Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

शोक समाचार : महेंद्र भाई बावरिया का निधन,शनिवार को होगी अंत्येष्टि

October 23, 2026

देखें वीडीओ…कोरबा : बच्चियों व महिलाओं की सुरक्षा और त्वरित न्याय की मांग को लेकर क्रांति सेना ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

October 23, 2026

देखें वीडियो…कोरबा : बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म,फिर कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार,लोगों का फूटा गुस्सा

October 23, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Saturday, October 24
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»कोरबा

कोरबा : के एन कॉलेज समिति के किशोर शर्मा पुनः अध्यक्ष, सुरेंद्र लांबा बने सचिव,पांडेय उपाध्यक्ष और उमेश सहसचिव

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaJanuary 5, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

कमला नेहरु महाविद्यालय समिति की द्विवर्षीय कार्यकारिणी के चयन के लिए शनिवार को चुनाव की प्रक्रिया विधि-पूर्वक संपन्न हुई।

बतौर अध्यक्ष बीते दो वर्षों के कार्यकाल में मिले दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर किशोर शर्मा समिति के विश्वास पर खरा उतरे। इस चुनाव में समिति ने उन पर दोबारा भरोसा जताते हुए पुन: कमला नेहरू महाविद्यालय समिति के अध्यक्ष पद की कमान सौंपने के साथ मौजूदा प्रबंधकारिणी को अगले दो वर्ष जारी रखने का निर्णय लिया है।

शनिवार को दोपहर 12 बजे प्रारंभ हुई चुनाव प्रक्रिया में समिति के समक्ष प्रस्ताव रखते हुए सदस्य अरविंद साहू ने कहा कि मौजूदा कार्यकारिणी को जारी रखा जाए। समिति के सदस्य अशोक शर्मा एवं विभेंद्र बहादुर सिंह समेत सभी ने करतल ध्वनि के साथ समिति के समस्त सदस्यों ने इस प्रस्ताव का समर्थन करते हुए अपनी सहमति दी। इसके साथ ही समिति ने अध्यक्ष किशोर शर्मा को प्रबंधकारिणी के सदस्यों को मनोनीत करने अधिकृत किया।

अध्यक्ष श्री शर्मा समेत वर्तमान कार्यकारिणी को अगले दो वर्षों के लिए पुन: व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी प्रदान की गई है। सचिव के पद पर सुरेंद्र लाम्बा, उपाध्यक्ष डॉ.आरसी पांडेय एवं सहसचिव के पद पर उमेश लाम्बा बने रहेंगे।

सभी ने अध्यक्ष किशोर शर्मा समेत द्विवर्षीय कार्यकारिणी के लिए चुने गए पदाधिकारियों को बधाई दी।

इस अवसर पर समिति के सदस्यों में प्रमुख रुप से डॉ.आरएन पांडेय, अशोक शर्मा, लोकेश्वर सिंह तोमर, डॉ. जेपी चंद्रा, रामकुमार साहू, अरविंद साहू, घनश्याम बोंदिया व मनीष शर्मा के अलावा महाविद्यालय समिति के नवीन सदस्य के रुप में रामशंकर प्रताप सिंह उपस्थित रहे।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

देखें वीडीओ…कोरबा : बच्चियों व महिलाओं की सुरक्षा और त्वरित न्याय की मांग को लेकर क्रांति सेना ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

देखें वीडियो…कोरबा : बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म,फिर कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार,लोगों का फूटा गुस्सा

​कोरबा: नशे में धुत कार चालक का कहर, मड़वा रानी बाईपास पर राहगीरों को मारी ठोकर, रेलवे फाटक बंद होने पर भीड़ ने दबोचा

कोरबा :7 साल की मासूम बच्ची की जघन्य हत्या, तीन दिन से थी लापता,मिला शव,पुलिस ने संदेही का जारी किया पोस्टर

देखिए वीडियो…कोरबा : लाल मैदान में यूं जला 120 फीट ऊंचा रावण,कैबिनेट मंत्री लखनलाल रहे मुख्य अतिथि

देखिए वीडीओ…कोरबा मुड़ापार मर्डर केस: ‘गोल्डन’ की हत्या, आधे सिर के बाल मुंडवाकर निकाला गया आरोपियों का जुलूस

Editors Picks

देखें वीडीओ…कोरबा : बच्चियों व महिलाओं की सुरक्षा और त्वरित न्याय की मांग को लेकर क्रांति सेना ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

October 23, 2026

देखें वीडियो…कोरबा : बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म,फिर कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार,लोगों का फूटा गुस्सा

October 23, 2026

​कोरबा: नशे में धुत कार चालक का कहर, मड़वा रानी बाईपास पर राहगीरों को मारी ठोकर, रेलवे फाटक बंद होने पर भीड़ ने दबोचा

October 22, 2026

कोरबा :7 साल की मासूम बच्ची की जघन्य हत्या, तीन दिन से थी लापता,मिला शव,पुलिस ने संदेही का जारी किया पोस्टर

October 22, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.