Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

​कोरबा : 18 नवम्बर को सजेगी कविता की महफिल, देशभर के कवि सुनाएंगे हास्य-व्यंग्य और गीत

November 17, 2026

बालको के नंद घरों से संवर रहा बच्चों का बचपन, मजबूत हो रही शिक्षा और पोषण की नींव

November 17, 2026

कोरबा : पुराने कार्यस्थल पर लौटकर ताजा हुईं सुनहरी यादें, बालको के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने देखा संयंत्र का आधुनिक स्वरूप

November 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Sunday, November 29
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»कोरबा

डॉ महतो स्मृति क्रिकेट : स्टार इलेवन विजेता,लीजेंड इलेवन को उपविजेता का खिताब

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaApril 29, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

OO स्वर्गीय डॉ. बंशीलाल महतो स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य समापन, STAR 11 बिलासपुर ने रचा स्वर्णिम इतिहास

कोरबा।स्व. डॉ. बंसीलाल महतो की पुण्य स्मृति में आयोजित प्रदेश स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला गत दिवस उत्साह और खेल भावना से परिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। रोमांचक फाइनल में Legend 11 और STAR 11 बिलासपुर के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिली।जिसमें बिलासपुर ने जीत हासिल कर चैंपियनशिप हासिल की।

टॉस जीतकर STAR 11 बिलासपुर ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। Legend 11 ने निर्धारित 12 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 124 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। जवाब में STAR 11 बिलासपुर ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए मात्र 10.2 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर 6 विकेट से विजयी होकर इतिहास रच दिया।

STAR 11 बिलासपुर के स्टार खिलाड़ी छोटू भैया ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए मात्र 21 गेंदों में 53 रन ठोक डाले। साथ ही गेंदबाजी में भी उन्होंने 2 ओवर में 15 रन देकर 1 महत्वपूर्ण विकेट लिया, जिसके चलते उन्हें ‘मैन ऑफ द मैच’ के खिताब से सम्मानित किया गया।

टूर्नामेंट के अन्य पुरस्कार इस प्रकार रहे:

सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज: राहुल (STAR 11 बिलासपुर)

सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज: प्रिंस मोदी (Legend 11)

सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक: अंकित सिंह (D.V. प्रोजेक्ट)

मैन ऑफ द सीरीज: अविनाश (STAR 11 बिलासपुर)

इस ऐतिहासिक मुकाबले का सजीव एवं रोचक कमेंट्री का जिम्मा अभिषेक तिवारी और नितिन चतुर्वेदी ने बखूबी निभाया। अंपायरिंग की भूमिका रणजीत धिवान और विकास शर्मा ने संभाली। स्कोरर के रूप में शैलेश मसीह और अभिषेक ने शानदार कार्य किया, वहीं मीडिया प्रभारी पवन सिन्हा ने आयोजन की जानकारियों को सहजता से प्रसारित किया।

O इन गणमान्य अतिथियों की रही उपस्थिति

समारोह को सम्मानित करने के लिए मुख्य अतिथि महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत के साथ पत्रकार नौशाद खान, प्रेस क्लब कोरबा के अध्यक्ष श राजेंद्र जायसवाल सहित कई प्रतिष्ठित नागरिक उपस्थित रहे, जिनमें चंद्रमा सिंह राजपूत, दीपक यादव, विजय सिंह राजपूत, सुधीर, प्रकाश अग्रवाल, कौशल सिंह, गोलू पांडे, टिंकू भैया, अंजना सिंह ठाकुर, अर्चना , राकेश वर्मा, दिनेश सेन, समीर पांडे, असलम खान, अभय सिंह, सुभाष राठौर, पंकज सोनी, यशवंत सिंह एवं प्रमुख रहे।

प्रेस क्लब कोरबा के अध्यक्ष श् राजेंद्र जायसवाल ने खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा
“खेल हमें अनुशासन, संघर्ष और सम्मान का पाठ पढ़ाते हैं। आज के इस आयोजन ने साबित कर दिया है कि युवा पीढ़ी में अद्भुत प्रतिभा और असीम ऊर्जा है। मैदान पर खेल भावना से भरा हर खिलाड़ी असली विजेता है। प्रेस क्लब सदैव खेलों और खिलाड़ियों के प्रोत्साहन में अपना योगदान देता रहेगा।”

O महापौर संजूदेवी राजपूत का प्रेरक उद्बोधन

नगर निगम कोरबा की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने आयोजन की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए कहा,
“खेल न केवल शारीरिक बल बल्कि मानसिक सुदृढ़ता का भी प्रतीक हैं। स्वर्गीय डॉ. बंसीलाल महतो जैसे महापुरुषों की स्मृति में आयोजित यह टूर्नामेंट हमें सामाजिक समर्पण और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देता है। नगर निगम हमेशा ऐसे आयोजनों को प्रोत्साहित करेगा जो युवाओं को एकता और स्वास्थ्य के मार्ग पर अग्रसर करें।

O याद किए गए महतो


अतिथियों ने स्वर्गीय डॉ. बंसीलाल महतो के सामाजिक योगदान को श्रद्धापूर्वक स्मरण करते हुए खिलाड़ियों का मनोबल ऊँचा किया और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को और अधिक भव्यता से करने का संकल्प लिया। समूचे आयोजन ने खेल भावना, एकता और समर्पण का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

​कोरबा : 18 नवम्बर को सजेगी कविता की महफिल, देशभर के कवि सुनाएंगे हास्य-व्यंग्य और गीत

बालको के नंद घरों से संवर रहा बच्चों का बचपन, मजबूत हो रही शिक्षा और पोषण की नींव

कोरबा : पुराने कार्यस्थल पर लौटकर ताजा हुईं सुनहरी यादें, बालको के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने देखा संयंत्र का आधुनिक स्वरूप

BALCO’s Laboratory Secures BIS Recognition Under Laboratory Recognition Scheme

कोरबा : श्री अग्रसेन गौ धाम में धूमधाम से मनेगा गोपाष्टमी महापर्व, उपमुख्यमंत्री अरुण साव होंगे मुख्य अतिथि

अखबार वितरकों के दीपावली मिलन व वनभोज ; विधायक प्रेमचंद पटेल ने कटघोरा में संघ भवन के लिए की 15 लाख रुपए की घोषणा

Editors Picks

​कोरबा : 18 नवम्बर को सजेगी कविता की महफिल, देशभर के कवि सुनाएंगे हास्य-व्यंग्य और गीत

November 17, 2026

बालको के नंद घरों से संवर रहा बच्चों का बचपन, मजबूत हो रही शिक्षा और पोषण की नींव

November 17, 2026

कोरबा : पुराने कार्यस्थल पर लौटकर ताजा हुईं सुनहरी यादें, बालको के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने देखा संयंत्र का आधुनिक स्वरूप

November 17, 2026

BALCO’s Laboratory Secures BIS Recognition Under Laboratory Recognition Scheme

November 17, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.