कोरबा : 2 फरवरी को सीएम साय,विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह सहित दिग्गजों का होगा जमावड़ा

00 ​भाजपा के नए जिला कार्यालय ‘अटल स्मृति भवन’ का होगा भूमिपूजन

00 तैयारियों में जुटे मंत्री लखनलाल देवांगन और जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी

00 ​सीएम विष्णुदेव साय होंगे मुख्य अतिथि, दिग्गजों को दिया गया आमंत्रण

TTN डेस्क

​कोरबा। भारतीय जनता पार्टी कोरबा के नवीन जिला कार्यालय ‘अटल स्मृति भवन’ का भूमिपूजन आगामी 2 फरवरी 2026 को सुबह 10 बजे होने जा रहा है। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए प्रदेश के उद्योग, श्रम एवं आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन और जिला भाजपाध्यक्ष गोपाल मोदी कंधे से कंधा मिलाकर तैयारियों में जुटे हुए हैं।जिसमें महापौर संजू देवी राजपूत,जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ पवन सिंह भी साथ दे रहे है।

0 ​दिग्गजों का लगेगा जमावड़ा

कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने के लिए मंत्री देवांगन और गोपाल मोदी ने गत दिवस राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, डिप्टी सीएम अरुण साव व विजय शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय,प्रदेश कोषाध्यक्ष राम गर्ग सहित संगठन के प्रमुख नेताओं से भेंट कर उन्हें निमंत्रण पत्र सौंपा।साथ ही उनसे आयोजन में शामिल होने का निवेदन कोरबा बीजेपी कार्यकर्ताओं की ओर से किया।

0 ​आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा नया भवन

भाजपा का यह नया और आधुनिक जिला कार्यालय रिसदी रोड पर पुलिस लाइन के सामने, मार्कफेड गोडाउन और सृष्टि मेडिकल इंस्टीट्यूट के निकट निर्मित किया जाएगा। भूमिपूजन कार्यक्रम में प्रदेश मंत्रिमंडल के सदस्यों सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है।