Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026: बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला तृतीय पुरस्कार

November 6, 2026

राताखार में बहुप्रतीक्षित सामुदायिक भवन का भूमिपूजन, विकास में बालको के योगदान की सराहना,17 हजार से अधिक लोगों को मिलेगा लाभ

November 4, 2026

कोरबा राज्योत्सव-2026: बालको पैवेलियन में दिखी औद्योगिक प्रगति और सामुदायिक विकास की भव्य झलक

November 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Wednesday, November 11
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»खेलकूद

“प्रिंस युग”की शुभ शुरुआत : कप्तान गिल का एशिया के बाहर पहला शतक,पंत की हॉफ सेंचुरी

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaJune 20, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

OO इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के पहले मैच में यशस्वी जायसवाल के बाद शुभमन गिल ने शतक लगा दिया है. यह बतौर कप्तान उनकी पहली टेस्ट पारी थी, जिसमें सेंचुरी लगाकर उन्होंने इतिहास रच डाला है. वो बतौर कप्तान अपनी डेब्यू टेस्ट पारी में शतक लगाने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं.वहीं विकेटकीपर ऋषभ पंत ने अपनी हॉफ सेंचुरी के साथ दूसरे सबसे तेज 3000 टेस्ट रन भी पूरे कर लिये।समाचार लिखे जाते समय पहले दिन का खेल समाप्त होने पर भारत ने 3 विकेट पर 359 रन बना कर मजबूत स्थिति प्राप्त कर ली है।गिल 127 और पंत 65 रन बना कर क्रीज पर है।

TTN Desk

शुभमन गिल जिन्हें उनके प्रशंसक “प्रिंस” भी कहते है ,से पहले विराट कोहली, सुनील गावस्कर और विजय हजारे यह कीर्तिमान स्थापित कर चुके हैं. शुभमन गिल को रोहित शर्मा की टेस्ट रिटायरमेंट के बाद भारतीय टेस्ट टीम का कप्तान नियुक्त किया गया था. वो इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट में बतौर कप्तान पहला मैच खेल रहे हैं. इस मैच में उन्होंने 140 गेंदों में अपनी सेंचुरी पूरी की.

O बतौर कप्तान पहली टेस्ट पारी में शतक लगाने वाले भारतीय

बतौर कप्तान डेब्यू टेस्ट पारी में शतक लगाने वाले पहले भारतीय विजय हजारे थे, जिन्होंने साल 1951 में इंग्लैंड के खिलाफ नाबाद 164 रनों की पारी खेली थी. उनके बाद सुनील गावस्कर ने 1976 में न्यूजीलैंड के खिलाफ बतौर कप्तान पहली टेस्ट पारी में 116 रनों की पारी खेली थी. वहीं विराट कोहली ने भी जब कप्तानी संभाली तो 2014 में अपनी पहली पारी में 115 रनों की पारी खेली थी. अब शुभमन गिल ने भी दिग्गजों की इस लिस्ट को जॉइन कर लिया है.

O ऋषभ पंत की बड़ी उपलब्धि

बल्लेबाज ऋषभ पंत ने इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज की पहले मुकाबले के पहले दिन बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अपने नाम बड़ी उपलब्धि दर्ज की।
अपनी पारी का 52वां रन बनाते ही उनके टेस्ट करियर में 3,000 रन पूरे हो गए।वह इस प्रारूप में यह उपलब्धि हासिल करने वाले दूसरे सबसे तेज विकेटकीपर बल्लेबाज बने हैं।

O कैसी रही पंत की और साझेदारी?

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को 221 रन के कुल स्कोर पर यशस्वी जायसवाल (101) के रूप में तीसरा झटका लगा था।

उसके बाद बल्लेबाजी पर आए पंत ने कप्तान शुभमन गिल के साथ पारी को आगे बढ़ाया और अपना अर्धशतक पूरा कर लिया।

इस दौरान 52वां रन बनाते ही उनके 3,000 रन भी पूरे हो गए। वह अपनी पारी में अब तक 4 चौके और 1 छक्का भी जड़ चुके है।

O गिलक्रिस्ट हैं सबसे तेज 3,000 रन पूरे करने वाले विकेटकीपर

टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 3,000 रन पूरे करने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट हैं, जिन्होंने 63 पारियों में यह कारनामा किया था। पंत ने 76वीं पारी में यह उपलब्धि हासिल करते हुए सूची में अपना नाम दर्ज करा लिया।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

एक महान युग का अंत : लियोनेल मेस्सी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास! ⚽🇦🇷

कोरबा : बेलाकछार में कबड्डी का दांव शुरू ,राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में होगी इनामों की बारिश

ब्रेकिंग न्यूज : मुस्तफिजुर रहमान IPL से बाहर, बांग्लादेश ने टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारत आने से किया इनकार

चक दे इंडिया …:भारत की अहमदाबाद टेस्ट में ज़बरदस्त जीत

भारत ने पाकिस्तान को छह विकेट से हराया : एशिया कप सुपर फोर में अभिषेक शर्मा की धमाकेदार पारी ने दिलाई जीत

अलग खबर : ज्वाला गुट्टा का मानवतावादी कदम,30 लीटर ब्रेस्ट मिल्क दान कर बनीं मिसाल

Editors Picks

एक महान युग का अंत : लियोनेल मेस्सी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास! ⚽🇦🇷

August 31, 2026

कोरबा : बेलाकछार में कबड्डी का दांव शुरू ,राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में होगी इनामों की बारिश

February 6, 2026

ब्रेकिंग न्यूज : मुस्तफिजुर रहमान IPL से बाहर, बांग्लादेश ने टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारत आने से किया इनकार

January 4, 2026

चक दे इंडिया …:भारत की अहमदाबाद टेस्ट में ज़बरदस्त जीत

October 4, 2025
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.