Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

देखें वीडीओ…अग्र महाकुंभ 2026: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की ऐतिहासिक घोषणा, महाराजा अग्रसेन जयंती पर छत्तीसगढ़ में रहेगा शासकीय अवकाश

September 25, 2026

उड़ान की तैयारी : हवाई अड्डों के बाद अब अदानी की एयरलाइंस भी, जल्द मिल सकती है मंजूरी

September 23, 2026

SIR विवाद में इंडियन एक्सप्रेस का बड़ा खुलासा : दो चुनाव आयुक्तों ने 14 बार आपत्ति जताई, आयोग ने कहा- सामान्य प्रक्रिया; राहुल गांधी बोले- वोट चोरी में शामिल तो नहीं बख्शेंगे

September 23, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Saturday, September 26
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»बिहार अपराध

देखिए वीडीओ…लाइव डकैती : आरा में तनिष्क शो रूम में 25 करोड़ की डकैती, एनकाउंटर में 2 डकैत पकड़ाए,70 प्रतिशत गहनों की बरामदगी

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaMarch 11, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

वीडियो : डकैती का लाइव वीडियो “द फोर्थ एस्टेट” से साभार

OO बिहार के आरा में तनिष्क शोरूम में दुस्साहसिक डकैती हुई. शहर के सबसे व्यस्त शीशमहल चौक इलाके में यह लूट सोमवार को हुई. दिनदहाड़े हुई इस लूट ने पुलिस महकमे को भी हिला दिया.

TTN Desk

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आधा दर्जन बदमाश ग्राहक बनकर सोमवार की सुबह शोरूम में घुसे और फिर सभी स्टाफ को बंधक बनाकर शोरूम के अंदर जमकर तांडव मचाया. 25 मिनट तक ये बदमाश बेखौफ होकर लूटपाट करते रहे और 25 करोड़ के जेवरात के अलावा नकदी भी लूटकर ले गए. हालांकि पुलिस ने कुछ ही घंटों के अंदर एनकाउंटर करके दो बदमाशों को धर दबोचा.पूरी वारदात सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई।एसपी ने मंगलवार को कहा है लूटे गए जेवर में से 70 प्रतिशत मिल गए है।जल्दी बाकी आरोपी भी पकड़ लिए जाएंगे।

O शोरूम खुलने के बाद डकैती होने तक की ये है कहानी

सोमवार को सुबह के 10 बज रहे थे जब तनिष्क शोरूम रोज की तरह खुला. 10:15 बजे सफाई हो रही थी. ठीक 5 मिनट बाद 10:20 बजे दो अपराधी शोरूम में घुसे. दस मिनट के अंदर बांकि के 4 अपराधी भी अंदर पहुंच गए. उसके बाद गार्ड को गन प्वाइंट पर लिया. जबतक शोरूम के स्टाफ कुछ समझ पाते इन बदमाशों ने सबको एक तरफ किया और बंधक बना लिया. अपराधियों ने लूटपाट शुरू कर दी. ये बदमाश अंदर पिस्तौल लहराते रहे.

O पुलिस की टीम और एसपी पहुंचे

लूटपाट के बाद बदमाश 10:45 बजे फरार हुए तो पुलिस को सूचना मिली. 10:55 बजे नगर पुलिस शोरूम पहुंची. 11:23 बजे एसपी भी शोरूम पहुंचे. पूरी घटना CCTV में कैद हो गयी. जिसका फुटेज भी पुलिस ने देखा. पहले दो अपराधी शादी के लिए गहने खरीदने के नाम पर शोरूम में घुसे थे.

O एनकाउंटर में दो अपराधियों को लगी गोली

पुलिस ने CCTV के आधार पर अपराधियों को चिन्हित किया. छापेमारी चल ही रही थी कि अचानक बड़हरा थाना के बबुरा छोटी पुल के पास अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. जिसके बाद पुलिस ने भी आत्मरक्षा के लिए फायरिंग की और दो अपराधियों के पैर में पुलिस की गोली लगी. दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया. लूटे गए तीन में से दो झोला आभूषण बरामद किया गया

O एसपी ने क्या बताया..

.पुलिस अधीक्षक राज ने बताया कि हम जल्द ही लूट में शामिल सभी लोगों को पकड़ लेंगे. हमने अब तक चोरी किए गए आभूषणों में से करीब 70 प्रतिशत बरामद कर लिए हैं. लूटकांड में शामिल अन्य चार लोगों को पकड़ने के लिए तलाश जारी है.

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

बिहार : चोर को पकड़ने छात्रा पीछे दौड़ी तो दूसरे चोर ने ट्रेन से फेंक दिया…मौत,रेल पुलिस की भी लापरवाही

बिहार : अपराधी को पकड़ने गए एएसआई की पीट पीट कर हत्या

करोड़ों की बेनामी संपत्ति वाले इस आईएएस पर लग चुका रेप का चार्ज भी

छिनतई का विरोध करने पर बीजेपी नेता की गोली मार कर हत्या,गरमाई सियासत

Editors Picks

बिहार : चोर को पकड़ने छात्रा पीछे दौड़ी तो दूसरे चोर ने ट्रेन से फेंक दिया…मौत,रेल पुलिस की भी लापरवाही

April 22, 2025

बिहार : अपराधी को पकड़ने गए एएसआई की पीट पीट कर हत्या

March 13, 2025

करोड़ों की बेनामी संपत्ति वाले इस आईएएस पर लग चुका रेप का चार्ज भी

September 23, 2024

छिनतई का विरोध करने पर बीजेपी नेता की गोली मार कर हत्या,गरमाई सियासत

September 9, 2024
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.