Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

BALCO Champions Workplace Safety, Training Over 27,000 Individuals in Five Years

October 5, 2026

फिल्म समीक्षा : ​दिमाग की नसें हिला देने वाला अंतिम अध्याय “​दृश्यम 3”

October 3, 2026

देखिए वीडीओ…कोरबा:दीपका में धमासान पर किन्नर शैली बोलीं—’मेरे साथ अभद्र व्यवहार का रिएक्शन हुआ, चाकू चलाने वाले को नहीं जानती’

October 2, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Wednesday, October 7
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»कोरबा

कोरबा : पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा का सार्वजनिक आयोजन रद्द,ऑनलाइन की कोशिश , बारिश ने फेरा पानी

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaJuly 11, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

00 कोरबा में 12 से 18 जुलाई 2025 तक प्रस्तावित पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा के सार्वजनिक आयोजन को निरंतर हो रही वर्षा के कारण रद्द कर दिया गया है। आयोजन मंडल का कहना है कि पंडित जी की सहमति से एक सभागृह हाल में आयोजन कर उसका लाइव प्रसारण करने की तैयारी है हालांकि विस्तृत कार्यक्रम अभी नहीं बताया गया है।

TTN Desk

शिव महापुराण कथा का आयोजन स्थल पहले खैरभावना कनबेरी से बदलकर प्रियदर्शिनी इंदिरा स्टेडियम, ट्रांसपोर्ट नगर और फिर छुरी के बंद पड़े वंदना पावर प्लांट परिसर में स्थानांतरित किया गया था। हालांकि, सावन के महीने में भारी बारिश की संभावना और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए अब सार्वजनिक एवं बृहद स्तर पर कथा आयोजन का कार्यक्रम रद्द कर उसके स्वरूप को परिवर्तित करने का निर्णय लिया गया है।

0 बारिश और सुरक्षा कारण

आयोजक मंडल ने बताया कि सावन में भारी बारिश के कारण आयोजन स्थल पर व्यवस्थाएं प्रभावित हो सकती थीं। इसके अलावा, पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में रोजाना जनसागर के जैसे श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है, जिससे यातायात और सुरक्षा की चुनौतियां बढ़ जाती हैं। पहले भी जयपुर में उनकी कथा को तीसरे दिन बारिश और भीड़ के कारण रोकना पड़ा था। कोरबा में भी यही आशंका जताई गई, जिसके चलते यह निर्णय लिया गया।

0 आयोजन समिति और प्रशासन की भूमिका

श्री महाकाल भक्त मंडल और जिला प्रशासन ने मिलकर आयोजन स्थल का कई बार निरीक्षण किया था। कलेक्टर अजीत वसंत और एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने छुरी में पंडाल, पार्किंग, और हेलीपेड की व्यवस्थाओं का जायजा लिया था। लेकिन बारिश की संभावना और भीड़ प्रबंधन की कठिनाइयों को देखते हुए अंततः कथा को स्थगित करने का फैसला किया गया।

0 ऑनलाइन आयोजन की कर रहे तैयारी

महाकाल भक्त मंडल के सचिव राजेंद्र तारक ने दावा किया कि पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा है कि अब वे खुद बताएंगे कि कोरबा में कथा का कार्यक्रम क्या होगा ? तारक ने कहा कि किसी सभागृह हाल में सीमित भक्तवृंदों के बीच पंडित जी कथा कर सकते है जिसका प्रसारण विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म से लाइव किया जाएगा।जिसका श्रद्धालु अपने अपने स्थान से ही श्रवण कर सकेंगे।हालांकि इस संबंध में उन्होंने अभी विस्तृत जानकारी नहीं दी है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

BALCO Champions Workplace Safety, Training Over 27,000 Individuals in Five Years

देखिए वीडीओ…कोरबा:दीपका में धमासान पर किन्नर शैली बोलीं—’मेरे साथ अभद्र व्यवहार का रिएक्शन हुआ, चाकू चलाने वाले को नहीं जानती’

देखें लाइव चाकूबाज़ी…कोरबा:​ये किसी एक्शन फिल्म की शूटिंग नहीं,दीपका में बीच चौराहे हुआ घमासान; किन्नरों के साथ आए युवक ने की चाकुबाजी

वेदांता की वारिस :अनिल अग्रवाल की बेटी प्रिया संभालेंगी 6 लाख करोड़ का साम्राज्य, हाल ही में किया था बालको और झारसुगुड़ा का दौरा

देखें वीडीओ…अग्र महाकुंभ 2026: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की ऐतिहासिक घोषणा, महाराजा अग्रसेन जयंती पर छत्तीसगढ़ में रहेगा शासकीय अवकाश

Editors Picks

BALCO Champions Workplace Safety, Training Over 27,000 Individuals in Five Years

October 5, 2026

देखिए वीडीओ…कोरबा:दीपका में धमासान पर किन्नर शैली बोलीं—’मेरे साथ अभद्र व्यवहार का रिएक्शन हुआ, चाकू चलाने वाले को नहीं जानती’

October 2, 2026

देखें लाइव चाकूबाज़ी…कोरबा:​ये किसी एक्शन फिल्म की शूटिंग नहीं,दीपका में बीच चौराहे हुआ घमासान; किन्नरों के साथ आए युवक ने की चाकुबाजी

October 2, 2026

वेदांता की वारिस :अनिल अग्रवाल की बेटी प्रिया संभालेंगी 6 लाख करोड़ का साम्राज्य, हाल ही में किया था बालको और झारसुगुड़ा का दौरा

September 28, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.