00 पवन अगरिया उपाध्यक्ष, संपत महंत सचिव और मुकुंद यादव बने कोषाध्यक्ष; समर्थकों में जश्न का माहौल
TTN डेस्क
कोरबा। ‘आदर्श सर्व राजी पेटी ठेकेदार समिति, कोरबा’ के अध्यक्ष पद के लिए 25 अगस्त 2026 को चुनाव संपन्न हुआ। इस चुनाव में शत्रुघ्न राठौड़ ने ऐतिहासिक मतों से विजय प्राप्त करते हुए एक बार फिर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली है।
चुनाव प्रक्रिया चुनाव अधिकारी अंकित तिवारी, भास्कर राव और जीतू पटेल के समक्ष पारदर्शी तरीके से पूरी कराई गई, जबकि मंच संचालन राम गोपाल चंद्रा द्वारा किया गया। चुनाव परिणाम घोषित होते ही ठेकेदार संघ में भारी उत्साह देखा गया और उपस्थित सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत किया।
अध्यक्ष पद पर शत्रुघ्न राठौड़ की जीत के साथ ही कार्यकारिणी के अन्य प्रमुख पदों पर भी निर्वाचित पदाधिकारियों ने अपने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली:
अध्यक्ष: शत्रुघ्न राठौड़ (पुनः निर्वाचित)
उपाध्यक्ष: पवन अगरिया
सचिव: संपत महंत
कोषाध्यक्ष: मुकुंद यादव


पुनः अध्यक्ष चुने जाने पर शत्रुघ्न राठौड़ ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ठेकेदारों के हित और संगठन की मजबूती के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे। कार्यक्रम के अंत में संघ के सदस्यों ने मिठाइयां बांटकर और पटाखे फोड़कर अपनी खुशी का इजहार किया।

