
00 जटिल सर्जरी कर मरीज को दी नई जिंदगी; डॉ. दुर्गा बड़केरे और विशेषज्ञों की टीम ने रचा कीर्तिमान
TTN डेस्क
कोरबा। शहर के उभरते और भरोसेमंद स्वास्थ्य केंद्र एमजेएम हॉस्पिटल ने एक बार फिर अपनी चिकित्सकीय दक्षता का परिचय देते हुए एक अत्यंत जटिल ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है। अस्पताल की मल्टीडिसिप्लिनरी टीम ने एक महिला मरीज की बच्चेदानी (Uterus) में विकसित लगभग 2.5 किलोग्राम वजनी और 25 सेंटीमीटर से अधिक आकार के विशाल ‘यूटेराइन फाइब्रॉइड’ (Uterine Fibroid) को सुरक्षित बाहर निकालकर मरीज को जीवनदान दिया है।
0 चुनौतियों भरा था ऑपरेशन
अनुभवी गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. दुर्गा बड़केरे, जनरल सर्जन और एनेस्थीसिया विशेषज्ञों की टीम के लिए यह सर्जरी किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं थी। इतने बड़े और वास्कुलर ट्यूमर के ऑपरेशन में अक्सर अत्यधिक रक्तस्राव (High-risk bleeding) और अंगों पर दबाव जैसे खतरे बने रहते हैं। हालांकि, अस्पताल की सटीक सर्जिकल प्लानिंग और आधुनिक मॉनिटरिंग सिस्टम के कारण इस प्रक्रिया को निर्बाध रूप से पूरा किया गया।
0 मरीज को मिली दर्द से मुक्ति
मरीज पिछले लंबे समय से पेट में असामान्य सूजन, भारीपन, असहनीय दर्द और हार्मोनल असंतुलन जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रही थी। ऑपरेशन के बाद अब मरीज की स्थिति पूरी तरह स्थिर है और वह तेजी से रिकवर कर रही है।
0 किफायती दर पर उच्च स्तरीय सुविधाएं
अस्पताल के संचालक डॉ. प्रिंस जैन (MD Medicine) के नेतृत्व में एमजेएम हॉस्पिटल आज कोरबा और आसपास के क्षेत्रों के लिए एक भरोसेमंद नाम बन चुका है। डॉ. जैन की ‘पेशेंट-फर्स्ट’ अप्रोच और आधुनिक विजन के कारण अब स्थानीय लोगों को जटिल इलाजों के लिए बड़े महानगरों की ओर रुख करने की आवश्यकता नहीं पड़ रही है।
”एमजेएम हॉस्पिटल में हमारा लक्ष्य है कि जटिल से जटिल सर्जरी और गंभीर बीमारियों का इलाज स्थानीय स्तर पर सबसे किफायती दरों पर उपलब्ध कराया जाए। आधुनिक सुविधाओं और क्लिनिकल एक्सीलेंस के साथ मरीजों की सेहत ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”
— डॉ. प्रिंस जैन, संचालक, एमजेएम हॉस्पिटल

