Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

​कोरबा : 18 नवम्बर को सजेगी कविता की महफिल, देशभर के कवि सुनाएंगे हास्य-व्यंग्य और गीत

November 17, 2026

बालको के नंद घरों से संवर रहा बच्चों का बचपन, मजबूत हो रही शिक्षा और पोषण की नींव

November 17, 2026

कोरबा : पुराने कार्यस्थल पर लौटकर ताजा हुईं सुनहरी यादें, बालको के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने देखा संयंत्र का आधुनिक स्वरूप

November 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Thursday, November 26
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»कोरबा

225 वीं जयंती:रामभक्त संत श्री जलाराम बापा की जयंती आस्था और उल्लास से मनी,निकली शोभायात्रा…देखिए वीडीओ

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaNovember 8, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram
https://thetimesnews.net/wp-content/uploads/2024/11/VID20241108163602-1.mp4

 

कोरबा: महान संत और समाजसेवी जलाराम बापा की आज 225वीं जयंती अवसर पर श्री जलाराम सेवा समिति और सर्व गुजराती समाज द्वारा भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। जलाराम मंदिर परिसर में महा आरती के पश्चात महाप्रसाद भंडारा का आयोजन हुआ।

दोपहर 3 बजे संत जलाराम की शोभायात्रा नंदलाल भाई जेठवा के प्रतिष्ठान सेफ एक्सप्रेस स्टेडियम रोड टीपी नगर से निकाली गई जो मुख्य मार्ग से होते हुए डीडीएम रोड स्थित जलाराम मंदिर पहुंची। शोभायात्रा में गुजराती समाज की महिलाओं,पुरुषों और युवाओं ने हर्षौल्लास के साथ हिस्सा लिया। इस दौरान भजन कीर्तन और रास शोभायात्रा के मंदिर पहुंचते तक चलता रहा।

O सुबह हुआ स्थापना पूजन

इससे पूर्व आज सुबह ब्रह्म मुहूर्त में मंदिर में विराजित श्री विग्रहो का वस्त्र बदला गया जिसके दाता स्व. जयंती भाई देवजी भाई पटेल अग्रसेन मार्ग कोरबा रहे। सुबह 9.30 बजे जलाराम बापा का अभिषेक पूजन, अखंड दीप प्रागट्य किया गया।शाम 6.30 बजे दैनिक पूजा-आरती पश्चात जलाराम बापा की महाआरती की गई। रात्रि 7.30 बजे से महाप्रसाद भंडारा का आयोजन पीयूष भाई नितिन भाई राठौड़ व कल्पेश भाई नितिन भाई राठौड़ (पीयूष सीट मेकर्स) तरफ से हुआ।

O समाज विकास के लिए किया एकजुटता और विशाल हृदयता के साथ सहयोग का आह्वान

इस अवसर पर जलाराम सेवा समिति के अध्यक्ष नानजी भाई पटेल ने समाज विकास के लिए सभी को एकजुट हो कार्य करने का संदेश दिया गया।कोषाध्यक्ष दिनेश वल्लभ भाई पटेल ने वार्षिक लेखा जोखा पेश किया।गुजराती समाज के उपाध्यक्ष पीयूष राठौड़ ने सभी से छोटे बड़े मतभेद दरकिनार कर समाज विकास के लिए विशाल हृदयता से सहयोग करने का आह्वान किया जिससे कि कोरबा का गुजराती समाज एक मिसाल बने।सेवा समिति के सुरेश चौहान ने मंदिर से जुड़े धार्मिक और सामाजिक कार्यों में सदस्यों की भागीदारी की सराहना की।गुजराती समाज के अध्यक्ष नलिन शाह,सेवा समिति के संजय चौहान,विशाल चावड़ा आदि भी मंच पर आसीन थे। शोभा यात्रा में कलश धारण करने वाली बहनों और शोभा यात्रा में शामिल सदस्यों को लकी ड्रॉ के द्वारा पुरस्कृत किया गया।जलाराम सेवा समिति के किशोर भाई पटेल कार्यक्रम का संचालन करते हुए गुजराती समाज के सभी सदस्यों के प्रति आयोजन में शामिल होने के लिए आभार व्यक्त किया गया।

