीर केडिया ने मात्र 9 वोटों के मामूली अंतर से जीत दर्ज की।
महावीर केडिया: 503 वोट (विजेता)
राकेश कुमार अग्रवाल (नागरमल): 494 वोट
निरस्त मत: 8
> 


विजेता प्रत्याशियों का स्वागत:परिणामों की घोषणा होते ही नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। आतिशबाजी और गुलाल के साथ नए अध्यक्ष व उनकी टीम का जोरदार स्वागत किया गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने समाज के हित में कार्य करने और संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प लिया।
>


