Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

कोरबा : सुखद खबर- पटेल पारा निवासी लापता महिला श्रीमती भारती रोचवानी सकुशल मिलीं

November 12, 2026

देखें वीडीओ…कोरबा: पटेल पारा निवासी 52 वर्षीय महिला लापता, परिजनों ने तलाश में आमजन से की सहयोग की अपील

November 12, 2026

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026: बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला तृतीय पुरस्कार

November 6, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Saturday, November 14
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»Featured

72 वें गणतंत्र दिवस पर बालको में अभिजीत पति ने फहराया तिरंगा

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaFebruary 8, 2021
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

 

 

बालकोनगर। ‘‘ आत्मनिर्भर भारत बनाने में योगदान की दिशा में हम सब एकजुट होकर काम करें। उत्पादन लागत कम करें और उत्पादन तथा उत्पादकता में बढ़ोत्तरी करें। आने वाली पीढ़ियों को ध्यान में रखकर विकास का उत्कृष्ट वातावरण तैयार करें। ’’ ये उद्गार बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक अभिजीत पति ने बालको के प्रशासनिक भवन परिसर में आयोजित 72 वें गणतंत्र दिवस समारोह में व्यक्त किए। श्री पति ने ध्वज फहराया।

 

पति ने अपने संदेश में कहा कि न्याय, स्वतंत्रता, समता पाना और देश की विशाल सीमाओं में रहने वाले लोगों में भाईचारा और एकता की भावना को मजबूत बनाना हमारे गणराज्य का उद्देश्य है। देश का विकास एक सतत प्रक्रिया है। किसी समय बालको एक लाख टन एल्यूमिनियम प्रति वर्ष बनाकर राष्ट्र को एल्यूमिनियम के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने में योगदान देता था तो अब हमारी इसी कंपनी ने अपनी उत्पादन क्षमता लगभग छह लाख टन प्रति वर्ष बढ़ाकर उद्योग जगत में अपनी विशेष पहचान कायम की। मजबूत मानव संसाधन से संगठन की उत्तरोत्तर प्रगति सुनिश्चित होती है। बालको में कार्यरत कर्मचारियों ने अपनी कर्तव्यपराणता से साढ़े पांच दशकों में विकास के नए आयाम स्थापित किए। अब हमारे समक्ष यह अवसर है कि हम स्वयं को निरंतर विकसित करें। परिवार की प्रगति के लिए काम करें और बालको तथा देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में अपना योगदान दें।

 

पति ने वैश्विक महामारी कोरोना के दौर में बालको परिवार की एकजुटता की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि कोरोना वारियर्स के योगदान से संयंत्र में कार्यरत कर्मचारियों और टाउनशिप में उनके परिवारजनों को सुरक्षित तथा जागरूक बनाए रखना संभव हो सका। श्री पति ने बताया कि वेदांता समूह ने अपने कर्मचारियों का कोरोना टीकाकरण शुरु कर दिया है। वेदांता देश के उन पहले संगठनों में शामिल है जहां टीकाकरण की सुविधा कर्मचारियों को दी जा रही है।

 

समारोह में अनेक बालको अधिकारी, कर्मचारी और ठेका कर्मचारी मौजूद थे। बालको के चीफ पीपल ऑफिसर देवव्रत मिश्रा ने आभार जताया।

 

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

कोरबा : सुखद खबर- पटेल पारा निवासी लापता महिला श्रीमती भारती रोचवानी सकुशल मिलीं

देखें वीडीओ…कोरबा: पटेल पारा निवासी 52 वर्षीय महिला लापता, परिजनों ने तलाश में आमजन से की सहयोग की अपील

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026: बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला तृतीय पुरस्कार

शोक समाचार :पूर्व बालकोकर्मी एच.बी. कुलश्रेष्ठ का ग्वालियर में निधन

पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: 33 अधिकारियों का तबादला, राम गोपाल करियारे की कोरबा वापसी

देखिए वीडियो…कोरबा : भाजपा का बड़ा शक्ति प्रदर्शन: ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब

Editors Picks

कोरबा : सुखद खबर- पटेल पारा निवासी लापता महिला श्रीमती भारती रोचवानी सकुशल मिलीं

November 12, 2026

देखें वीडीओ…कोरबा: पटेल पारा निवासी 52 वर्षीय महिला लापता, परिजनों ने तलाश में आमजन से की सहयोग की अपील

November 12, 2026

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026: बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला तृतीय पुरस्कार

November 6, 2026

शोक समाचार :पूर्व बालकोकर्मी एच.बी. कुलश्रेष्ठ का ग्वालियर में निधन

November 3, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.