O अन्नदान और बापा के चमत्कार

जलाराम बापा के जीवन का मूलमंत्र था “सेवा ही धर्म है.” .जलाराम बापा ने अपने जीवनकाल में अन्नदान की परंपरा को अत्यधिक महत्व दिया. उन्होंने सदाव्रत नामक भोजनालय की स्थापना की. यहां जरूरतमंदों को मुफ्त भोजन उपलब्ध कराया जाता था. उन्होंने अपना पूरा जीवन अन्नदान और लोगों की सेवा में अर्पित कर दिया. ऐसा कहा जाता है कि जलाराम बापा के सदाव्रत में कभी अन्न की कमी नहीं होती थी. भले ही लाखों लोगों को भोजन करा दें फिर भी वहां अन्न के भंडार हमेशा भरे रहते थे. भक्तों का मानना था कि उनके पास चमत्कारिक शक्तियां थीं. उनके जीवन में कई चमत्कारिक घटनाएं घटीं, जिनसे उनकी महिमा और भी बढ़ी. एक प्रसिद्ध कथा के अनुसार, एक बार अकाल के समय उन्होंने हजारों लोगों को भोजन कराया और फिर भी उनके अन्न भंडार में कमी नहीं आई.

O 14 साल पहले कोरबा में हुई मंदिर की स्थापना,6 दिसंबर को समारोह

श्री गुजराती समाज द्वारा श्री गुजराती समाज भवन से लग कर ही भव्य जलाराम मंदिर का निर्माण पूर्ण कर 14 वर्ष पूर्व प्राण प्रतिष्ठा की गई।यहां श्री राम दरबार के साथ जलाराम बापा की सुंदर प्रतिमा जयपुर से बनवा कर स्थापित की गई है।साथ ही शिवालय का भी निर्माण किया गया है।मंदिर के लिए भूमि का दान विनोद भाई चावड़ा परिवार द्वारा दिया गया।आगामी 6 दिसंबर को मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा वर्षगांठ समारोह पूर्वक आयोजित की जाएगी।

 

 

 

https://thetimesnews.net/wp-content/uploads/2024/11/VID20241108164817.mp4

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

​कोरबा : 18 नवम्बर को सजेगी कविता की महफिल, देशभर के कवि सुनाएंगे हास्य-व्यंग्य और गीत

बालको के नंद घरों से संवर रहा बच्चों का बचपन, मजबूत हो रही शिक्षा और पोषण की नींव

कोरबा : पुराने कार्यस्थल पर लौटकर ताजा हुईं सुनहरी यादें, बालको के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने देखा संयंत्र का आधुनिक स्वरूप

BALCO’s Laboratory Secures BIS Recognition Under Laboratory Recognition Scheme

कोरबा : श्री अग्रसेन गौ धाम में धूमधाम से मनेगा गोपाष्टमी महापर्व, उपमुख्यमंत्री अरुण साव होंगे मुख्य अतिथि

अखबार वितरकों के दीपावली मिलन व वनभोज ; विधायक प्रेमचंद पटेल ने कटघोरा में संघ भवन के लिए की 15 लाख रुपए की घोषणा

Editors Picks

​कोरबा : 18 नवम्बर को सजेगी कविता की महफिल, देशभर के कवि सुनाएंगे हास्य-व्यंग्य और गीत

November 17, 2026

बालको के नंद घरों से संवर रहा बच्चों का बचपन, मजबूत हो रही शिक्षा और पोषण की नींव

November 17, 2026

कोरबा : पुराने कार्यस्थल पर लौटकर ताजा हुईं सुनहरी यादें, बालको के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने देखा संयंत्र का आधुनिक स्वरूप

November 17, 2026

BALCO’s Laboratory Secures BIS Recognition Under Laboratory Recognition Scheme

November 17, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.