
‘श्री त्रिपुर तीर्थ यात्रा’ कार्यालय में जुटे स्वजातीय बंधु; राहुल यादव के नेतृत्व में विकास और एकजुटता पर हुई चर्चा
TTN डेस्क
रायपुर।राजधानी रायपुर स्थित ‘श्री त्रिपुर तीर्थ यात्रा’ कार्यालय में यादव समाज की एक वृहद बैठक का आयोजन किया गया। राहुल यादव के नेतृत्व में आयोजित इस बैठक में समाज के उत्थान, शैक्षणिक विकास और सामाजिक कुरीतियों को दूर कर प्रगति की राह पर अग्रसर होने के लिए विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में रायपुर सहित आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में यादव बंधु उपस्थित हुए।
0 विकास की मुख्यधारा से जुड़ने का संकल्प
बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि समाज का सर्वांगीण विकास तभी संभव है जब हम संगठित होकर एक-दूसरे का सहयोग करें। इस दौरान युवाओं के मार्गदर्शन, महिलाओं के सशक्तिकरण और समाज के अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुँचाने के लिए रणनीति तैयार की गई। राहुल यादव ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य यादव समाज को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाना है।
0 वरिष्ठों और युवाओं की रही गरिमामय उपस्थिति
बैठक में समाज के वरिष्ठ जनों के साथ-साथ युवाओं ने भी उत्साहपूर्वक अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर मुख्य रूप से सुरेश कुमार यादव, नरोत्तम दास यादव, शोभाराम यादव, संजय यादव, सुभाष यादव, उपेंद्र यादव, देवेंद्र यादव, प्रेम कुमार यादव, विनोद यादव, संतोष यादव, जीवन लाल यादव, पवन यादव, धनेश यादव, साहिल यादव, पूनम यादव, सूरज कुमार यादव, माधुरी यादव, अजय यादव, अनिल यादव, आर.एल. यादव सहित सैकड़ों की संख्या में स्वजातीय जन उपस्थित रहे।
0 सामाजिक एकता पर जोर
बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने समाज के उत्थान के लिए निरंतर कार्य करने और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया। आयोजन के सफल संचालन के लिए उपस्थित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया।

