पीएम मोदी की देशवासियों से अपील: गंदगी भारत छोड़ो का संकल्प लेकर स्वतंत्रता दिवस तक चलाएं अभियान
नई दिल्ली (एजेंसी)। देश की आजादी में आज की तारीख का बहुत बड़ा योगदान है। आज के ही दिन, 1942 में गांधी जी की अगुवाई में आजादी के लिए एक विराट जन आंदोलन शुरू हुआ था, अंग्रेजों भारत छोड़ो का नारा लगा था। इस ऐतिहासिक दिन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों से अपील की है कि गंदगी भारत छोड़ो का संकल्प लेकर स्वतंत्रता दिवस तक यह अभियान चलाएं। देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अभियान था- अंग्रेजो भारत छोड़ो, हम लोग का अभियान-गंदगी भारत छोड़ो।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजघाट में राष्ट्रीय स्वच्छता केंद्र (आरएसके) का उद्घाटन किया। महात्मा गांधी को समर्पित राष्ट्रीय स्वच्छता केंद्र की प्रधानमंत्री ने सबसे पहले घोषणा 10 अप्रैल 2017 को गांधीजी के चंपारण ‘सत्याग्रह के 100 वर्ष पूरे होने के मौके पर की थी। यह स्वच्छ भारत मिशन पर एक परस्पर संवादात्मक अनुभव केंद्र होगा। आरएसके पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री ने वहां स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और केंद्र का अवलोकन किया। आरएसके में स्थित सभागार में प्रधानमंत्री ने ‘दर्शक 360 डिग्री का अनूठा ऑडियो-विजुअल कार्यक्रम देखा, जिसमें भारत की स्वच्छता की कहानी यानी दुनिया के इतिहास में लोगों की आदतों में बदलाव लाने वाले सबसे बड़े अभियान की यात्रा दिखाई गई। पीएम मोदी दिल्ली के 36 स्कूली छात्रों से बातचीत कर रहे हैं, जो 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
15 अगस्त तक पीएम मोदी का नया नारा : गंदगी भारत छोड़ो
Keep Reading
Contact us
Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : manoj.sharma191965@gmail.com
Manoj Sharma
Editor-in-Chief
Nishant Sharma
Executive Editor
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.

