Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

शोक समाचार : महेंद्र भाई बावरिया का निधन,शनिवार को होगी अंत्येष्टि

October 23, 2026

देखें वीडीओ…कोरबा : बच्चियों व महिलाओं की सुरक्षा और त्वरित न्याय की मांग को लेकर क्रांति सेना ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

October 23, 2026

देखें वीडियो…कोरबा : बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म,फिर कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार,लोगों का फूटा गुस्सा

October 23, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Saturday, October 24
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»Breaking News

सोनी हत्याकांड अपडेट : फरार मास्टरमाइंड आरोपी मुंबई से गिरफ्तार…देखिए वीडियो एसपी ने और क्या बताया

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaJanuary 14, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

0 मालिक की हत्या की शिकन तक न दिखी माथे पर, सबके साथ दिखता रहा

0 पुलिस कप्तान की अगुवाई में बेस्ट टीम को मिली चुनौतीपूर्ण सफलता

0 पहचान छिपाने मार डाला,सूटकेस और हथियार फेंका,मोबाइल बरामद

0 14 टीम,80 स्टाफ,5 दिन की दिन-रात मेहनत रंग लाई

कोरबा। कोरबा जिले में 5 जनवरी की रात शहरवासियों और व्यापारियों को दहला कर रख देने वाले सर्राफा व्यवसायी गोपाल राय सोनी की हत्या के मामले का मुख्य आरोपी सूरज गोस्वामी मुंबई से गिरफ्तार कर लिया गया है ।पुलिस उसे रिमांड पर ले कर मामले में प्रयुक्त हथियार सहित अन्य चीजों की जानकारी जुटा रही है।

उल्लेखनीय है कि नौ दिन पहले रविवार की रात गोपाल राय सोनी की हत्या उनके घर में कर दी गई। वारदात के वक्त वे और उनकी अस्वस्थ पत्नी ही घर पर थे। घटना को रात 9:40 बजे से 9:59 बजे के मध्य 19 मिनट के भीतर अंजाम दिया गया और उन्हीं की क्रेटा कार क्रमांक जेएच 01 सीसी 4455 को लेकर फरार हो गए। साथ ही घर से सूटकेस, श्री सोनी का मोबाइल भी ले गए। आज मंगलवार की दोपहर एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने उक्त मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की जानकारी एसपी कार्यालय के सभा कक्ष में प्रेस वार्ता के दौरान दी।उनके साथ एएसपी यू बी एस चौहान सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी उपस्थित थे।एसपी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच का सहयोग रहा।

O आई जी शुक्ला ने रविवार को किया था खुलासा

इस सनसनीखेज हत्याकांड को किसी और ने नहीं बल्कि नए एवं पुराने ड्राइवर ने एक अन्य साथी के साथ मिलकर अंजाम दिया था। जिस मालिक ने पेट भरने का साधन और रोजगार दिया उसे ही मरते वक्त इनके हाथ नहीं कांपे। मालिक के भरोसे और विश्वास का कत्ल कर देने के बाद वर्तमान चालक आकाश पूरे समय लोगों के साथ घुलता-मिलता रहा। अंत्येष्टि से लेकर अन्य कार्यों में भी वह शामिल होता रहा। पुलिस ने वारदात में शामिल तीन में से दो आरोपियों
आकाश गोस्वामी व मोहन मिंज को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुराना ड्राइवर सूरज गोस्वामी (आकाश का बड़ा भाई) फरार है जिसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है। तीनों आरोपी कुआँभट्ठा के निवासी हैं।

मामले का खुलासा करते हुए बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक डॉ. संजीव शुक्ला ने बताया कि यह चुनौतियों से भरा मामला था। CCTV फुटेज से आगे बढ़ते गए। दो संदिग्ध दिखे जो शाम 7:36 बजे पैदल दीवार फांदकर अंदर घुसे और फिर निकले नहीं। बाद में 10:59 बजे घर से कार में निकलते दिखे लोगों का हुलिया इनसे मिला। कार की तलाश के दौरान परसाभाठा बालको मार्ग में गाड़ी दिखी जो रिस्दा बस्ती से बरामद हुई। फिर इस रास्ते 360 cctv फुटेज को बारीकी से खंगालकर गाड़ी के रूट का पता लगाया। 10:01 से 10:22 बजे के बीच में उक्त कार के आने का रूट पता चला। इस बीच यह भी पता चला कि गाड़ी की पार्किंग तक खून की बून्द दिखी जिससे आरोपी के घायल होने का पता चला। मैनुवल पड़ताल में मोहन मिंज के चोटिल होने का पता चला। उसे हिरासत में लेने पर खुलासा हुआ।

0 कर्ज चुकाने के लिये दुकान में चोरी की थी योजना

चालक सूरज गोस्वामी पूर्व् चालक था और आकाश गोस्वामी वर्तमान चालक था। आकाश कर्ज में था। सूरज को पता था कि गोपाल के सूटकेश में चाबी रहती है। दुकान में चोरी की प्लानिंग थी और दुकान की चाबी सूटकेश में रहती थी। यह चाबी हासिल कर दुकान से जेवरात चुराने की योजना थी। चाबी चोरी करने की प्लानिंग 25 दिसम्बर को तैयार की गई थी। सूरज व आकाश दोनों भाई ने मिलकर योजना बनाई व मोहन मिंज आदतन बदमाश को शामिल किया। घटना दिनांक 5 जनवरी से एक सप्ताह पहले भी ये लोग चाबी हासिल करने घर तक गए थे लेकिन चहल पहल होने के कारण लौट आए। आकाश व सूरज को पता था कि पुत्र नचिकेता वर्क फ्रॉम होम रहता था लेकिन रविवार को शाम को दुकान जाता है।

0 मंदिर में छिपा था सूरज, देख लेने पर मारे गए गोपाल राय

घटना दिनांक 5 जनवरी की रात घर के पास खंडहर नुमा मकान में पहले से तीनों आरोपी छिपे थे। जैसे ही गोपाल राय को चालक आकाश ने घर मे छोड़ा और नचिकेता दुकान गया तो तीनों घर मे दीवार फांदकर घुसे। आपस में बातचीत करने के लिए किसी का मोबाइल और किसी के नाम का सिम इस्तेमाल किया गया। जब आरोपी घर में घुसे तब उस समय गोपाल राय पत्नी के कमरे में थे कि आरोपी अलग-अलग छिप गए। एक आरोपी सूरज घर के परिसर में मंदिर में छिप गया था जहां माथा टेकने पहुंचे गोपाल राय ने सूरज को देख लिया। इसके बाद सूरज की पहचान हो जाने से उसने आकाश को बताया व तीनों ने मिलकर धारदार हथियार से गोपाल राय की हत्या कर दी। आदतन बदमाश मोहन ने गोपाल को पीछे से पकड़ा और सूरज ने धारदार हथियार से हमला कर दिया, जान बचाने वे कमरे की ओर भागे। इधर सूटकेश में दुकान की चाबी है,इसलिए आरोपी सूटकेश लेकर भाग निकले। सूटकेश व हथियार को रास्ते मे नदी में फेंक दिया। गोपाल राय की पत्नी का मोबाइल बरामद हुआ है। सूटकेश व हथियार की बरामदगी गोताखोरों की मदद से की जाएगी। पुलिस ने आरोपी का खून सना जूता भी बरामद किया है।

https://thetimesnews.net/wp-content/uploads/2025/01/VID-20250114-WA00551.mp4
https://thetimesnews.net/wp-content/uploads/2025/01/VID20250112123254.mp4
Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

देखें वीडीओ…कोरबा : बच्चियों व महिलाओं की सुरक्षा और त्वरित न्याय की मांग को लेकर क्रांति सेना ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

देखें वीडियो…कोरबा : बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म,फिर कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार,लोगों का फूटा गुस्सा

​कोरबा: नशे में धुत कार चालक का कहर, मड़वा रानी बाईपास पर राहगीरों को मारी ठोकर, रेलवे फाटक बंद होने पर भीड़ ने दबोचा

कोरबा :7 साल की मासूम बच्ची की जघन्य हत्या, तीन दिन से थी लापता,मिला शव,पुलिस ने संदेही का जारी किया पोस्टर

देखिए वीडियो…कोरबा : लाल मैदान में यूं जला 120 फीट ऊंचा रावण,कैबिनेट मंत्री लखनलाल रहे मुख्य अतिथि

देखिए वीडीओ…कोरबा मुड़ापार मर्डर केस: ‘गोल्डन’ की हत्या, आधे सिर के बाल मुंडवाकर निकाला गया आरोपियों का जुलूस

Editors Picks

देखें वीडीओ…कोरबा : बच्चियों व महिलाओं की सुरक्षा और त्वरित न्याय की मांग को लेकर क्रांति सेना ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

October 23, 2026

देखें वीडियो…कोरबा : बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म,फिर कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार,लोगों का फूटा गुस्सा

October 23, 2026

​कोरबा: नशे में धुत कार चालक का कहर, मड़वा रानी बाईपास पर राहगीरों को मारी ठोकर, रेलवे फाटक बंद होने पर भीड़ ने दबोचा

October 22, 2026

कोरबा :7 साल की मासूम बच्ची की जघन्य हत्या, तीन दिन से थी लापता,मिला शव,पुलिस ने संदेही का जारी किया पोस्टर

October 22, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.